• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

2700 किलो का रोट को क्रेन से बेला-सेका गया, बनाने में लगे 22 घंटे

Writer D by Writer D
01/07/2023
in धर्म, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
Rot

Rot

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर। राजस्थान के सीकर जिले के प्रसिद्ध देवीपुरा बालाजी धाम में आज शनिवार को हनुमानजी को 2700 किलो के रोट (Rot) का भाग लगाया जाएगा। ये विशेष रोट शुक्रवार सुबह पांच बजे बनना शुरू हुआ था और शनिवार रात तीन बजे बनकर तैयार हुआ है। यानी इसे बनाने में 22 घंटे का समय लगा है।

इस विशेष रोट की हर चीज बेहद खास है। दावा किया जा रहा है कि ये विश्व का सबसे बड़ा रोट है। इसे बनाने की तैयारियां दो महीने पहले ही शुरू कर दी गई थीं।  चलिए अब जानते हैं इस रोट को क्यों बनाया गया और इसके लिए क्या खास तैयारियां की गई थीं?

क्यों बनाया गया रोट (Rot)

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार देवीपुरा बालाजी धाम के महंत ओमप्रकाश शर्मा का कहना है कि इस रोट को विश्व शांति की कामना के लिए बनाया गया है। आज हनुमानजी को इसका भोग लगाया जाएगा और फिर भक्तों को प्रसाद के रूप में वितरित किया जाएगा। पिछले दो महीने से इस रोट को बनाने की तैयारियां धाम में चल रही थीं। उन्होंने दावा किया कि ये दुनिया का सबसे बड़ा रोट है।

2700 kg Rot prepared in 22 hours in sikar Devipura Balaji Dham unique news

रोट (Rot) की खासियत

इस रोट को बनाने में 20 लाख रुपये का खर्च आया है। इसका कुल वजन 2700 किलो है। इसमें 1125 किलो आटा, 125 किलो सूजी, 1100 किलो ड्राई फ्रूट्स, 400 लीटर दूध और 400 लीटर गाय के देसी घी का इस्तेमाल किया गया है। इस रोट की गोलाई 11 फीट और मोटाई 2 फीट की है। पूरनासर धाम के संत रामदास महाराज (बापजी) के सानिध्य में इस रोट को सूरत और पूरनासर के 20 शेफ ने बनाया है। इसे बनाने में  22 घंटे का समय लगा है।

रोट (Rot) बनाने के लिए स्पेशल तवा और बेलन

2700 किलो के रोट (Rot) को बनाने के लिए स्पेशल तवा, बेलन और मिक्सर की जरूरत थी। ऐसे में देवीपुरा धाम की ओर से सीकर के विश्वकर्मा इंजीनियरिंग वर्कशॉप को ऑर्डर दिया गया, जहां ये सारा सामान तैयार कराया गया। रोट को सेकने के लिए जो तवा बनाया गया उसका वजन 300 किलो और बेलन का वजन 250 किलो है। तवा, बेलन और मिक्सर तैयार करने में 2.15 लाख रुपये का खर्च आया है।

2700 kg Rot prepared in 22 hours in sikar Devipura Balaji Dham unique news

भट्टी बनाने में लगे 10 दिन

2700 किलो के रोट (Rot) को सेकने के लिए कारीगरों ने मंदिर परिसर में 12 फीट गोलाई की भट्टी तैयार की थी। इस भट्टी को बनाने में ही 10 दिन का समय लग गया था। रोट को क्रेन की मदद से सेकने के लिए भट्टी पर रखा गया था। इससे पहले इसे क्रेन के जरिए ही बेला गया था। इस विशेष रोट को सेकने के लिए 4 ट्रॉली गोबर के ऊपले मंगवाए गए थे।

2700 kg Rot prepared in 22 hours in sikar Devipura Balaji Dham unique news

25 हजार लोगों को बांटा गया प्रसाद

शनिवार दोपहर बाद 2700 किलो के रोट (Rot) का भोग बालाजी महाराज को लगाया गया। इस प्रसाद को 25 हजार से ज्यादा भक्तों में वितरित किया गया। महंत ओम प्रकाश शर्मा ने कहा कि देश-दुनिया में शांति और खुशहाली के लिए ये आयोजन किया गया।  सुबह से ही बालाजी मंदिर परिसर में भक्तों का आना शुरू हो गया था। 25000 से अधिक श्रद्धालुओं को इस प्रसाद का वितरण किया गया।

Tags: jaipur newsNational newsrajasthan newsRot
Previous Post

सेवा व संस्कृति की डोर मजबूत करेंगे सीएम योगी

Next Post

काशी के महाश्मशान को वृहद रूप से विकसित करेगी योगी सरकार

Writer D

Writer D

Related Posts

Anand Bardhan
राष्ट्रीय

काशीपुर में विकास परियोजनाओं पर मुख्य सचिव का फोकस, अधिकारियों को दिए निर्देश

28/06/2026
CM Bhagwant Mann
राष्ट्रीय

श्री अकाल तख्त के आदेश का अक्षरशः पालन करेंगे : भगवंत मान

28/06/2026
CM Nayab Saini
राजनीति

पंजाब में सबसे बड़ा संकट नशा, सरकार बनते ही करेंगे खात्मा: नायब सैनी

28/06/2026
CM Vishnudev Sai
राजनीति

लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

28/06/2026
CM Dhami inaugurated the modern sports complex in Roorkee
राजनीति

धामी ने दी खिलाड़ियों को बड़ी सौगात, रुड़की में आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का लोकार्पण

28/06/2026
Next Post
Manikarnika Ghat

काशी के महाश्मशान को वृहद रूप से विकसित करेगी योगी सरकार

यह भी पढ़ें

deadly attacked

रुपयों के लेन-देन में महिला की गला दबाकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

14/03/2021
cm yogi

कमजोर, गरीबों की जमीनों पर ना होने पाए किसी भूमाफिया का कब्जा: योगी

04/10/2023
murder

कंस मामा ने की विवाहिता भांजी की हत्या, प्रेम विवाह करने से था क्षुब्ध

09/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version