• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी बोले- विधानसभा में सरकार हर विषय पर चर्चा को तैयार

Writer D by Writer D
18/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में गुरूवार से शुरू होने वाले राज्य विधानसभा के बजट सत्र की पूर्व संध्या पर हुयी सर्वदलीय बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी दलों को भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार हर विषय पर चर्चा के लिए तैयार रहेगी।

विधान भवन में आहूत बैठक में विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने सभी दलों से सहयोग प्रदान करने की अपील की। उन्होने कहा कि तार्किक, तथ्यपरक एवं गुणवत्तापूर्ण संवाद से जनसमस्याओं का सार्थक समाधान किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री तथा नेता सदन योगी आदित्यनाथ ने सत्र के सुचारु संचालन में सत्ता पक्ष के पूरे सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि सदन की कार्यवाही बाधित करने से नहीं, बल्कि सदन में प्रभावी और तर्कसंगत चर्चा से समाधान निकलता है। सदन की उच्च गरिमा और मर्यादा को बनाए रखते हुए गम्भीर चर्चा को आगे बढ़ाने से लोकतंत्र के प्रति आमजन की आस्था बढ़ती है।

UPPSC 2019: मथुरा के विशाल सारस्वत बने टॉपर, प्रयागराज के युगांतर त्रिपाठी दूसरे स्थान पर

उन्होने कहा कि सदन के सदस्य जनता की प्रतिमूर्ति होते हैं। उनका आचरण समाज को प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि हमारे द्वारा दिया जाने वाला कोई भी सुझाव या कोई भी बात इतनी प्रभावी और महत्वपूर्ण होनी चाहिए कि वह प्रदेश और देश के लिए कल्याणकारी सिद्ध हो। ये ऐसी बाते हैं, जो लोकतंत्र को पुष्ट करती हैं। राज्य सरकार हर विषय पर चर्चा के लिए तैयार रहेगी।

श्री योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का एक मात्र राज्य था, जिसने कोविड-19 के दौरान भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सदन चलाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि देश ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में वैश्विक महामारी कोविड-19 से लड़ाई लड़ी।

संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि पक्ष एवं विपक्ष के सहयोग से ही सदन को सुचारु रूप से चलाया जा सकता है। बैठक में समाजवादी पार्टी के राम गोविन्द चौधरी, बहुजन समाज पार्टी के लालजी वर्मा, काँग्रेस की आराधना मिश्रा ‘मोना‘, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के त्रिवेणी राम तथा अपना दल (सोनेलाल) के नील रतन सिंह पटेल ‘नीलू’ ने अपने-अपने दलों की ओर से पूरा सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।

Tags: cm yogiup news
Previous Post

सिद्धार्थनगर का काला नमक चावल का सिंगापुर में होगा निर्यात : सहगल

Next Post

Video: क्रिकेट मैच के दौरान दर्दनाक हादसा, पिच पर खिलाड़ी की हार्ट अटैक से मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में काशी बनेगी विश्वस्तरीय धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक नगरी: केशव मौर्य

16/07/2026
Jarjish Ansari
Main Slider

श्रीकृष्ण को ‘नमाजी’ बताने वाले मौलाना के बयान पर बवाल, संतों ने पाकिस्तान भेजने की उठाई मांग

16/07/2026
ED Raid
उत्तर प्रदेश

ED की ताबड़तोड़ रेड, टेरर फंडिंग से जुड़े 13 ठिकानों पर कार्रवाई

16/07/2026
CM Bhagwant Mann
Main Slider

CM भगवंत मान का दावा- पंजाब हर क्षेत्र में बनेगा नंबर-1, विपक्ष पर भी साधा निशाना

16/07/2026
Jagannath Rath Yatra
Main Slider

आज से शुरू हुई भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

16/07/2026
Next Post
player dies of heart attack on pitch

Video: क्रिकेट मैच के दौरान दर्दनाक हादसा, पिच पर खिलाड़ी की हार्ट अटैक से मौत

यह भी पढ़ें

Aerodrome licence of Noida International Airport presented to CM Yogi

सीएम योगी को प्रस्तुत किया गया नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का एयरोड्रम लाइसेंस

10/03/2026
Farmers

ट्रैक्टरों पर राशन-पानी लेकर किसानों ने किया दिल्ली कूच, बॉर्डर पर बढ़ाई गई चौकसी

12/02/2024
Choti Diwali

छोटी दिवाली कब है, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

17/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version