• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CM योगी का विपक्ष पर हमला, कहा- पूर्व सरकारों की अकर्मण्यता से लंबित थीं 18 कृषि परियोजनाएं

Writer D by Writer D
11/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को ट्वीट के जरिये विपक्ष पर तीखा हमला किया। उन्होंने आरोप लगाया है कि जनविरोधी विपक्षी सरकारों की अकर्मण्यता के कारण विगत पांच दशकों से प्रदेश में 18 कृषि कल्याणकारी परियोजनाएं लंबित थीं।

मुख्यमंत्री योगी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि पांच नदियों ‘घघरा, सरयू, राप्ती, बाणगंगा व रोहिणी’ को जोड़ने वाली ‘सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना’ जल संसाधनों के समुचित उपयोग को सुनिश्चित करती ‘प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना’ की सबसे बड़ी परियोजना है। इस युगांतकारी सौगात के लिए प्रधानमंत्री मोदी का हार्दिक आभार!

‘नदी जोड़ो परियोजना’ को साकार करने वाला पहला राज्य

मुख्यमंत्री ने लिखा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में ‘सरयू नहर परियोजना’ के माध्यम से श्रद्धेय अटल जी के स्वप्न ‘नदी जोड़ो परियोजना’ को साकार करने वाला देश का प्रथम राज्य उत्तर प्रदेश है। इस योजना से प्रदेश के 8 आकांक्षात्मक जनपदों में से 4 जनपद भी इससे लाभान्वित होंगे।

सपा सरकार में तीन चौथाई बन चुकी थी ‘सरयू राष्ट्रीय परियोजना’ : अखिलेश

‘सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना’ समृद्धि के नव प्रवाह का माध्यम

योगी आदित्यनाथ ने आगे लिखा कि ग्राम विकास के प्रणेता राष्ट्र ऋषि नानाजी देशमुख की कर्मभूमि जनपद बलरामपुर में राष्ट्र को समर्पित होने जा रही ‘सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना’ उत्तर प्रदेश में समृद्धि के नव प्रवाह का माध्यम बनेगी। इस योजना से लगभग 30 लाख से अधिक किसानों की दशकों पुरानी साध को पूर्ण करने के लिए प्रधानमंत्री का आभार है।

‘नई खुशहाली’ लाने के साथ ‘सिंचाई क्रान्ति’ के नए अध्याय का सृजन

मुखयमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के कर-कमलों से आज श्रद्धेय नानाजी देशमुख और श्रद्धेय अटल जी की कर्मस्थली बलरामपुर में लगभग 10,000 करोड़ की ‘सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना’ का उद्घाटन होने जा रहा है। यह किसानों के जीवन में ‘नई खुशहाली’ लाने के साथ प्रदेश में ‘सिंचाई क्रान्ति’ के नए अध्याय का सृजन करेगी।

उधर पूर्व मुख्यमंत्री तथा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना को भी अपनी सरकार की उपलब्धि बताते हुए कहा है कि ‘सपा के समय तीन चौथाई बन चुकी ‘सरयू राष्ट्रीय परियोजना’ के शेष बचे काम को पूर्ण करने में उप्र भाजपा सरकार ने पांच साल लगा दिए। वर्ष 2022 में फिर सपा का नया युग आएगा… विकास की नहरों से प्रदेश लहलहाएगा।

Tags: cm yogiLucknow Newsup newsYogi News
Previous Post

सपा सरकार में तीन चौथाई बन चुकी थी ‘सरयू राष्ट्रीय परियोजना’ : अखिलेश

Next Post

इन छात्रों को योगी सरकार देगी फ्री टैबलेट-स्‍मार्टफोन, इस दिन से शुरू होगा वितरण

Writer D

Writer D

Related Posts

Umashankar Singh
Main Slider

बसपा विधायक के घर से 10 करोड़ कैश बरामद, अवैध खनन से जुड़े अहम दस्तावेज बरामद

26/02/2026
CJI Surya Kant
Main Slider

बुक कैसी छपी… NCERT बुक के विवादित चैप्टर पर CJI सूर्यकांत सख्त्त

26/02/2026
Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda got married in Udaipur
Main Slider

एक दूजे के हुए रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा, कोडवा परंपरा से फिर होगा विवाह

26/02/2026
Masala Mathri
Main Slider

होली में मेहमानों को सर्व करें मसाला मठरी, देखें चटपटी रेसिपी

26/02/2026
Hyderabadi Green Chicken
Main Slider

नॉन वेज के हैं शौकीन, घर पर ही बनाए लाजवाब हैदराबादी ग्रीन चिकन

26/02/2026
Next Post
tablet

इन छात्रों को योगी सरकार देगी फ्री टैबलेट-स्‍मार्टफोन, इस दिन से शुरू होगा वितरण

यह भी पढ़ें

fake factory

नकली शराब बनाने की फैक्ट्री का भंड़ाफोड़, सैकड़ों लीटर शराब समेत दो गिरफ्तार

06/03/2021
CM Dhami

सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से की भेंट, इन मुद्दों पर की चर्चा

24/07/2023

इस जिले में बनेंगी 5 लाख से अधिक AK-203 असॉल्ट राइफल, सरकार ने दी मंजूरी

04/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version