• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राष्ट्र सर्वाेपरि की प्रेरणा देते हैं महापुरुष: सीएम योगी

Writer D by Writer D
17/02/2023
in उत्तर प्रदेश, बांदा
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ/बांदा। 12वीं सदी में जब देश विदेशी आक्रांताओं का सामना कर रहा था और देश के अंदर घुसपैठ हो रही थी, उस समय महाराजा खेत सिंह खंगार ने पृथ्वीराज चौहान का सहयोगी बनकर उनके हर उस युद्ध में सहभागी बने, जो उस समय भारत की एकता के लिए काफी आवश्यक था। यह मातृभूमि के प्रति उनके शौर्य और पराक्रम को दर्शाता है। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को बांदा में महाराजा खेत सिंह खंगार जूदेव की प्रतिमा के अनावरण पर कही।

चौड़ी सड़कें और महापुरुषों की प्रतिमा हमें देती हैं नई प्रेरणा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि महाराजा खेत सिंह ने पृथ्वीराज चौहान को इतना अभिभूत किया था कि उन्हाेंने महाराजा खेत सिंह को महोबा के शासक के रूप में स्वतंत्र राजा की मान्यता दी थी। आज हम सब क्षत्रिय खंगार जाति की वीरता की चर्चा करते हैं। बुंदेलखंड चाहे उत्तर प्रदेश का हो या मध्य प्रदेश का हो, उनकी संख्या गुजरात के साथ-साथ यहां पर भी बहुतायत के रूप में देखने को मिलती है। उनका यह लंबा गौरवमयी इतिहास 12 वीं से लेकर 21 वीं सदी के 900 वर्षों तक उस राजवंश की परंपरा की यादों को तरोताजा करता है।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि आज बुंदेलखंड विकास के साथ तेजी से जुड़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में बुंदेलखंड अब सचमुच उत्तर प्रदेश ही नहीं देश का स्वर्ग बनने की ओर बढ़ता हुआ दिखाई देता है। यहां की चौड़ी सड़कें, महापुरुषों की भव्य प्रतिमा हमें नई प्रेरणा प्रदान कर रही हैं। ऐसे में हमें मातृभूमि के लिए समर्पित भाव के साथ कार्य करना होगा, जो राष्ट्र सर्वोपरि की प्रेरणा हम सबको दी गई है।

राष्ट्र सर्वोपरि के इस मंत्र को ध्यान में रखकर राष्ट्रनायक पृथ्वीराज चौहान, महाराजा खेत सिंह खंगार, महाराणा प्रताप, छत्रपति शिवाजी महाराज, गुरु गोविंद सिंह महाराज और झांसी की रानी लक्ष्मीबाई ने अपना जीवन समर्पित किया। बुंदेलखंड का अपना गौरवशाली इतिहास है। उस इतिहास के साथ जुड़ करके हर भारतीय गौरव की अनुभूति करता है। यहां के वीर योद्धाओं, चंदेल राजाओं की चर्चा होती है। उन्होंने बुंदेलखंड के लिए बहुत कुछ किया है।

बुंदेलखंड की तोपों की गर्जना से गायब हो जाएगा पाकिस्तान: सीएम योगी

आज जब हम अपने सामान्य वीर रस-छंदों और बुंदेलखंडी गायन को गाते हैं तो उसका नाम भी आल्हा पड़ गया। यह प्रेरणा का प्रताप है। भले ही हम आप राजनीतिक रूप से चाहे कितने भी एक दूसरे के प्रतिद्वंदी रहे होंगे, लेकिन मातृभूमि के प्रति सम्मान का भाव सदैव एक नई प्रेरणा हम सबको प्रदान करता है।

Tags: banda newscm yogi
Previous Post

बुंदेलखंड की तोपों की गर्जना से गायब हो जाएगा पाकिस्तान: सीएम योगी

Next Post

पुलिस मुख्यालय में घुसे 10 आतंकी, ब्लास्ट के बाद हो रही है अंधाधुंध फायरिंग

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मौसम आपदाओं से निपटने के लिए यूपी में मजबूत होगी चेतावनी प्रणाली

23/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

श्रमिक राज्य की प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति, उन्हें सम्मान और सुरक्षा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी

23/05/2026
Cow Protection
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रशक्ति और आर्थिक समृद्धि का नया मॉडल बन रहा गो संरक्षण

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

बहन-बेटियों के साथ इज्जत से पेश आओ, वरना अगले चौराहे पर यमराज इंतजार करते मिलेंगे : योगी आदित्यनाथ

22/05/2026
Next Post
Terrorists

पुलिस मुख्यालय में घुसे 10 आतंकी, ब्लास्ट के बाद हो रही है अंधाधुंध फायरिंग

यह भी पढ़ें

आंखों की रोशनी के लिए करें इस ऑइल का इस्तेमाल

07/09/2025
jashmin aly

अली गोनी ने जैस्मिन भसीन से कहा कुछ ऐसा, शर्मा गईं एक्ट्रेस

01/12/2020
Chaitra Purnima

कब है कार्तिक पूर्णिमा, जानें पूजाविधि व महत्व

22/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version