• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीतामढ़ी में सीएम योगी की हुंकार, बोले- जो राम का नहीं, वह हमारे किसी काम का नहीं

Writer D by Writer D
06/11/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Yogi's roar in Sitamarhi, Bihar

CM Yogi's roar in Sitamarhi, Bihar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सीतामढ़ी। बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Elections) के दूसरे चरण के प्रचार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को सीतामढ़ी जिले के परिहार और सुरसंड विधानसभाओं में एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। परिहार से भाजपा प्रत्याशी गायत्री देवी और सुरसंड से जदयू प्रत्याशी नागेंद्र राउत के पक्ष में विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि बिहार की जनता अब पहचान का संकट से निकलकर, विकास का विकल्प चुन रही है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने भगवान श्रीराम और जानकी पर सवाल उठाए उनको सबक सिखाना है, क्योंकि जो राम का नहीं है, वह हमारे किसी काम का नहीं है।

माता जानकी की जन्मभूमि की धरती को नमन करते हुए सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि यह वही क्षेत्र है जिसे भगवान श्रीराम के अनुज लक्ष्मण के वंशजों ने संरक्षित किया था। यह माता सीता की भूमि है, जिसे नमन करना हर भारतीय का सौभाग्य है। उन्होंने कहा कि परिहार और गोरखपुर के बीच आस्था और संस्कार का गहरा रिश्ता है। यहाँ के लोग गोरखनाथ बाबा को खिचड़ी चढ़ाने आते हैं, गोरखपुर के बाजारों में यहीं के लोगों की पहचान है। यह हजारों वर्षों की एक साझा विरासत है, राम और जानकी की विरासत।

पहचान का संकट पैदा करने वालों को बिहार की जनता ने नकारा

सीएम योगी (CM Yogi) ने जनता से सवाल किया कि कौन थे वे लोग जिन्होंने बिहार के नौजवानों के सामने पहचान का संकट खड़ा किया?” उन्होंने कहा कि जिस बिहार ने देश को बुद्ध, महावीर, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, जयप्रकाश नारायण और कर्पूरी ठाकुर दिए, उस बिहार को RJD और कांग्रेस ने भ्रष्टाचार और अराजकता में झोंक दिया था। सीएम योगी ने कहा कि बिहार के नौजवानों ने अपनी मेधा से दुनिया में नाम कमाया, लेकिन कांग्रेस-राजद ने उसी बिहार की पहचान धूमिल की। अब बिहार की जनता ठगी के मायाजाल में नहीं फँसेगी।

राम लला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे”, आज सपना साकार हुआ

सीएम योगी (CM Yogi) ने विपक्ष पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस और राजद ने भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण का विरोध किया था। उन्होंने कहा कि वे कहते थे राम हुए ही नहीं, उन्होंने रथयात्रा रोकी, रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं। लेकिन हमने कहा था ‘राम लला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे’ और आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन गया है। उन्होंने यह भी बताया कि अब माता जानकी के धाम सीतामढ़ी में भी भव्य मंदिर निर्माण का कार्य शुरू हो चुका है। यह काम केवल एनडीए ही कर सकता है।

मोदी-नीतीश की जोड़ी ने बदला भारत और बिहार का चेहरा

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए परिवर्तन का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले 11 वर्षों में भारत की तस्वीर और तकदीर दोनों बदली है। उन्होंने कहा कि आज बिहार में सड़क, बिजली, पानी, रेलवे और एयर कनेक्टिविटी सब बेहतर हुई है। हर जिले में मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज खुले हैं। गरीब कल्याणकारी योजनाओं से हर परिवार तक राहत पहुंची है। उन्होंने कि 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन, 50 करोड़ को स्वास्थ्य बीमा, 12 करोड़ को उज्ज्वला योजना, 4 करोड़ को आवास और 3 करोड़ को मुफ्त बिजली कनेक्शन मिले हैं। यह एनडीए की सरकार ही है जो बिना भेदभाव हर गरीब तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है।

अब बिहार में माफिया पस्त, नौजवान मस्त होगा

सीएम योगी (CM Yogi) ने जनता से आह्वान करते हुए कहा कि जो राम का नहीं, वह हमारे किसी काम का नहीं। अब बिहार में भी यूपी की तरह माफिया राज समाप्त होगा। जो खानदानी माफिया हैं, उनकी उलटी गिनती शुरू हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि जैसे उत्तर प्रदेश में माफिया पस्त हुआ, वैसे ही बिहार में भी एनडीए की सरकार बनते ही माफिया का अंत निश्चित है। योगी ने जनता से अपील करते हुए कहा कि भाजपा की गायत्री देवी और जदयू के नागेंद्र राउत को भारी मतों से विजयी बनाइए। कमल और तीर के निशान पर बटन दबाकर बिहार को विकास के पथ पर अग्रसर करिए।

Tags: Bihar electionscm yogi
Previous Post

रोडवेज बस और मिल्क टैंकर की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, बच्चे समेत तीन लोगों की मौत

Next Post

पशुओं का चारा खाने वालों और जमीन कब्जाने वालों से रहें सावधान: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

money plant
Main Slider

मनी प्लांट घर पर होने के बाद भी नहीं हो रहा लाभ, तो हो सकती है ये वजह

03/05/2026
Animals
Main Slider

इन जानवरों को खिलाने-पिलाने से दूर होती हैं जीवन की बाधाएं, मजबूत होते हैं ये ग्रह

03/05/2026
kalava
Main Slider

कितने दिन के बाद बदलना चाहिए कलावा, जानें इसके पीछे की धार्मिक मान्यता

03/05/2026
dark chin
Main Slider

ठुड्डी का कालापन कर रहा है शर्मिंदा, निजात पाने के लिए आजमाए ये उपाय

03/05/2026
Toner
Main Slider

इस चीज से मिलेगा कोरियन जैसा निखार, जानें बनाने का तरीका

03/05/2026
Next Post
CM Yogi held a public meeting in Bagaha, West Champaran.

पशुओं का चारा खाने वालों और जमीन कब्जाने वालों से रहें सावधान: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

Pista

मस्तिष्क को स्ट्रॉंग बनाता है पिस्ता

14/08/2023
axar patel

अक्षर पटेल ने आईपीएल में 100 से अधिक विकेट लेने वाले बने नौवें बॉलर

17/05/2022
T Raja Singh

15 मिनट नागा साधुओं को दे दो, सबसे पहले यूपी के मुल्ले…, बीजेपी के फायर ब्रांड नेता ने दिया विवादित बयान

26/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version