• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CM योगी ने कहा- इम्यूनिटी बढ़ाने में परंपरागत चिकित्सा पैथी कारगर

Writer D by Writer D
29/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरूवार को कहा कि कोरोना की पहली लहर में स्वास्थ्य के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और लोगों की इम्युनिटी बढ़ाने में हमारे परंपरागत चिकित्सा पैथी के विशेषज्ञों ने बड़ा सहयोग किया और आज भी उसी सहयोग की जरूरत है।

श्री योगी ने आयुष/यूनानी/होम्योपैथी चिकित्सकों के साथ संवाद कार्यक्रम में कहा कि पिछले साल आयुष कवच एप तैयार किया गया। लोगों को छोटे छोटे घरेलू उपायों से आरोग्यता प्राप्त करने में मदद मिली। आयुष काढ़ा का घर घर वितरण हुआ। इसकी सर्वत्र प्रशंसा हुई। आज फिर उसी सहयोग की आवश्यकता है।

उन्होने कहा कि कोविड की पहली लहर जब आई थी, जब पीक था तब 68000 केस आये थे। आज यह 30 से 50 गुना संक्रामक हो चुकी है। यह महामारी है। जहां पहले 500 मरीज भर्ती होते थे, जिसमें 30-40 को ऑक्सीजन को जरूरत पड़ती थी। आज अगर किसी कोविड हॉस्पिटल में 500 बेड हैं तो उसमें 450 को ऑक्सीजन देने की जरूरत है। ज्यादातर को वेंटिलेटर चाहिए।स्पष्ट है महामारी की स्थिति विकराल है।

जिलों में ऑक्सीजन की आपूर्ति रोजाना बढ़ाई जा रही है : नवनीत सहगल

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज 2.52 लाख लोग घरों में उपचाराधीन है। हमारा प्रयास होना चाहिए कि ऐसे सभी लोगों को आयुष, होम्यो और यूनानी चिकित्सकों का परामर्श प्राप्त हो। स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए विविध उपायों से लोगों को लाभान्वित कराएं। आयुष विभाग घर-घर आयुष काढ़ा उपलब्ध कराने की कार्ययोजना बनाकर लागू करे।

उन्होने कहा कि आज पूरा देश, पूरी दुनिया इस कोरोना से लड़ाई लड़ रही है। यह कोई सामान्य बीमारी नहीं, महामारी है। हमारे शास्त्रों ने कहा है आपदाकाल में धैर्य सबसे बड़ा सहारा होता है। हमें धैर्य और संयम के साथ इस महामारी के खिलाफ लड़ाई लड़नी है।

श्री योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश कोविड के खिलाफ लड़ाई में पूरी प्रतिबद्धता के साथ लड़ रहा है। कोविड की पहली लहर के अनुभवों से सीखते हुए स्वास्थ्य संसाधनों को प्राथमिकता के साथ बेहतर किया गया है। यह काम लगातार जारी है। हमें हर परिस्थिति के लिए तैयार रहना होगा। आज 116000 से अधिक एल-1 के बेड्स हैं तो एल-टू व एल-3 के 65000 से अधिक बेड हैं। हम इसे दोगुना करने की दिशा में काम कर रहे हैं।

राज्य ने बढ़ाया 15 मई तक का लॉकडाउन, जानें क्या रहेंगी पाबंदियां

उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश ने अब तक चार करोड़ से अधिक कोविड टेस्ट कर लिए हैं। बीते साल जब प्रदेश में पहला कोविड केस आया था, तब हमारे पास टेस्टिंग की क्षमता नही। आज उसी यूपी में सवा दो लाख टेस्ट हर दिन हो रहे हैं। जिस प्रदेश में जब पहला मरीज आया तो उसे बाहर भेज कर एडमिट कराना पड़ा था, आज वहां के अस्पतालों में 60,000 से अधिक मरीजों का इलाज हो रहा है। टेस्टिंग कैपिसिटी को बढ़ाने का काम हो रहा है। होगा। 10 मई तक दोगुनी हो जाएगी। निजी लैब से सहयोग की अपेक्षा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में इस समय 2.52 लाख लोग होम आइसोलेशन में हैं। हम इनसे लागातर संवाद में हैं। हर दिन जनपद स्तरीय आइसीसीसी इनका हाल चाल लेता है। इन्हें मेडिकल किट उपलब्ध कराई जा रही है। जिन्हें हॉस्पिटल की जरूरत है,उन्हें एडमिट कराया जा रहा है।

नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन बेचने वाले पांच लोग धरे गए, रैपर, शीशियां बरामद

उन्होने कहा कि हर जिले में आयुष/होम्यो/यूनानी चिकित्सकों की एक टीम गठित हो। यह टीम लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दे।टेलीकन्सल्टेशन के कार्य से जुड़ें। आयुष, होम्यो और यूनानी चिकित्सा पद्धतियों के सरल उपायों से लोगों को अवगत कराए। मीडिया के माध्यम से अपने ज्ञान का लाभ दें। यह बहुत जरूरी है। इसमें सभी का सहयोग अपेक्षित है।

श्री योगी ने कहा कि आरोग्यता प्राप्त करने में योग एक वरदान है। हमें अपने प्रयासों से लोगों को योग के बारे में बताना होगा। कुछ योगाभ्यास लोगों को बताएं जो उनके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए उपयोगी हों। स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर इसे किया जाना जरूरी है।

Tags: aayush mantralaycm yogiup newsYogi News
Previous Post

जिलों में ऑक्सीजन की आपूर्ति रोजाना बढ़ाई जा रही है : नवनीत सहगल

Next Post

यूपी में 24 घंटे में कोरोना के 35 हजार से अधिक नए मामले, 25613 हुये स्वस्थ

Writer D

Writer D

Related Posts

DM Savin Bansal
राजनीति

डीएम जिले में ले आए आधुनिक लांग रेंज इमरजेंसी सायरन, आपदा परिचालन केन्द्र में किया परीक्षण

14/06/2025
Ahmedabad Plane Crash
Main Slider

Ahmedabad Plane Crash: अब तक नौ पीड़ितों का डीएनए हुआ मैच

14/06/2025
Electricity
उत्तर प्रदेश

बिजली रिफॉर्म्स से बढ़ेगी उपभोक्ताओं की सुविधा और सुरक्षा

14/06/2025
CM Dhami
Main Slider

CM Dhami ने ITBP के हिमाद्री ट्रैकिंग अभियान-2025 को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

14/06/2025
heat wave
उत्तर प्रदेश

प्रचंड गरमी से उत्तर प्रदेश बेहाल, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

14/06/2025
Next Post
Corona

यूपी में 24 घंटे में कोरोना के 35 हजार से अधिक नए मामले, 25613 हुये स्वस्थ

यह भी पढ़ें

Amazon दे रहा है हैंडबैग्स, बैगपैक्स और स्ट्रॉलीज पर 70% तक की भारी छूट

20/10/2020
truck fell in ganga river

गंगा नदी में गिरा तेज रफ्तार ट्रक, ड्राइवर-हेल्पर घायल

18/02/2022

विकास पुरुष कहलाने में जुटे नेता जी कर दिया आधे अधूरे पुल का उद्घाटन

10/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version