• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

फिर सुलगा मणिपुर! गुस्साई भीड़ ने CM के दामाद का घर जलाया, 5 जिलों में कर्फ्यू

Writer D by Writer D
17/11/2024
in Main Slider, राष्ट्रीय
0
Manipur

Manipur

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इंफाल। मणिपुर (Manipur) एक बार फिर जल रहा है। जिरीबाम जिले की एक नदी से 6 लापता व्यक्तियों के शवों के मिलने के कुछ घंटे बाद ही राज्य में हिंसा भड़क गई। प्रदर्शनकारियों ने शनिवार को तीन मंत्रियों और छह विधायकों के घरों पर हमला बोल दिया। इसके बाद, राज्य सरकार ने पांच जिलों में कर्फ्यू लगा दिया और कुछ हिस्सों में इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दीं हैं। अधिकारियों ने बताया कि राज्य के हालात बिगड़ते जा रहे हैं।

सीएम के दामाद के घर भी हमला

प्रदर्शनकारियों ने तीन विधायकों के घरों में तोड़फोड़ की, जिनमें मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के दामाद के घर भी शामिल था। हिंसक भीड़ ने विधायकों के घरों में आग लगा दी। इसके जवाब में सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोलों का इस्तेमाल किया।

इन मंत्रियों के घर पर हुआ हमला

जिन मंत्रियों के घरों को प्रदर्शनकारियों ने निशाना बनाया उनमें स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री सापम रंजन, खपत और सार्वजनिक वितरण मंत्री एल सुसींद्रो सिंह, और शहरी विकास मंत्री वाई खेमचंद का आवास शामिल है। भड़कती हिंसा को देखते हुए राज्य सरकार ने इंफाल पूर्व और पश्चिम, बिष्णुपुर, थौबल और कचिंग जिलों में कर्फ्यू लागू कर दिया है।

प्रदर्शनकारियों ने इंफाल पूर्व जिले के उपभोक्ता मामले और सार्वजनिक वितरण मंत्री एल सुसींद्रो सिंह के घर पर भी हमला किया, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने कई राउंड आंसू गैस के गोले दागे।

राज्य के मुख्य सचिव वीनीत जोशी ने इम्फाल पश्चिम, इम्फाल पूर्व, बिष्णुपुर, थौबल, कचिंग, कंगपोकपी और चुराचांदपुर जिलों में दो दिन के लिए इंटरनेट और मोबाइल डेटा सेवाएं निलंबित करने का आदेश दिया। मानवाधिकार संगठनों का समन्वय समिति (COCOMI) ने मणिपुर में उग्रवादियों के खिलाफ 24 घंटों के भीतर सैन्य कार्रवाई की मांग की। COCOMI के प्रवक्ता के अथोबा ने हाल ही में फिर से लागू किए गए सशस्त्र बल विशेष शक्तियां अधिनियम (AFSPA) को तत्काल रद्द करने की मांग की है।

6 लोगों का हुआ था अपहरण

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले मणिपुर (Manipur) में सुरक्षाबलों ने एक बड़ी कार्रवाई में कम से कम 11 हथियारबंद कुकी उग्रवादियों को मार गिराया था, जो जिरीबाम जिले के बोरोबेकरा में एक पुलिस स्टेशन पर हमला करने आए थे।11 नवंबर को दोपहर 3:30 बजे कुकी उग्रवादियों ने जिरीबाम के बोरोबेकरा स्थित सीआरपीएफ कैंप पर हमला कर दिया। सीआरपीएफ ने भी जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ में कम से कम 11 कुकी उग्रवादी मारे गए।

हैलो लश्कर का CEO हूं… RBI को मिला धमकी भरा कॉल, मचा हड़कंप

इस हमले के बाद तीन महिलाएं और तीन बच्चे लापता हो गए थे। कहा गया कि जिरीबाम में कुकी उग्रवादियों ने इन छह सदस्यों का अपहरण किया था। अब इन्ही अपह्रत लोगों में से तीन के शव जिरीमुख में मिले हैं।

Tags: crime newsmanipur violenceNational news
Previous Post

हैलो लश्कर का CEO हूं… RBI को मिला धमकी भरा कॉल, मचा हड़कंप

Next Post

तृणमूल विधायक की कार से ट्रेलर में टक्कर, दो की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

SIT re-enters Ram Temple offering theft case
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: राम जन्मभूमि परिसर में SIT की दोबारा एंट्री, बैंक कर्मचारियों से पूछताछ

03/07/2026
ATS
क्राइम

पाकिस्तानी आतंकी शाहजाद भट्टी नेटवर्क की जांच तेज, राजस्थान ATS ने कई शहरों में मारे छापे

03/07/2026
Charanjit Singh Channi
पंजाब

चरणजीत सिंह चन्नी का शक्ति प्रदर्शन, समर्थकों के साथ करेंगे अहम बैठक

03/07/2026
Cloudburst in Himachal's Kinnaur
राष्ट्रीय

हिमाचल में फिर कुदरत का कहर, किन्नौर में बादल फटा

03/07/2026
CA Foundation May 2026 result released
Main Slider

CA Foundation मई 2026 का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

03/07/2026
Next Post
Howrah Accident

तृणमूल विधायक की कार से ट्रेलर में टक्कर, दो की मौत

यह भी पढ़ें

लखनऊ में रहेगा कम्पलीट लॉकडाउन

लखनऊ के इन क्षेत्रों में 20 जुलाई से रहेगा कम्पलीट लॉकडाउन, जानिए कौन से है क्षेत्र

19/07/2020

पेप्सिको इंडिया का प्लांट किसानों के जीवन में परिवर्तन का आधार बनेगा : योगी

15/09/2021
CM Yogi

गोष्ठी, संगोष्ठी नहीं सिर्फ पढ़ाएं शिक्षक, सीएम योगी का निर्देश

04/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version