• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पान मसाला खाने वाले कर्मचारियों पर सीएम योगी सख्त, दिए ये आदेश

Writer D by Writer D
14/04/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) सरकार बनने के साथ ही पूरी ताकत के साथ काम में लग गए हैं। नगर विकास विभाग के साथ समीक्षा बैठक कर उन्होंने ये साफ कर दिया है कि सरकारी कार्यालयों में पान मसाल, बीड़ी, सिगरेट खाने और पीने वालों पर सख्ती की जाए। कार्यालयों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। अपर मुख्य सचिव डा. रजनीश दुबे ने प्रदेश के सभी डीएम, नगर आयुक्त और अधिशाषी अधिकारियों के निर्देश जारी किए हैं।

रोका जाए आरटीआई का दुरुपयोग

लखनऊ में सीएम (CM Yogi) ने समीक्षा बैठक के दौरान साफ किया कि सभी कर्मचारियों को सुबह समय से ऑफिस पहुंचना है। आने वाली शिकायतों पर खासा ध्यान दिया जाए और समय सीमा के अंदर लोगों के कार्य किए जाएं। इसके अलावा आरटीआई के तहत मांगी कई सूचनाओं के दुरुपयोग को भी रोका जाए। विभागों की संवेदनशील जानकारियों को देने से पहले उच्चाधिकारी पहले स्वयं इसे देखें।

भ्रष्टाचार मुक्त हो व्यवस्था

योगी सरकार पहले कार्यकाल में भी भ्रष्टाचार को लेकर काफी सख्ती थी। इस बार भी उसी तरह सख्ती से लागू किया गया है। कड़े निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार को माफ नहीं किया जाएगा। इसके अलावा योजनाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ लागू करने के लिए कहा गया है। IGRS और सीएम पोर्टल पर शिकायतों की जांच शासन स्तर से भी की जाएगी।

योगी 2.0 में होगी जैविक खेती की जय-जय

अब जिले में आने वाले मंत्री और नोडल अधिकारियों के निर्देशों का कड़ाई से पालन करना होगा। निर्देशों में क्या कार्यवाही की गई इसकी रिपोर्ट भी शासन को 7 दिन में भेजनी होगी। निकायों में किए गए बेहतरीन कार्यों पर अध्ययन कर इसका डॉक्यूमेंटेशन भी किया जाएगा। ताकि दूसरे जिलों में भी अच्छी योजनाओं को लागू किया जा सके।

मुख्यमंत्री के 16 प्रमुख आदेश

  1. ऑफिस में पान मसाला पूरी तरह बैन हो।
  2. सभी कर्मी समय से ऑफिस पहुंचे।
  3. समय सीमा के अंदर कार्य पूरे किए जाएं।
  4. टैक्स भुगतान की प्रक्रिया को और सरल किया जाए।
  5. सभी कर्मियों की डिटेल मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड किया जाए।
  6. योजनाओं का लाभ पारदर्शिता के साथ सभी को दिया जाए।
  7. निकायों में जनहित गारंटी योजना का लाभ दिया जाए।
  8. भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासनिक व्यवस्था बनाई जाए।
  9. आरटीआई सूचना का दुरुपयोगों को रोका जाए।
  10. IGRS और सीएम पोर्टल पर आने वाली शिकायतों का गुणवत्ता के साथ निस्तारण करें।
  11. निकायों में हुए कार्यों का अध्ययन कराया जाए।
  12. सुप्रीम और हाईकोर्ट में पेंडिंग मामलों को गंभीरता से फॉलो करें।
  13. मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को अधिक से अधिक लाभ दिया जाए।
  14. शासन के संदर्भों का जवाब 7 दिन में अवश्य प्रेषित करें।
  15. मंत्री, नोडल अधिकारी के निरीक्षण में दिए गए निर्देशों को पालन करें और 7 दिन में रिपोर्ट दें।
  16. वरिष्ठ अधिकारी स्वयं योजनाओं की समीक्षा और भौतिक सत्यापन करें।
Tags: cm yogilive hindi newsLucknow NewsNational newsnews hindi todaynews in hindiTodays Newsyogi 2.0Yogi News
Previous Post

अंबेडकर जयंती पर बाबा साहब की मूर्ति गायब, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया हाइवे जाम

Next Post

चुनावों में मिली हार से चिंतित है ‘नेताजी’, अखिलेश संग करेंगे बैठक

Writer D

Writer D

Related Posts

money plant
Main Slider

मनी प्लांट घर पर होने के बाद भी नहीं हो रहा लाभ, तो हो सकती है ये वजह

03/05/2026
Animals
Main Slider

इन जानवरों को खिलाने-पिलाने से दूर होती हैं जीवन की बाधाएं, मजबूत होते हैं ये ग्रह

03/05/2026
kalava
Main Slider

कितने दिन के बाद बदलना चाहिए कलावा, जानें इसके पीछे की धार्मिक मान्यता

03/05/2026
dark chin
Main Slider

ठुड्डी का कालापन कर रहा है शर्मिंदा, निजात पाने के लिए आजमाए ये उपाय

03/05/2026
Toner
Main Slider

इस चीज से मिलेगा कोरियन जैसा निखार, जानें बनाने का तरीका

03/05/2026
Next Post

चुनावों में मिली हार से चिंतित है 'नेताजी', अखिलेश संग करेंगे बैठक

यह भी पढ़ें

पृथ्वी शॉ Prithvi Shaw

पृथ्वी शॉ वनडे में दोहरा शतक जड़ने वाले 8वें भारतीय बल्लेबाज

25/02/2021
My bus my road

योगी सरकार ने की ‘मेरी बस, मेरी सड़क’ पहल की शुरुआत

19/06/2024
benefits of paneer

नाश्ते में शामिल करें ये पनीर, मिलेंगे हेल्दी बेनेफिट्स

06/03/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version