• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Year Ender: 2023 में सीएम योगी ने बाबा विश्वनाथ के दर पर 20 बार झुकाया शीश

मार्च 2023 में ही मुख्यमंत्री ने काशी विश्वनाथ दरबार में दर्शन का लगा लिया था शतक

Writer D by Writer D
25/12/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, वाराणसी
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। सर्वविदित है कि उप्र के मुख्यमंत्री व गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की सनातन धर्म के प्रति अगाध श्रद्धा है। प्रशासनिक कौशल के साथ ही आध्यात्मिक रूप से समृद्ध महंत योगी आदित्यनाथ अमूमन अपने अधिकांश दौरे पर मंदिरों में दर्शन-पूजन करने अवश्य पहुंचते हैं। वाराणसी दौरे पर भी सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) काशी विश्वनाथ धाम व काशी कोतवाल काल भैरव के दरबार में शीश झुकाना नहीं भूलते। सिर्फ 2023 की ही बात करें तो योगी आदित्यनाथ 20 बार श्री काशी विश्वनाथ धाम में हाज़िरी लगा चुके हैं। वहीं मार्च 2023 तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने कार्यकाल में सौ बार दर्शन-पूजन कर चुके हैं। ऐसा करने वाले वे सूबे के इकलौते मुख्यमंत्री हैं। बाबा के दरबार में विधिवत दर्शन पूजन कर सीएम लोक कल्याण की कामना करने के साथ हर बार मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश देते हैं।

विकास के साथ नागरिक सुविधा पर भी पैनी नजर

राजराजेश्वर काशी पुराधिपति श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के प्रति मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की गहरी आस्था है। योगी आदित्यनाथ औसतन महीने में एक या दो बार काशी की यात्रा जरूर करते हैं। वाराणसी के हर दौरे में योगी आदित्यनाथ विकास कार्यों की समीक्षा और स्थलीय निरीक्षण करते हुए सुनियोजित विकास का ख़ाका खींचते रहते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में इसका परिणाम विकास का मॉडल नई काशी के रूप में दुनिया देख रही है।

योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) अपने हर दौरे में बाबा विश्वनाथ के धाम में मत्था जरूर टेकते हैं। मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ इस वर्ष 2023 के 12 महीनों में 20 बार श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन कर चुके हैं। ऐसा करने वाले वे उत्तर प्रदेश के इकलौते मुख्यमंत्री हैं।

सीएम योगी (CM Yogi) की कामना, देश-प्रदेश का हो कल्याण

श्री काशी विश्वनाथ के अर्चक श्रीकांत पांडेय बताते हैं कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) जब भी काशी आते हैं तो श्री विश्वनाथ जी के दर्शन करने जरूर आते हैं। ये उनकी सनातन धर्म के प्रति और बाबा विश्वनाथ के प्रति आस्था दर्शाती है।

राजनीति के अजात शत्रु थे अटल जी: सीएम योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) षोडशोपचार पूजन एवं रूद्र सूक्त से विश्वनाथ जी का अभिषेक करते है और विश्व के नाथ बाबा विश्वनाथ से लोक कल्याण, देश और प्रदेश के सर्व कल्याण की कामना करते हैं।

Tags: baba vishwanathbaba vishwanath dhamcm yogivaarnasi news
Previous Post

अरेस्ट हुए KRK, ट्वीट कर बताया जान को है खतरा

Next Post

अस्थिर सरकारों ने देश को किया खोखला, अटल जी ने दी स्थिर सरकार: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Dahi Bread Upma
Main Slider

इस डिश से बनेगा शानदार नाश्ता, एक बार आजमाकर तो देखें

14/03/2026
CM Dhami
Main Slider

गढ़वाल और कुमाऊं में स्थापित होंगे ‘स्पिरिचुअल इकोनॉमिक ज़ोन’ : सीएम धामी

13/03/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

कौशल बढ़ाते रहें युवा, अवसरों की कोई कमी नहीं: ए के शर्मा

13/03/2026
Rajnath Singh
Main Slider

योगी सरकार ने लखनऊ को बनाया वर्ल्डक्लास सिटी: रक्षा मंत्री

13/03/2026
cm yogi
उत्तर प्रदेश

लखनऊ अब वाकई ‘मुस्कुराइए आप लखनऊ में हैं’ का प्रतीक बना: सीएम योगी

13/03/2026
Next Post
CM Yogi

अस्थिर सरकारों ने देश को किया खोखला, अटल जी ने दी स्थिर सरकार: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

shivraj singh chauhan

NRA के तहत निर्णय लेने वाला मध्यप्रदेश बना देश का पहला राज्य: शिवराज

21/08/2020

उत्तराखंड के अंतरराष्ट्रीय सीमांत क्षेत्रों के विकास पर धामी-शाह की चर्चा

05/04/2022
आईएसएल

गोवा या केरल में हो सकता है आईएसएल

22/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version