• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हैलो, मैं संगीता सोलंकी बोल रही हूं, CM सर कृपया मेरी समस्या का समाधान करे, और फिर…. 

Writer D by Writer D
29/03/2022
in उत्तर प्रदेश, बुलंदशहर, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। हैलो, मैं बुलंदशहर से संगीता सोलंकी (Sangeeta Solanki) बोल रही हूं। माननीय मुख्‍यमंत्री जी (CM Yogi) से अनुरोध है कि कृपया मेरी समस्‍या का समाधान करें। सीएम सर से निवेदन है कि मुझे कार्यभार ग्रहण कराने का कष्‍ट करें। रविवार की सुबह परेशान हाल संगीता सोलंकी ने अपनी समस्‍या के निस्‍तारण के लिए मुख्‍यमंत्री कार्यालय में फोन किया।

संगीता की समस्‍या का संज्ञान लेते हुए मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने तत्‍काल प्रभाव से मेरठ के आला अधिकारियों को शिकायत का निस्‍तारण करने के निर्देश दिए। जिसके बाद सोमवार संगीता सोलंकी के लिए एक बेहद सुनहरी सुबह वाला दिन बन गया। महज एक फोन कॉल से हुई शिकायत का संज्ञान लिया गया और उनकी समस्‍या का समाधान किया करते हुए उनको कम समय में कार्यभार ग्रहण कराया गया।

संगीता सोलंकी ने माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज द्वारा आयोजित प्रवक्ता पद ‘हिंदी’ 2021 की लिखित एवं साक्षात्कार परीक्षा उत्तीर्ण की। जिसमें उनको आयोग द्वारा मेरठ के भागीरथी आर्य कन्या इंटर कॉलेज आवंटित किया गया।

सत्ता पक्ष और विपक्ष लोकतंत्र के दो पहिए है, दोनों मिलकर कर सकते है जनता का विकास : योगी

नियुक्ति पत्र मिलने के बाद भी उनको प्रबंधक द्वारा कार्यभार ग्रहण नहीं करने दिया जा रहा था। नियुक्ति के लिए उनसे लिपिक व प्रबंधक की ओर से पैसा मांगा जा रहा था। संगीता सोलंकी की समस्‍या का निस्‍तारण करते हुए सीएम ने आला अधिकारियों को निर्देश देते हुए तत्‍काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण कराने के आदेश दिए।

महिला मुद्दों पर बेहद संवेदनशील हैं सीएम

विधानसभा में अपनी शपथ से पहले मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की महिला मुद्दों पर संवेदनशीलता दिखाई दी। जिसका एक नायाब उदाहरण बनी बुलंदशहर की संगीता सोलंकी। संगीता सोलंकी की तरह ही प्रदेश भर की महिलाओं की समस्‍याओं का निदान भी उतनी ही तेजी से होगा। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने योगी सरकार 2.0 के गठन के बाद आयोजित हुई बैठक में भी उन्‍होंने प्रदेश की महिलाओं और बेटियों के सशक्तिकरण और उनके कल्‍याण से जुड़ी बातों पर जोर दिया।

Tags: cm yogiLucknow NewsYogi News
Previous Post

यूपी बोर्ड परीक्षा: दूसरे की परीक्षा दे रहा मुन्ना भाई गिरफ्तार

Next Post

अर्थव्यवस्था की रफ्तार को बढ़ाएंगे एक्सप्रेस वे

Writer D

Writer D

Related Posts

ODOC
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की ओडीओसी योजना में यूपी के 75 जिलों का स्वाद: हर जनपद का पारंपरिक व्यंजन बनेगा पहचान

06/05/2026
Revenue
उत्तर प्रदेश

पिछले साल की तुलना में इस बार अप्रैल में राजस्व मदों में 2416.42 करोड़ रूपये की वृद्धि

06/05/2026
The picture of Shikshamitras has changed in the Yogi government.
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में बदली शिक्षामित्रों की तस्वीर

06/05/2026
Boat capsizes
Main Slider

हमीरपुर में यमुना नदी में नाव पलटी, 6 लोगों के डूबने की आशंका; सर्च ऑपरेशन जारी

06/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

‘नेशन फर्स्ट’ हर नागरिक के लिए भी मार्गदर्शक सिद्धांत, क्योंकि राष्ट्र से बढ़कर कुछ नहीं: मुख्यमंत्री

06/05/2026
Next Post

अर्थव्यवस्था की रफ्तार को बढ़ाएंगे एक्सप्रेस वे

यह भी पढ़ें

Baba Ramdev

बाबा रामदेव को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने पतंजलि का माफीनामा फिर किया अस्वीकार

23/04/2024

200 परिवारों ने किया चुनाव बहिष्कार का ऐलान, भाजपा नेता की बढ़ी मुश्किलें

03/02/2022

IGNOU ने री-रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 28 फरवरी तक बढ़ाई

16/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version