• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

 कोयला तस्करी: यूपी समेत चार राज्यों में 45 स्थानों पर CBI का छापा

Writer D by Writer D
28/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, पश्चिम बंगाल, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने कथित कोयला चोर अनूप मांझी के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद शनिवार को चार राज्यों में 45 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया।

वह ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) के दो महाप्रबंधकों एवं तीन सुरक्षाकर्मियों के साथ साठगांठ कर चोरी के धंधे में कथित रूप से लगा था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सीबीआई ने बताया कि यह तलाशी पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में हुई।

अधिकारियों ने बताया कि जांच एजेंसी ने शुक्रवार को आरोपी अनूप मांझी और ईसीएल के महाप्रबंधकों–(तब कुनुसटोरिया और अब पांडवेश्वर क्षेत्र के) अमित कुमार धर और (काजोर क्षेत्र के) जयेश चंद्र राय, ईसीएल के मुख्य सुरक्षा अधिकारी तन्मय दास, क्षेत्र सुरक्षा निरीक्षक (कुनुसटोरिया) धनंजय राय तथा एसएसआई एवं सुरक्षा प्रभारी (काजोर क्षेत्र) देबाशीष मुखर्जी के विरूद्ध मामला दर्ज किया था।

ओवैसी के गढ़ में योगी बोले- इलाहाबाद प्रयागराज बन सकता है तो हैदराबाद भाग्यनगर क्यों नहीं बन सकता

अधिकारियों के अनुसार आरोप है कि मांझी उर्फ लाला कुनुसटोरिया और कोजरा इलाकों में लीज होल्ड खदानों से कोयले के अवैध खनन एवं उसकी चोरी के धंधे में कथित रूप से लगा हुआ था।  सीबीआई ने  भरोसेमंद सूत्रों  से मिली सूचना के आधार पर कार्वाई की। उसे इन सूत्रों से सूचना मिली थी कि ईसीएल, सीआईएसएफ और रेलवे के अधिकारियों की मिलीभगत से ईसीएल के लीजहोल्ड क्षेत्र में कोयले का अवैध खनन एवं उसकी चोरी हो रही है।

ईसीएल के सतर्कता विभाग और उसके कार्यबल को भी बड़ी उत्खनन मशीनों की मदद से मई 2020 से अवैध खनन और कोयले की ढुलाई किये जाने का पता चला था और  गाड़ियों ें को टीम ने जब्त किया था।

सीबीआई ने प्राथमिकी में आरोप लगाया कि कंक्रीट स्वरूप में अवैध धर्मकांटा (तराजू) लगाने की कई घटनाओं का भी पता चला जो ईसीएल क्षेत्रों से बड़े पैमाने पर संगठित तरीके से अवैध कोयला खनन एवं ढुलाई की पुष्टि करती है।

दिल्ली सरकार ने किसानों के लिए बुरारी में की व्यवस्था, शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति

उसने आरोप लगाया, सूत्र ने यह भी खुलासा किया कि कुनुसटोरिया इलाके में टोपसी गांव के पीछे लीजहोल्ड क्षेत्र में और कजोरा क्षेत्र में कोयला माफियाओं द्वारा ईसीएल और सीआईएसएफ के अधिकारियों के साथ मिलीभगत से अवैध खनन चल रहा है।

विभाग द्वारा सात अगस्त, 2020 को मारे गये छापे के दौरान पांडवेश्वर क्षेत्र के रेलवे साइडिंग से चुराया गया नौ मीट्रिक टन से अधिक कोयला बरामद किया गया। अन्य स्थानों पर भी ऐसी बरामदगियां हुर्इं।  सीबीआई ने आरोप लगाया है कि अनूप मांझी उर्फ लाला कोयले के अवैध खनन एवं चोरी के धंधे का सरगना था।

इस बीच, ईसीएल सूत्रों ने बताया कि पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्धमान जिले में रानीगंज के कुनुसटोरिया इलाके में इस सरकारी कंपनी के सुरक्षा निरीक्षक धनंजय रॉय तब बीमार पड़ गये, जब तलाशी अभियान चल रहा था। सूत्रों के अनुसार उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मृत्यु हो गयी।

Tags: cbiCoal Scamcrime newsNational news
Previous Post

ओवैसी के गढ़ में योगी बोले- इलाहाबाद प्रयागराज बन सकता है तो हैदराबाद भाग्यनगर क्यों नहीं बन सकता

Next Post

बैंड वालों ने सीएम योगी की वेश में बजाया बैंड, जानें पूरा मामला

Writer D

Writer D

Related Posts

Protests in Lucknow over Khamenei's death
Main Slider

खामेनेई की मौत की खबर पर लखनऊ में प्रदर्शन, 3 दिन के शोक का ऐलान

01/03/2026
Blast at SBL Energy Limited
क्राइम

SBL एनर्जी लिमिटेड में भीषण विस्फोट, 17 लोगों की मौत; 18 गंभीर रूप से घायल

01/03/2026
Chandra Grahan
Main Slider

क्या होता है सूतक काल? जानें चंद्र ग्रहण से कितनी देर पहले होता है शुरू

01/03/2026
Holika Dahan
Main Slider

होलिका दहन पर लगा ग्रहण, जानें शुभ मुहूर्त

01/03/2026
CM Dhami
राजनीति

सीएम धामी ने हल्द्वानी में 147 करोड़ 28.56 लाख की 40 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

28/02/2026
Next Post
Band playing disguised as a yogi

बैंड वालों ने सीएम योगी की वेश में बजाया बैंड, जानें पूरा मामला

यह भी पढ़ें

Mission Indradhanush

बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए शुरू हुआ सघन मिशन इंद्रधनुष 5.0

12/09/2023
vegitables

कई शहरों में सब्जियों का रेट हुआ आधा तो दिल्ली में बढ़ा

05/12/2020
Maha Kumbh 2025

Maha Kumbh 2025: नमामि गंगे मिशन ने 211.08 करोड़ रुपये की तीन परियोजनाओं को दी मंज़ूरी

08/07/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version