• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी ने भगवान बिरसा मुंडा व झारखंड स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं

Writer D by Writer D
15/11/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ जनजातीय समुदाय को एकजुट करने वाले धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती (Birsa Munda Jayanti) पर शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की चरणरज से पावन हुई धरा, विविध लोक परंपराओं की जन्मस्थली, अपनी कर्मठता, जीवटता व साहस के लिए विश्व प्रसिद्ध झारखंड राज्य के स्थापना दिवस की सभी झारखंड वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने कहा है कि मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए जनजातीय समाज को अंग्रेजों के विरुद्ध एकजुट करते हुए कठोर संघर्ष करने वाले जननायक, महान क्रांतिकारी, ‘जल-जंगल-जमीन’ की रक्षा के लिए बुलंद आवाज रहे ‘धरती आबा‘ भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। झारखंड राज्य समृद्धि एवं खुशहाली के मार्ग पर सदा गतिमान रहे।

भगवान बिरसा मुण्डा (Birsa Munda) के बारे में जानिए

भगवान बिरसा मुण्डा का जन्म 15 नवम्बर 1875 के दशक में छोटा किसान के गरीब परिवार में हुआ था। मुण्डा एक जनजातीय समूह है। भगवान बिरसा छोटा नागपुर पठार (झारखण्ड) निवासी थे। बिरसा को 1900 में आदिवासी लोंगों को संगठित करते देखकर ब्रिटिश सरकार नेे गिरफ्तार कर लिया और उन्हें दो साल की सजा दी थी।

जानें आदिवासी नेता बिरसा मुंडा ने क्यों की बिरसाइत धर्म की स्थापना

आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुण्डा को सम्मानित करने के लिए 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। 1875 में जन्मे बिरसा मुण्डा ने बंगाल प्रेसीडेंसी में अंग्रेजी हुकूमत और धर्मांतरण गतिविधियों के खिलाफ एक विद्रोही आंदोलन का नेतृत्व किया था। मौजूदा झारखंड राज्य के खूंटी, तामार, सरवाड़ा और बंदगांव क्षेत्रों में बिरसा मुंडा के विद्रोह ने पारंपरिक आदिवासी संस्कृति के पुनरुद्धार में बड़ा योगदान दिया था। महज 25 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया था।

Tags: birsa munda jayanticm yogijharkhand foundation dayLucknow Newsup news
Previous Post

जानें आदिवासी नेता बिरसा मुंडा ने क्यों की बिरसाइत धर्म की स्थापना

Next Post

प्रतिभावान खिलाड़ियों को हर संभव मदद देगी राज्य सरकार: सीएम धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

Satish Mahana
Main Slider

नाराजगी के बाद मुस्कुराते हुए लौटे विधानसभा अध्यक्ष, सपा विधायक ने सुनाई शायरी

13/02/2026
Mukhtar Ansari's shooter Shoaib Bobby killed
उत्तर प्रदेश

मुख्तार अंसारी के शूटर की बाराबंकी में हत्या, जेलर हत्याकांड में था आरोपी

13/02/2026
Manoj Yadav
उत्तर प्रदेश

सपा प्रवक्ता मनोज यादव बाराबंकी में अरेस्ट, राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज

13/02/2026
Naseemuddin Siddiqui
उत्तर प्रदेश

नसीमुद्दीन सिद्दीकी साइकिल पर होंगे सवार, हाल में कांग्रेस से दिया था इस्तीफा

13/02/2026
Satish Mahana
उत्तर प्रदेश

माइक फेंक कर सतीश महाना चले गए सदन से बाहर, जानें पूरा मामला

13/02/2026
Next Post
CM Dhami

प्रतिभावान खिलाड़ियों को हर संभव मदद देगी राज्य सरकार: सीएम धामी

यह भी पढ़ें

Jitiya Vrat

जितिया व्रत के बाद ऐसे करें धागे का विसर्जित, जानें इससे जुड़े सही नियम

12/09/2025
सुशील मोदी Sushil Modi

राजद ने रघुवंश बाबू के आदर्शों पर दबंगई का बुलडोजर चला दिया : सुशील

09/10/2020
cm yogi

उप्र सरकार सम्पूर्ण स्वास्थ्य के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सक्रिय है : योगी

01/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version