• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हाथरस घटना में दोषी कोई भी हो, बचेगा नहीं: योगी आदित्यनाथ

Writer D by Writer D
02/07/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) बुधवार को हाथरस जाएंगे। हाथरस में मंगलवार को सत्संग में भगदड़ से 107 से अधिक लोगों की मौत हो गयी है। मौत का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है।

इस पूरे घटनाक्रम पर मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) नजर बनाए हुए हैं। वह प्रदेश सरकार के तीन मंत्रियों, मुख्य सचिव और डीजीपी समेत अन्य अधिकारियों को पहले ही घटना स्थल पर भेज चुके हैं। उन्होंने हादसे की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी है। कमेटी को 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट देने को निर्देश दिए गए हैं।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) अपने सरकारी आवास पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि घटना में दोषी कोई भी हो, बचेगा नहीं। दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही वह घटना स्थल पर भेजे गए तीनों मंत्रियों लक्ष्मीनारायण, संदीप सिंह, असीम अरुण, मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक के सम्पर्क में बने हुए हैं। उनसे पल-पल की रिपोर्ट ले रहे हैं।

सत्संग भगदड़ में अब तक 107 की मौत, CM योगी कल जाएंगे हाथरस

बुधवार को मुख्यमंत्री (CM Yogi) स्वयं हाथरस जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस घटना के संबंध में फोन पर मुख्यमंत्री योगी से बात की है। उन्होंने भी घटना पर शोक व्यक्त किया है।

सत्संग के दौरान मची भगदड़

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में मंगलवार को नारायण साकार विश्व हरि के नाम से प्रसिद्ध भोले बाबा के कार्यक्रम में लाखों की संख्या में भक्तों की भीड़ जुटी थी। कार्यक्रम स्थल पर प्रशासन की परमिशन से ज्यादा भक्त सत्संग कार्यक्रम में पहुंच गए। भोले बाबा के सत्संग के दौरान भगदड़ मच गई। मुख्य सचिव मनोज सिंह और डीजीपी प्रशांत कुमार घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए एटा भेजा गया है। घटना सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड स्थित गांव फुलराई के पास की है।

Tags: 'Hathras incidentcm yogiLucknow NewsYogi News
Previous Post

मुख्यमंत्री साय ने हाथरस हादसे पर प्रकट किया दुःख, कहा- हृदय विदारक है दुर्घटना

Next Post

छत्तीसगढ़ में उद्योगों की स्थापना के लिए हर संभव सहयोग : मुख्यमंत्री साय

Writer D

Writer D

Related Posts

money plant
Main Slider

मनी प्लांट घर पर होने के बाद भी नहीं हो रहा लाभ, तो हो सकती है ये वजह

03/05/2026
Animals
Main Slider

इन जानवरों को खिलाने-पिलाने से दूर होती हैं जीवन की बाधाएं, मजबूत होते हैं ये ग्रह

03/05/2026
kalava
Main Slider

कितने दिन के बाद बदलना चाहिए कलावा, जानें इसके पीछे की धार्मिक मान्यता

03/05/2026
dark chin
Main Slider

ठुड्डी का कालापन कर रहा है शर्मिंदा, निजात पाने के लिए आजमाए ये उपाय

03/05/2026
Toner
Main Slider

इस चीज से मिलेगा कोरियन जैसा निखार, जानें बनाने का तरीका

03/05/2026
Next Post
CM Vishnu dev Sai

छत्तीसगढ़ में उद्योगों की स्थापना के लिए हर संभव सहयोग : मुख्यमंत्री साय

यह भी पढ़ें

Masik Shivaratri

इस दिन मनाई जाएगी मासिक शिवरात्रि, जानें पूजन सामग्री की पूरी लिस्ट

30/08/2024
kejriwal review meeting

दिल्ली में Coronavirus के मामले बढ़ने से CM केजरीवाल ने आज बुलाई आपात बैठक

26/08/2020

प्रान्त योजना की बैठक में सुनील मणि त्रिपाठी बनाये गए विहीप के जिला उपाध्यक्ष

02/03/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version