Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मुख्यमंत्री योगी ने रतन नाथ योगी की प्रतिमा का किया अनावरण

बलरामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को जनपद पहुंचे। देवीपाटन मंदिर में रात्रि विश्राम कर अगले दिन नवरात्रि पर मां शैलपुत्री की शक्तिपीठ पर पूजन करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी का हेलीकॉप्टर शक्तिपीठ मंदिर देवीपाटन द्वारा संचालित जनकपुर में सिद्ध योगी रतन नाथ मंदिर परिसर पर उतरा। हैलीपैड पर देवीपाटन पीठाधीश्वर मिथिलेश नाथ योगी व अन्य संतों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री का काफिला 12 किलोमीटर तक जनकपुर से देवी पाटन पहुंचा।

CM योगी ने निभाया संतों से किया वादा, अयोध्या धाम के सभी मंदिरों को किया कर मुक्त

मुख्यमंत्री ने जनकपुर मंदिर परिसर में रतननाथ योगी की प्रतिमा का अनावरण किया। मंदिर में बने महादेव के मंदिर पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा की। आज रात्रि यहां पर विश्राम कर मुख्यमंत्री योगी शनिवार सुबह मां पाटेश्वरी का पूजन करेंगे। शक्तिपीठ से 9:15 बजे सिद्धार्थनगर के लिए रवाना होंगे।

उल्लेखनीय है कि शक्तिपीठ मंदिर देवीपाटन का संचालन गोरक्ष पीठ गोरखपुर के द्वारा की जाती है। मुख्यमंत्री योगी गोरक्ष पीठ के पीठाधीश्वर भी हैं, जिसके चलते यहां की व्यवस्था को लेकर लगातार समीक्षा करते रहते हैं। नवरात्रि के मौके पर 02 अप्रैल से देवीपाटन में एक माह का मेला शुरू होगा।

सीएम योगी जी… जनता आपको धन्यवाद दे रही है

मुख्यमंत्री लगने वाले मेला की तैयारियों का रात्रि में समीक्षा भी कर सकते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री स्थानीय जनप्रतिनिधियों व भाजपा पदाधिकारी से मुलाकात भी कर सकते हैं।

Exit mobile version