• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री योगी ने बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का किया निरीक्षण

Writer D by Writer D
13/06/2026
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, वाराणसी
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अपने दो दिवसीय वाराणसी दौरे के अंतिम दिन शनिवार को काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) परिसर स्थित निर्माणाधीन अत्याधुनिक ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने भवन निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को समयबद्ध ढंग से उच्च गुणवत्ता के साथ परियोजना पूर्ण करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए। उन्होंने बीएचयू प्रशासन के अधिकारियों को भी परियोजना की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि निर्धारित समयसीमा के भीतर केंद्र का निर्माण कार्य पूरा हो सके।

गाैरतलब है कि बीएचयू के चिकित्सा विज्ञान संस्थान परिसर में बुजुर्गों की स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का निर्माण कराया जा रहा है। लगभग 150 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस सात मंजिला भवन में 200 बिस्तरों की व्यवस्था होगी। यह केंद्र देश का तीसरा तथा उत्तर भारत का प्रमुख जेरिएट्रिक (जराचिकित्सा) संस्थान होगा। वर्तमान में इसका निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है।

इस केंद्र में बुजुर्ग मरीजों के लिए मल्टी-स्पेशियलिटी जेरिएट्रिक ओपीडी, मेमोरी क्लिनिक, गठिया (अर्थराइटिस) क्लिनिक सहित कई विशेष चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके अतिरिक्त मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, अत्याधुनिक जांच एवं रेडियोलॉजी सेवाएं, पुनर्वास केंद्र, डे-केयर सुविधा, आईसीयू तथा निजी वार्ड भी स्थापित किए जाएंगे।

‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ केवल उपचार तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि जरा चिकित्सा के क्षेत्र में क्षमता निर्माण, मानव संसाधन विकास और अनुसंधान को भी बढ़ावा देगा। यहां वरिष्ठ चिकित्सकों एवं सीनियर रेजिडेंट्स की संख्या में वृद्धि के साथ-साथ एमडी जेरिएट्रिक मेडिसिन की स्नातकोत्तर सीटों का भी विस्तार किया जाएगा। केंद्र में वृद्धावस्था से जुड़ी बीमारियों और समस्याओं पर विशेष शोध किए जाएंगे तथा बुजुर्गों के उपचार और देखभाल के लिए मानक दिशा निर्देश विकसित किए जाएंगे। साथ ही जेरिएट्रिक मेडिसिन विभाग के माध्यम से डॉक्टरों, नर्सों और स्वास्थ्यकर्मियों को बुजुर्गों की विशेष देखभाल संबंधी प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने परियोजना को प्रदेश की बुजुर्ग आबादी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए इसे शीघ्र पूर्ण कर जनसेवा के लिए समर्पित करने पर बल दिया।

Tags: cm yogi
Previous Post

बेटी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार नहींः मुख्यमंत्री

Next Post

योगी सरकार में तेजी से आकार ले रहा गोरखपुर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, पूर्वांचल को मिलेगी नई पहचान

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi interacted with artists from eight states.
Main Slider

विविधता में एकता ही भारत की ताकत, कलाकार परंपरा और लोक संस्कृति के वाहक : मुख्यमंत्री योगी

15/08/2026
80th Independence Day celebrated in Lucknow
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में भव्यता और गरिमा के साथ मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की दिखी झलक

15/08/2026
CM Yogi honored the families of the brave martyrs.
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने किया बलिदानी वीरों के परिजनों का सम्मान

15/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

प्रदेश का युवा परिश्रमी और देश के लिए कुछ कर गुजरने की इच्छाशक्ति से भरपूर : सीएम योगी

15/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस की गलत नीतियों से देश विकास में पीछे रहा : केशव प्रसाद मौर्य

15/08/2026
Next Post
Gorakhpur International Cricket Stadium

योगी सरकार में तेजी से आकार ले रहा गोरखपुर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, पूर्वांचल को मिलेगी नई पहचान

यह भी पढ़ें

जैकलीन की स्टाइल में शामिल हैं ये पांच चीजें

12/08/2020
Murder

युवक की पीट-पीट कर हत्या, नौ पर मुकदमा दर्ज

09/11/2022
Cloudburst

कालीमठ घाटी के ब्यूंखी में बादल फटने से दहशत में ग्रामीण

11/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version