• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सेवा व संस्कृति की डोर मजबूत करेंगे सीएम योगी

Writer D by Writer D
01/07/2023
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। गुरु पूर्णिमा पर केंद्रित गोरखपुर दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) सेवा और संस्कृति की डोर को मजबूत करेंगे। गोरखपुर दौरे पर वह रेल डाक सेवा के नवीन भवन, प्रदेश के अत्याधुनिक व हाईटेक थानों में से एक गोरखनाथ थाना व एम्स थाना भवन का लोकार्पण कर नागरिक सेवाओं के सुदृढ़ीकरण की सौगात देंगे। गुरु पूर्णिमा पर्व के आयोजन व गुरु गोरक्षनाथ महोत्सव में सम्मिलित होकर सांस्कृतिक परंपरा को आगे बढ़ाएंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) का आगमन रविवार यानी 02 जुलाई की दोपहर बाद होना है। रविवार अपराह्न वह शाहपुर थाने के समीप नवनिर्मित रेल डाक सेवा जी डिवीजन, एल 2-पीएच के भवन का लोकार्पण करेंगे। लोकार्पण समारोह का आयोजन पोस्टल विभाग की तरफ से किया जा रहा है।

सीएम योगी (CM Yogi) सोमवार यानी 03 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर सुबह पांच बजे से 12 बजे तक गोरखनाथ मंदिर में आयोजित गुरु पूजन, आरती, भजन-कीर्तन, सामूहिक भोज कार्यक्रम में गोरक्षपीठाधीश्वर के रूप में सम्मिलित होंगे। इस दौरान वह नाथपंथ के प्रवर्तक गुरु गोरक्षनाथ, अपने दादागुरु ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ, अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ समेत नाथ पंथ के सभी मनीषियों का पूजन करेंगे और अपने शिष्यों को आशीर्वाद देंगे।

सोमवार को अपराह्न तीन बजे से मुख्यमंत्री (CM Yogi) सबसे अत्याधुनिक व हाईटेक थाने के रूप में विकसित किए गए गोरखनाथ थाना के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करेंगे। गोरखनाथ थाना परिसर से ही सीएम योगी एम्स थाना का भी लोकार्पण करेंगे। गोरखनाथ थाना भवन 17 करोड़ 10 लाख तथा एम्स थाना भवन 5 करोड़ 41 लाख रुपये की लागत से बना है।

‘योगी को फ्रांस भेजो वह 24 घंटे में दंगा कंट्रोल देंगे’, इस ट्वीट ने मचाई खलबली

सोमवार के ही सायंकाल सीएम योगी (CM Yogi) राप्ती नदी के गोरक्षनाथ घाट पर सुप्रसिद्ध भजन गायक अनूप जलोटा के संरक्षण वाली ओमकारम संस्था की तरफ से आयोजित गुरु गोरक्षनाथ महोत्सव में सम्मिलित होंगे। इस महोत्सव में अनूप जलोटा के साथ ही रामायण सीरियल में प्रभु श्रीराम का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल भी मौजूद रहेंगे।

Tags: cm yogiLucknow News
Previous Post

खेल-खेल में डेढ़ साल के बच्चे का सिर पतीली फंसा, वेल्डिंग मिस्त्री बना मसीहा

Next Post

2700 किलो का रोट को क्रेन से बेला-सेका गया, बनाने में लगे 22 घंटे

Writer D

Writer D

Related Posts

Chardham Yatra
राजनीति

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 लाख के करीब पहुंचे श्रद्धालु

23/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मौसम आपदाओं से निपटने के लिए यूपी में मजबूत होगी चेतावनी प्रणाली

23/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

श्रमिक राज्य की प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति, उन्हें सम्मान और सुरक्षा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी

23/05/2026
Cow Protection
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रशक्ति और आर्थिक समृद्धि का नया मॉडल बन रहा गो संरक्षण

22/05/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं

22/05/2026
Next Post
Rot

2700 किलो का रोट को क्रेन से बेला-सेका गया, बनाने में लगे 22 घंटे

यह भी पढ़ें

Brain

नसों को ब्लॉक कर सकता हैं इनका सेवन

12/07/2024
Corona

इस राज्य में फूटा Omicron बम, एक दिन में मिले इतने केस

25/12/2021
Gold

इन राशि वालों को नहीं पहनने चाहिए सोने के आभूषण, परेशानियों से घिर जाएगा जीवन

05/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version