• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी बोले- मतदान का कर्तव्य निभाएं लोकतंत्र जीतेगा, कोरोना हारेगा

Desk by Desk
03/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
सीएम योगी cm yogi

सीएम योगी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। यूपी की विधानसभा 7 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए मंगलवार को मतदान जारी है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर लिखा, ‘उत्तर प्रदेश की 07 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हेतु मतदान प्रारंभ हो गया है।’ उन्होंने अपील करते हुए कहा कि सभी सम्मानित मतदातागण कोविड से बचाव सम्बन्धी सावधानियों का पालन करते हुए लोकतंत्र के इस महापर्व में अवश्य सहभागी बनें। वहीं सभी सावधानियां अपनाएं, मतदान का कर्तव्य निभाएं लोकतंत्र जीतेगा, कोरोना हारेगा।

उत्तर प्रदेश की 07 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हेतु मतदान प्रारंभ हो गया है।

सभी सम्मानित मतदातागण कोविड से बचाव सम्बन्धी सावधानियों का पालन करते हुए लोकतंत्र के इस महापर्व में अवश्य सहभागी बनें।

सभी सावधानियां अपनाएं,
मतदान का कर्तव्य निभाएं।

लोकतंत्र जीतेगा, कोरोना हारेगा।

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 3, 2020

कोरोना महामारी  के मद्देनजर निर्वाचन आयोग ने मतदान के लिए गाइडलाइन जारी कर दी है। इसके अनुसार मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा। प्रत्येक पोलिंग बूथ पर अधिकतम 1000 वोटर ही मतदान कर सकेंगे। इस वजह से हर मतदान केन्द्र पर सहायक पोलिंग बूथ भी बनाए गए हैं। कोरोना संक्रमित, बुजुर्ग और दिव्यांगजनों को पोस्टल बैलेट से मतदान करने की सुविधा रहेगी।

“भाभी जी घर पर है” के टीवी शो से मशहूर हुई थी सौम्या टंडन, जानें कुछ खास बातें

 

ऐसे मतदाताओं के पास खुद मतदान कर्मी जाएंगी और उनका वोट संकलित करेंगे। इन 7 विधानसभा सीटों पर कुल 24,27922 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिनमें 13,00684 पुरुष और 11,27108 महिला मतदाता होंगे। साथ ही 130 थर्ड जेंडर वोट डालेंगे।

आमिर की बेटी इरा खान बोलीं: जब 14 साल कि थी, तब हुआ था यौन शोषण

बता दें कि उपचुनाव के लिए 3 नवम्बर को मतदान होगा और 10 नवंबर को परिणाम आएंगे। जिन सात सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं, उनमें से 2017 में बीजेपी ने छह सीटों पर कब्ज़ा किया था, जबकि एक सीट सपा के खाते में गई थी। लेकिन इस बार उपचुनाव में बसपा के उतरने से मुकाबला रोचक हो गया।

 

इन 7 सीटों पर होना है उपचुनाव

जिन विधानसभा चुनावों पर उपचुनाव होनी है उनमें अमरोहा की नौगवां सादात, बुलंदशहर, फिरोजाबाद जिले की टूण्डला सुरक्षित, उन्नाव की बांगरमऊ, कानपुर नगर की घाटमपुर, देवरिया और जौनपुर जिले की मल्हनी। इन सातों जिलों से जुड़े प्रदेश के अन्य जिलों की सीमाओं पर चौकसी भी बढ़ा दी जाएगी।

Tags: akhilesh yadavAssembly bypollcm yogielection commissionup policeUP PoliticsYogi AdityanathYogi Government
Previous Post

केदारनाथ धाम में हुई मौसम की पहली तेज बर्फबारी,जम गई दो इंच तक बर्फ

Next Post

Rohanpreet ने रोमांटिक गाना गाकर Neha Kakkar को किया किया इम्प्रेस

Desk

Desk

Related Posts

besan
Main Slider

गर्मियों में भी फेस में निखार लाएगा ये आटा`

24/05/2026
Shani Jayanti
Main Slider

कुंडली में शनि के कमजोर होने पर जीवन में होती हैं ऐसी भयंकर घटनाएं, करें उपाय

24/05/2026
Main Slider

सूर्य देव को अर्घ्य देते समय करें इस मंत्र का जाप, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति

24/05/2026
Sattu ke laddu
Main Slider

गर्मियों में ठंडक देंगे ये लड्डू, नोट करें आसान रेसिपी

24/05/2026
Chardham Yatra
राजनीति

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 लाख के करीब पहुंचे श्रद्धालु

23/05/2026
Next Post
neha kakkar

Rohanpreet ने रोमांटिक गाना गाकर Neha Kakkar को किया किया इम्प्रेस

यह भी पढ़ें

parliament attack anniversary

संसद पर किए गए कायराना हमले को हम कभी नहीं भूलेंगे : मोदी

13/12/2020
Atiq-Ashraf

अतीक की हत्या के बाद अचानक बंद हुए 800 मोबाइल फोन, शाइस्ता की तलाश तेज

21/04/2023
maa durga

इस साल हाथी पर होगा मां का आगमन, जानें कैसे करेंगी प्रस्थान

12/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version