• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CM योगी आज आएंगे बिजनौर, राजकीय मेडिकल कॉलेज का करेंगे शिलान्यास

Writer D by Writer D
21/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, बिजनौर, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बिजनौर का दौरा करेंगे। वहीं कार्यक्रम की तैयारियों को पूरा कराने के लिए अफसर सोमवार को पूरे दिन दौड़ते रहे। डीएम और एसपी समेत सभी महकमों के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर डटे रहे। सभास्थल तक जाने के लिए एक वैकल्पिक रास्ता भी तैयार कर किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

सोमवार को सुबह से ही स्वाहेड़ी में राजकीय मेडिकल कॉलेज की जगह पर अधिकारियों और कर्मचारियों की हलचल बढ़ गई। डीएम उमेश मिश्रा ने स्वाहेड़ी पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।

अधिकारियों को तैयारियां जल्द निपटाने के निर्देश दिए। एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने ड्यूटी पर लगे पुलिसकर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए। सभा स्थल को जाने वाले रास्ते में उड़ रही धूल को दबाने के लिए हाईवे निर्माण कर रही कंपनी के टैंकर पानी डालते रहे।

कोरोना के खिलाफ जंग में देश को मिलेगी एक और वैक्सीन, जल्द मिलेगी J&J की पहली खेप

सभास्थल के आसपास जमीन रेतीले पठार की तरह है। सभास्थल गहराई में होने की वजह से मचान भी बनाया गया है। जिससे सुरक्षा कर्मी दूर तक नजर रख सकें। इसके अलावा ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी। सभास्थल की सुरक्षा को लेकर पांच स्तरीय सुरक्षा घेरा रहेगा। छह बटालियन पीएसी और करीब 1500 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगी है।

आसपास के जिलों से भी पुलिसबल बुलाया गया है। राजकीय मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास करने के लिए मुख्यमंत्री आज करीब डेढ़ बजे स्वाहेड़ी पहुंच जाएंगे। उनके आने के समय में बदलाव किया गया है। पहले यह समय 2:15 बजे बताया जा रहा था।

Tags: bijnor dmBijnor Hindi SamacharBijnor latest newsbijnor newsBijnor News in Hindicm yogi adityanathcm yogi latest newsCM Yogi NewsCm yogi visitcm yogi visit bijnorLatest Bijnor News in Hindimedical collegemedical college launchedup latest newsup news in hindiUttar Pradesh Newsबिजनौर समाचारमेडिकल कॉलेजसीएम योगी आदित्यनाथ
Previous Post

कोरोना के खिलाफ जंग में देश को मिलेगी एक और वैक्सीन, जल्द मिलेगी J&J की पहली खेप

Next Post

महंत नरेंद्र गिरि केस में सपा सरकार में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री पर शक, सामने आई ये बात

Writer D

Writer D

Related Posts

Ants
Main Slider

चीटियों को घर से भगाने के लिए करें ये समाधान

30/05/2026
Dark Neck
फैशन/शैली

काली गर्दन दूसरों के आगे करती है शर्मिंदा, तो ऐसे पाएं छुटकारा

30/05/2026
Nausena Shaurya Vatika
उत्तर प्रदेश

नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण 30 मई को, मुख्यमंत्री योगी व रक्षा मंत्री करेंगे लोकार्पण

29/05/2026
CM Yogi honored the beneficiaries of various schemes.
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को किया सम्मानित

29/05/2026
CM Dhami and Nitin Nabin performed Ganga Aarti
राजनीति

ऋषिकेश में गंगा तट पर आध्यात्म और संस्कृति का संगम, सीएम धामी व नितिन नबीन ने की गंगा आरती

29/05/2026
Next Post
Mahant Narendra Giri

महंत नरेंद्र गिरि केस में सपा सरकार में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री पर शक, सामने आई ये बात

यह भी पढ़ें

विश्व पटल पर सुर्खियां बटोर रहा विंध्य कारिडोर, दानपात्र से पहली बार निकली विदेशी मुद्रा

16/09/2021
varun gandhi

‘मेरा और पीलीभीत का रिश्ता प्रेम और विश्वास का है’, टिकट कटने के बाद वरुण गांधी का छलका दर्द

28/03/2024
population control law

अब इन जिलों में भी पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू करने की तैयारी में योगी सरकार

13/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version