• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पुलिस मुख्यालय में घुसे 10 आतंकी, ब्लास्ट के बाद हो रही है अंधाधुंध फायरिंग

Writer D by Writer D
17/02/2023
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
Terrorists

Terrorists

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कराची। पाकिस्तान के कराची में शुक्रवार को बड़ा आतंकी हमला (Terrorists Attacked) हुआ है। आठ से दस आतंकी कराची पुलिस मुख्यालय (Karachi Police Headquarters) में घुस आए और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। यह हमला शराह-ए-फैसल इलाके में हुआ।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कराची पुलिस मुख्यालय में घुसे इन आतंकियों के पास हैंड ग्रेनेड और ऑटोमैटिक गन हैं। पाकिस्तान रेंजर्स और पुलिसबलों ने एआईजी ऑफिस के पास इलाके को चारों ओर से घेर लिया है। सिंध पुलिस और पाकिस्तान रेंजर्स को भारी संख्या में केपीओ के पास तैनात कर दिया है। इसके साथ ही आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल मुठभेड़ जारी है।

रिपोर्ट के मुताबिक, आतंकियों ने सबसे पहले आधा दर्जन हैंड ग्रेनेड पुलिस मुख्यालय पर फेंके और फिर अंदर घुस गए। पुलिस से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि अर्धसैनिक बलों, पुलिस और आतंकियों के बीच भारी गोलीबारी जारी है। हमलावरों को चारों ओर से घेरने के लिए जिले की सभी मोबाइल वैन को तुरंत मौके पर बुला लिया गया है।

पाकिस्तानी रेंजर्स के प्रवक्ता ने बताया कि क्विक रिस्पॉन्स फोर्स (क्यूआरएफ) घटनास्थल पर पहुंचा और इलाके को चारों ओर से घेर लिया। पुलिस सर्जन डॉ। सुमारिया सैयद ने बताया कि एक घायल वर्कर को इलाज के लिए जिन्नाह पोस्टग्रैजुएट मेडिकल सेंटर लाया गया।

राष्ट्र सर्वाेपरि की प्रेरणा देते हैं महापुरुष: सीएम योगी

सिंध के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह ने घटना पर संज्ञान लेते हुए संबंधित क्षेत्र के डीआईजी को निर्देश देते हुए कहा कि इस हमले में शामिल आतंकियों को गिरफ्तार किया जाए। पुलिस मुख्यालय पर हमला किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारी से रिपोर्ट मांगते हुए कहा है कि वह निजी तौर पर स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

बता दें कि कराची पुलिस मुख्यालय कराची के मेन आर्टरी रोड पर है, जो सीधे हवाईअड्डे की ओर जाता है। कराची में सुरक्षाबलों के निर्देश पर ट्रैफिक को डाइवर्ट कर दिया गया है। फायरिंग अभी भी जारी है।

Tags: # world newsinternational Newskarachi police headquarterspalistan news
Previous Post

राष्ट्र सर्वाेपरि की प्रेरणा देते हैं महापुरुष: सीएम योगी

Next Post

बिजली कर्मचारियों ने दी 72 घंटे की हड़ताल की चेतावनी

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Main Slider

आज एक बड़ी बिजनेस अपॉर्चुनिटी बन सकता है वेस्ट मैनेजमेंट: ए.के. शर्मा

26/09/2026
Next Post
Strike

बिजली कर्मचारियों ने दी 72 घंटे की हड़ताल की चेतावनी

यह भी पढ़ें

शरद पवार Sharad Pawar

एनसीपी प्रमुख शरद पवार : बिना वजह उनके बयान को दिया जा रहा महत्व

09/09/2020
CM Yogi

मौनी अमावस्या पर 8-10 करोड़ श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना, युद्धस्तर पर करें तैयारी: मुख्यमंत्री

15/01/2025
UPPCB report, 68.8% improvement in water quality of the rivers of the state

यूपीपीसीबी की रिपोर्ट, प्रदेश की नदी- जलाशयों की जलगुणता में 68 फीसदी से अधिक सुधार

27/05/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version