• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी गोरखपुर को 114 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे

Writer D by Writer D
22/07/2023
in उत्तर प्रदेश, Main Slider, गोरखपुर, राजनीति
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) गोरखपुर को विकास के नक्शे पर लगातार निखार रहे। श्री योगी रविवार को 114 करोड़ रुपये के नए विकास कार्यों की सौगात देने जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री रविवार को भाटी विहार कॉलोनी में शाम करीब चार बजे से प्रस्तावित समारोह में मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, 63 परिषदीय विद्यालयों के कायाकल्प समेत 89 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। शिलान्यास की इन परियोजनाओं में 74.95 करोड़ रुपये की लागत वाली गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की आठ, 26.92 करोड़ रुपये की लागत वाली नगर निगम की 24 तथा 12.12 करोड़ रुपये की लागत वाली जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) की 57 परियोजनाएं शामिल हैं।

श्री योगी (CM Yogi) द्वारा शिलान्यास किए जाने के बाद जीडीए जिन विकास कार्यों को कराएगा उनमें सबसे अहम गोरखनाथ मंदिर के आगे भाटी विहार कॉलोनी में मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण है। विधानमंडल क्षेत्र विकास निधि से बनने वाले इस वॉटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को बनाने के लिए छह करोड़ 17 लाख 80 हजार रुपये की लागत स्वीकृत की गई है। करीब दो एकड़ में बनने वाला यह कॉम्प्लेक्स खेल एवं खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए उपहार है।

जीडीए के उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर के मुताबिक मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में एथलीटों के लिए सिंथेटिक ट्रैक, बास्केटबाल कोर्ट, इंडोर बैडमिंटन कोर्ट, लॉन टेनिस कोर्ट, वॉलीबॉल कोर्ट तथा टेबिल टेनिस कोर्ट, शूटिंग रेंज बनाया जाएगा। क्रिकेट खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए नेट की भी सुविधा मिलेगी। यहां भाला फेंक, गोला फेंक, लंबी कूद, ऊंची कूद के लिए भी अभ्यास कराया जाएगा। कॉम्प्लेक्स के मल्टी परपज हाल में स्क्वैश, जिम, जूडो, वेट लिफ्टिंग के अभ्यास की व्यवस्था कराई जाएगी।

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) 23 जुलाई को रामगढ़ताल के किनारे पैडलेगंज से आरकेबीके होते हुए सहारा स्टेट तक टू लेन ताल रिंग रोड का भी शिलान्यास करेंगे। जीडीए की ओर से बनवाई जाने वाली इस रिंग रोड पर 44 करोड़ 13 लाख रुपये की लागत आएगी। जीडीए 11 करोड़ 24 लाख 78 हजार रुपये की लागत से 63 परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों का भी कायाकल्प कराएगा।

नगर निगम की शिलान्यास वाली 24 विकास परियोजनाओं में सड़क, नाली, कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन निर्माण तथा डस्ट मैनेजमेंट कार्यों के साथ 10 करोड़ रुपये की लागत से एकला बंधे पर लिगेसी वेस्ट (पुराना कचरा) के निस्तारण का कार्य भी सम्मिलित है। जबकि डूडा की शिलान्यास वाली परियोजनाएं सड़क व नाली निर्माण से संबंधित हैं।

Tags: cm yogigorakhpur newsup news
Previous Post

पत्नी के हत्यारे पति को सात साल की सजा

Next Post

पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो बदमाश घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

Fashion Tips
Main Slider

दुपट्टे से संवारें अपना लुक, जानें दिलचस्प तरीके

26/04/2026
sunset
Main Slider

मां लक्ष्मी की घर में होगी एंट्री, सूर्यास्त के बाद जरूर करें ये काम

26/04/2026
Mussoorie-Dehradun road
राजनीति

मसूरी-देहरादून मार्ग पर दूसरा बैली ब्रिज शुरू: यातायात जाम से मिलेगी बड़ी राहत

25/04/2026
Sarvodaya School
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में सर्वोदय विद्यालयों का कमाल, यूपी बोर्ड में शानदार प्रदर्शन

25/04/2026
Major Dhyanchand Sports University
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी की खेल प्रोत्साहन नीति को मिलेगा बल, मेरठ में मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य अंतिम चरण में

25/04/2026
Next Post
Encounter

पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो बदमाश घायल

यह भी पढ़ें

CM Yogi

समयबद्धता और गुणवत्ता से तनिक भी समझौता बर्दाश्त नहीं: सीएम योगी

15/06/2024
makeup

फेस से डार्क सर्कल को हटाने के लिए ट्राई करें ये टिप्स

08/08/2025
दिल्ली विश्वविद्यालय Delhi University

यूजी, पीजी कोर्सों के लिए प्रवेश प्रक्रिया 31 दिसंबर से बंद होगी

12/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version