Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सीएम योगी के उत्कृष्ट कोविड प्रबंधन की देश में हो रही सराहना : नन्दी

nandgopal nandi

nandgopal nandi

उत्तर प्रदेश के नागरिक उड्डयन मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने बुधवार को बांदा-चित्रकूट सांसद आरके सिंह पटेल एवं मानिकपुर विधायक आंनद शुक्ला के साथ जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर  स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी के उत्कृष्ट कोविड प्रबंधन की सराहना पूरे देश में हो रही है। कहा कि सरकार कोरोना की तीसरी लहर से निपटने को लेकर पूर्ण रूप से तैयार है। जिलों में ऑक्सीजन आदि स्वास्थ सुविधाओं की कोई कमी नहीं है।

निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री नन्दी ने जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल से कहा कि गांव में गठित निगरानी समितियों को सक्रिय करके कोविड-19 के रोकथाम एवं बचाव पर लगातार कार्य किया जाए और स्वास्थ्य विभाग के साथ लगातार समीक्षा की जाए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ आर के गुप्ता को निर्देश दिया कि दवाओं आदि की लगातार उपलब्धता बनी रहे। किसी भी मरीज को कोई समस्या नहीं होनी चाहिए।

प्रदेश में ब्लैक फंगस के मरीजों पर रहेगी एसजीपीजीआई की नजर : योगी

उन्होंने निरीक्षण के दौरान पाया कि जनपद बांदा से प्राइवेट नर्सिंग होम से मरीज को उनका परिवार जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। निश्चित रूप से हमारी सरकार में शासकीय अस्पतालों में सुविधाएं बढ़ी है। जिसका लोग लाभ उठा रहे, यह खुशी की बात है।

प्रभारी मंत्री ने चित्रकूट जिले की कलेक्ट्रेट में स्थापित इंटीग्रेटेड कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लगाए गए अधिकारियों कर्मचारियों से वार्ता कर उनके कार्यों के बारे में जानकारी ली। जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने कलेक्ट्रेट में स्थापित विभिन्न सेक्शनों के कार्य के बारे में जानकारी दी।

तत्पश्चात् मंत्री नन्दी ने कलेक्ट्रेट सभागार में किए जा रहे कोविड की रोकथाम एवं बचाव कार्य की समीक्षा बैठक की। जिलाधिकारी ने बताया कि लगातार लोग संक्रमित हो रहे थे। इस समय अब नए केस घट रहे हैं तथा जो मरीज कोरोना से संक्रमित थे वह ठीक हुए हैं। जनपद में अभियान चलाकर गांव गांव दवा का वितरण किया गया हैं। टेस्टिंग के कार्य को बढ़ाया गया है। 23 लैब टेक्नीशियन द्वारा सैंपल कलेक्ट किया जा रहा है। उन्होंने इसके साथ प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, गेहूं खरीद केंद्र की स्थिति आदि विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

कोविड उपचार में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, एपेडेमिक एक्ट के तहत होगी कार्रवाई : जैकब

प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कोविड-19 से ग्रसित होते हुए भी लगातार समीक्षा की है। ताकि हमारे प्रदेश की जनता को कोई समस्या न हो। इसके अलावा अब मुख्यमंत्री ताबड़तोड़ जनपदों का दौरा कर रहे हैं। आज मुख्यमंत्री के कार्य को अन्य देश व प्रदेश सराह रहे हैं। अब जनपद चित्रकूट संक्रमित में मिनिमम में आ गया है। चित्रकूट जनपद जल्द शून्य स्तर पर आएगा। उन्होंने विकास की अन्य गतिविधियों पर विशेष ध्यान देकर जनपद के विकास कार्यों को कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि हमारे देश की बागडोर एक परम तपस्वी के हाथ में है।

वहीं, प्रदेश की बागडोर एक कर्मयोगी के हाथ में है। इसमें लगातार देश व प्रदेश का विकास हो रहा है। इस दौरान सांसद बांदा-चित्रकूट आर के सिंह पटेल, मानिकपुर विधायक आनंद शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे सहित सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Exit mobile version