• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी ने सदन में लगाई सपा की क्लास, बोले- इनका आचरण…

Writer D by Writer D
25/02/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद में बोलते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में पेंशन योजना का नाम ‘समाजवादी पेंशन योजना’ था। सपा सरकार के दौरान बस सेवा को भी ‘समाजवादी बस सेवा’ कहा जाता था, हर कार्य में ‘समाजवादी’ नाम जोड़ा जाता था। इसी तरह विवेकाधीन धन भी ‘समाजवादी’ बन गया था, लेकिन अब यह धन संवेदनशीलता और बिना किसी भेदभाव के पात्र लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।

सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सदन में कहा, “पिछले साढ़े आठ साल से जाति, क्षेत्र, भाषा के आधार पर बिना किसी भेदभाव के ‘मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष’ से जनता को पैसा दिया जा रहा है। जब समाजवादी पार्टी सत्ता में थी, तो केवल समाजवादी पार्टी से जुड़े लोगों को ही पैसा दिया जाता था… बीजेपी सरकार में बिना किसी भेदभाव के नीति के अनुसार यूपी की जनता को पैसा दिया जा रहा है… आजादी से लेकर 2017 तक यूपी में सिर्फ 17 सरकारी मेडिकल कॉलेज बने, हमारी सरकार बनने के बाद हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज बन रहा है।”

सदन में हंगामे को लेकर मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि समाजवादी पार्टी, जो दोनों सदनों में मुख्य विपक्षी पार्टी है, उसका आचरण न तो किसी भी स्थिति में लोकतांत्रिक था और न ही संवैधानिक। मुझे लगता है कि पूरा सदन इस बात से सहमत होगा।

महाशिवरात्रि स्नान पर्व के लिए मेला क्षेत्र और प्रयागराज शहर में नो-व्हीकल जोन प्लान लागू

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने आगे कहा कि जिस प्रकार माननीय राज्यपाल के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया और जिस प्रकार के नारे लगाए गए, वह न तो किसी सभ्य समाज में स्वीकार्य है और न ही एक आदर्श लोकतांत्रिक व्यवस्था में। यह एक दुखद पहलू है कि समाजवादी पार्टी का यह आचरण दोनों सदनों में देखने को मिला है।

विधान परिषद में सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या को लेकर हमारे विरोधी उपहास उड़ाते थे, लेकिन हमको अपने सामर्थ्य पर विश्वास था, राममंदिर आंदोलन में ये लोग हर तरह से रोड़े अटकाने लगे, जब मंदिर बन गया तो ये लोग कहने लगे… ‘राम तो सबके हैं।’

Tags: cm yogiLucknow NewsYogi News
Previous Post

17 महीने बाद जेल से रिहा हुए अब्दुल्ला आजम खान, इस मामले में काट रहे थे सजा

Next Post

RJD के निष्कासित MLC को सुप्रीम कोर्ट से राहत, विधान परिषद सदस्यता हुई बहाल

Writer D

Writer D

Related Posts

astronomy lab
उत्तर प्रदेश

सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली बेटियां बनेंगी ‘सुनीता विलियम्स’

18/02/2026
Farmers
उत्तर प्रदेश

किसानों को बनाया यूपी की समृद्धि का भागीदार

18/02/2026
manuscripts
उत्तर प्रदेश

पांडुलिपियों, दुर्लभ ग्रंथों को सहेजकर डिजिटल रूप देगी योगी सरकार

18/02/2026
Tap Connections
उत्तर प्रदेश

प्यास की राजनीति से उबरा बुंदेलखंडः 98 प्रतिशत से अधिक घरों तक नल से जल

18/02/2026
CM Nayab Singh
राजनीति

डबल गोल्ड जीत देश का नाम रोशन कर लौटे खिलाड़ी, सीएम ने किया सम्मानित

18/02/2026
Next Post
Sunil Singh

RJD के निष्कासित MLC को सुप्रीम कोर्ट से राहत, विधान परिषद सदस्यता हुई बहाल

यह भी पढ़ें

Manipur

फिर सुलगा मणिपुर! गुस्साई भीड़ ने CM के दामाद का घर जलाया, 5 जिलों में कर्फ्यू

17/11/2024
Somvati Amavasya

सोमवती अमावस्या के दिन करें ये उपाय, सुख-समृद्धि होगी प्राप्त

22/12/2024
'Anupama' lead actress Rupali Ganguly's audition video goes viral

‘अनुपमा’ की लीड एक्ट्रेस रुपाली गांगुली की ऑडिशन वीडियो हुई वायरल

01/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version