• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुठभेड़ में पुलिस के हत्थे चढ़े तीन बदमाश

Writer D by Writer D
02/12/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, हाथरस
0
arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हाथरस। पुलिस टीम और एसओजी की बदमाशों के साथ मुठभेड़ (Encounter) हो गई। मुठभेड़ में तीन बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़े (Arrested) हैं। उनके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, सोने-चांदी के आभूषण, 3100 की नगदी मोबाइल, घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई। गुरुवार को खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पांडेय ने पुलिस टीम को 20 हजार रुपये का नगद इनाम देने की घोषणा की है।

पिछले कुछ समय से थाना सासनी क्षेत्र अन्तर्गत चोरी की कई घटनाएंं हुई थीं, जिनमें अपराध का तरीका एक जैसा था। दुकानों की छत काटकर चोरी की घटनाओं को अंजाम गया था। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए एसपी देवेश कुमार पांडेय ने अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना सासनी पुलिस एवं एसओजी की एक विशेष टीम गठित की थी। एसओजी टीम और थाना सासनी पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। टीम ने मुठभेड़ में तीन बदमाशों देवप्रकाश उर्फ रवि उर्फ वडेला पुत्र रामस्वरुप निवासी जरैया थाना सासनी, अंकित शर्मा पुत्र संजय शर्मा निवासी बारहसैनी मौहल्ला कस्बा व थाना सासनी व कुलदीप उर्फ महाकाल पुत्र दाऊदयाल निवासी जैनपुरी मोहल्ला कस्वा व थाना सासनी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से नाजायज हथियार व कारतूसों की बरामदगी हुई है।

पूछताछ में बदमाशों ने थाना क्षेत्र सासनी व थाना कोतवाली की चोरी व लूट की आधा दर्जन घटनाओं का इकबाल किया है। घटनाओं में चोरी व लूटा गया माल सोने, चांदी के जेवरात, नगदी, कम्प्यूटर उपकरण, मोबाइल फोन व उपकरण कीमती करीब 7 लाख रुपये से अधिक की व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है।

बता दें कि लगातार घटनाओं में एक घटना विगत लगभग एक वर्ष पुरानी लूट की घटना भी शामिल है। जिसके खुलासे का लगातार प्रयास जारी था। इस घटना का खुलासा करते हुए लूटी गयी लगभग शत-प्रतिशत सम्पत्ति भी बरामद की गई है। आरोपित देव प्रकाश उर्फ रवि उर्फ बडेला का पूर्व का भी अपराधिक इतिहास है। पुलिस घटनाओं में शामिल अन्य आरोपितों की तलाश कर रही है।

Tags: hathras news
Previous Post

दस हजार के इनामी दो हत्यारोपी गिरफ्तार

Next Post

तालाब में मिला रिटायर्ड लेखपाल का शव

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

UP DID IT: यूपीआईटीएस ने दुनिया को दिखाया यूपी का सामर्थ्य

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

रामद्रोहियों को बर्दाश्त नहीं हो रहा अयोध्या का वैभव : मुख्यमंत्री

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी की पहचान अब कट्टा नहीं, ब्रह्मोस और फाइटर जेट से : गिरिराज सिंह

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS 2026: ₹6,500 करोड़ के 4,400 MoU, ₹15,500 करोड़ के संभावित कारोबार के साथ संपन्न हुआ ट्रेड शो

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी में पर्यटन से बढ़ा कारोबार, GST के 51 कैटेगरी से होगा आर्थिक असर का आकलन

29/09/2026
Next Post
Dead Body

तालाब में मिला रिटायर्ड लेखपाल का शव

यह भी पढ़ें

Jamun

इस बीमारी में रामबाण है जामुन, जाने इसके फायदे

13/07/2026
cattle smuggling gang

भारत-नेपाल बार्डर पर एक तस्कर गिरफ्तार, पौने दो करोड़ की स्मैक बरामद

09/08/2021
Aryan Khan

आर्यन के सपोर्ट में आईं सुजैन खान, बोलीं- गलत वक्त पर गलत जगह पर था

05/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version