• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इमरजेंसी ट्रामा फैसिलिटिज को और मजबूत करेगा COMET-25, 500 डॉक्टर्स करेंगे प्रतिभाग

Writer D by Writer D
10/04/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Comet-25

Comet-25

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाये हैं। इसी का असर है कि आठ साल पहले जिस प्रदेश को बीमारू प्रदेश कहा जाता है आज वह उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बनकर उभरा है। योगी सरकार ने अस्पतालों में आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता को बढ़ाया है और ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य सेवा को डिजिटल रूप से सुदृढ़ करने के लिए भी कई योजनाएं बनाई हैं, जैसे कि अस्पतालों में ई-हेल्थ कार्ड और टेलीमेडिसिन सेवाओं की शुरुआत, ताकि लोगों को समय रहते चिकित्सकीय सलाह मिल सके। इसी के तहत सीएम योगी (CM Yogi) के नेतृत्व में राजधानी लखनऊ में शुक्रवार से एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, जिसका नाम है ‘COMET-2025’ है। यह सम्मेलन आपातकालीन चिकित्सा, ट्रॉमा (Trauma Facility) और आपदा प्रतिक्रिया के मुद्दों पर केंद्रित होगा।

500 से अधिक विशेषज्ञ डॉक्टर्स और शासकीय अधिकारी करेंगे प्रतिभाग

काॅन्क्लेव ऑफ मेडिकल इमरजेंसी एंड ट्रामा (COMET-25) के संचालक डॉ. लोकेंद्र गुप्ता ने बताया कि सम्मेलन 11 अप्रैल से शुरू होगा और तीन दिन तक चलेगा। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को मजबूत करना और विभिन्न सरकारी और निजी क्षेत्रों में चिकित्सा सेवाओं को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना है। इस सम्मेलन में 500 से अधिक विशेषज्ञ, शासकीय अधिकारी, मीडिया प्रतिनिधि और सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ भाग लेंगे। इस सम्मेलन का मुख्य विषय ‘गोल्डन आवर’ रखा गया है, जो चिकित्सा आपातकालीन स्थितियों में वह महत्वपूर्ण समय है, जब त्वरित इलाज से जीवन बचाया जा सकता है। जैसे कि सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्ति, दिल का दौरा या स्ट्रोक के मरीजों को यदि समय रहते इलाज मिल जाए तो उनकी जान बचाई जा सकती है।

‘गोल्डन आवर’ (Golden Hour) के दौरान दी गई चिकित्सा मदद से कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं, और यह समय सबसे अधिक महत्वपूर्ण होता है। सम्मेलन के पहले दिन 11 अप्रैल को केजीएमयू और राम मनोहर लोहिया में विशेषज्ञों द्वारा डॉक्टर्स को गोल्डन आवर के दौरान क्या करना है, इसकी ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके अलावा 12 और 13 अप्रैल को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में विशेषज्ञ डॉक्टर्स गोल्डन आवर पर चर्चा करेंगे और अपने अनुभव साझा करेंगे।

गोल्डन आवर (Golden Hour) के महत्व पर प्रकाश डालेंगे विशेषज्ञ

डॉ. लोकेंद्र ने बताया कि योगी सरकार की विभिन्न पहलों से प्रदेश में स्वास्थ्य सेवा में सुधार हो रहा है और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं। सम्मेलन के जरिए प्रदेश में आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को और मजबूत किया जाएगा। साथ ही सम्मेलन में हिस्से लेने वाले डॉक्टर्स को ‘गोल्डन आवर’ के महत्व के बारे में बताया जाएगा ताकि समय रहते उपचार मिल सके और हर साल होने वाली हजारों मौतों को रोका जा सके।

उन्होंने कहा कि सम्मेलन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और उम्मीद है कि इसके परिणामस्वरूप प्रदेश के स्वास्थ्य सेवा तंत्र को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा।

Tags: Comet-25
Previous Post

सौर ऊर्जा और गेहूं क्रय में बेस्ट परफॉर्मेंस देगा उत्तर प्रदेशः मुख्यमंत्री

Next Post

योगी सरकार की जल प्रबंधन नीति को पेरिस समिट में मिला वैश्विक सम्मान

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
राजनीति

मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में 34 प्रमुख अवसंरचना कार्यों का किया शिलान्यास

22/02/2026
CM Dhami
राजनीति

सुरक्षित सीमा, सशक्त उत्तराखंड: सीएम धामी–आईटीबीपी समन्वय मजबूत

22/02/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री मोदी नए व आधुनिक भारत का शिल्पी व निर्माता :योगी

22/02/2026
CM Dhami
राजनीति

हिंदू समाज आज संगठित, जागृत और आत्मगौरव से भरपूर है – सीएम धामी

22/02/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

एके शर्मा ने काशी की सफाई व्यवस्था का किया जमीनी निरीक्षण

22/02/2026
Next Post
Paris Summit

योगी सरकार की जल प्रबंधन नीति को पेरिस समिट में मिला वैश्विक सम्मान

यह भी पढ़ें

Kullu road accident

अनियंत्रित हो कर खाई में गिरी बस, स्कूली बच्चों समेत 10 लोगों की मौत

04/07/2022
bribe

कनिष्ठ अभियंता 20 हजार रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

15/03/2021
arrested

मुठभेड़ में पुलिस के हत्थे चढ़े तीन बदमाश

02/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version