• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

155 देशों की नदियों के जल से सीएम योगी करेंगे रामलला का जलाभिषेक, रक्षा मंत्री भी रहेंगे मौजूद

Writer D by Writer D
07/04/2023
in उत्तर प्रदेश, अयोध्या
0
Ramlala

Ramlala

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। राम मंदिर (Ram Mandir) का निर्माण कार्य जोरों पर है और उसका स्वरूप भी दिखने लगा है। निर्माण कार्यों के दौरान ही श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के जलाभिषेक की तैयारी शुरू हो गई है। देश ही नहीं दुनिया भर की नदियों और समुंद्र के जल से अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में राम लला (Ramlala) का अभिषेक किया जाएगा। इसको भव्य और यादगार बनाने के लिए बड़े कार्यक्रम की तैयारी है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) 23 अप्रैल को 155 देशों की नदियों के जल से राम लला (Ramlala) का जलाभिषेक करेंगे। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि विजय जौली के नेतृत्व में एक टीम 155 देशों की नदियों का पानी, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को सौंपेगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी आदित्यनाथ 23 अप्रैल को मनीराम दास छावनी सभागार में ‘जल कलश’ की पूजा करेंगे।

दिल्ली की एक गैर सरकारी संस्था दिल्ली स्टडी ग्रुप ने साल 2020 में जल इकट्ठा करने की इस मुहिम की शुरुआत की थी।  इस संस्था के अध्यक्ष दिल्ली के पूर्व भाजपा विधायक विजय जौली हैं। अब जब दुनिया भर की नदियों का जल इकट्ठा हो चुका है तो श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में राम लला (Ramlala) का जलाभिषेक करने के पहले विजय जौली गुरुवार को अयोध्या पहुंचे।

पूर्व विधायक विजय जौली ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से विचार-विमर्श किया। उनका कहना है कि स्वर्गीय अशोक सिंघल जी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी से प्रेरणा लेकर मैंने प्रण किया था कि विश्व भर के नदियों और समुद्रों का जल हम भारत में एकत्रित करेंगे और उस जल से प्रभु श्रीराम के राम मंदिर का जलाभिषेक संपन्न करेंगे।

रूस-यूक्रेन की नदियों का भी जल

पाकिस्तान की राबी नदी समेत दुनिया भर में बहने वाली नदियों में बहने वाले जल को बड़ी शिद्दत से इकट्ठा किया गया है। यहां तक कि युद्ध के दौरान ही रूस और यूक्रेन की नदियों के जल को भी एकत्रित किया गया है। इन इकट्ठा किए गए जल से श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के अभिषेक कार्यक्रम को बृहद स्वरूप देने की तैयारी है।

मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा, शुक्रवार को करें ये उपाय

दुबई के रास्ते आया राबी नदी का जल

पूर्व विधायक विजय जौली ने बताया कि जब मैंने पाकिस्तान में अपने मित्रों से बात की तो उन्होंने हिंदुओं के उत्पीड़न की बात उठाई,  उन्होंने उस जल को भेजने में अपनी असमर्थता दर्शाई, लेकिन जल भेजा, मैं पाकिस्तान के उन हिंदू मित्रों भाइयों को प्रणाम करता हूं जिन्होंने सार्थकता, सजगता से सक्रियता से राबी नदी के जल को पाकिस्तान से पैक करके दुबई भेजा और दुबई से मैंने उसको भारत में मंगवाने में सफलता हासिल की।

राम मंदिर के नींव में भी पड़ा था पवित्र नदियों का जल

इस कार्यक्रम में देश ही नहीं विदेशों के भी राजनयिक, धार्मिक और आध्यात्मिक गुरुओं के साथ गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित करने की तैयारी है। आपको बता दें कि श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन के समय भी नींव में देश की पवित्र नदियों के जल और पवित्र स्थानों की मिट्टी डाली गई थी। अब एक बार फिर पवित्र नदियों के जल से निर्माणाधीन श्री राम मंदिर का अभिषेक करने की तैयारी है।

Tags: ayodhya newscm yogiRam mandir constructionram mandir nirmanramlala darshan
Previous Post

बेकाबू हुई कोरोना की रफ्तार, 24 घंटे में 6 हजार के पार हुआ आंकड़ा, 13 मरीजों ने तोड़ा दम

Next Post

बीजेपी नेता के बेटे पर सरेराह बम से हमला, CCTV में कैद हुई खौफनाक वारदात

Writer D

Writer D

Related Posts

Biogas plant
उत्तर प्रदेश

गो संरक्षण विशेष: उत्तर प्रदेश में गांवों के एक लाख घरों में लगेंगे मिनी बायोगैस प्लांट

13/06/2026
panchayati raj
उत्तर प्रदेश

पंचायती राज विभाग ने पांच वर्षों में रचा विकास का नया इतिहास

13/06/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

मोदी सरकार के 12 वर्ष: युवा शक्ति की सामर्थ्य को नई दिशा देने वाले वर्ष : केशव प्रसाद मौर्य

13/06/2026
Gorakhpur International Cricket Stadium
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में तेजी से आकार ले रहा गोरखपुर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, पूर्वांचल को मिलेगी नई पहचान

13/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी ने बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का किया निरीक्षण

13/06/2026
Next Post
Bomb Attack

बीजेपी नेता के बेटे पर सरेराह बम से हमला, CCTV में कैद हुई खौफनाक वारदात

यह भी पढ़ें

chargesheet

UPPCL के चेयरमैन ने दिया झटका, दो एक्सईएन को चार्जशीट; एक को प्रतिकूल प्रविष्टि

08/07/2024
Seminar on prevention of cyber crime in UPSIFS

देश का डिजिटल डाटा कलेक्शन साइबर अपराध पर लगाएगा लगाम

19/08/2025
पीएम मोदी PM Modi

पीएम मोदी ने केशुभाई का जीवन गुजरात की प्रगति के लिए था समर्पित

29/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version