• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस बीमारी में रामबाण है जामुन, जाने इसके फायदे

Writer D by Writer D
13/07/2026
in फैशन/शैली
0
Jamun

Jamun

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जामुन (Jamun)  गर्मियों में खाए जाने वाला एक अत्यंत ही स्वादिष्ट फल है। जामुन मीठा होने के साथ साथ कई औषधीय गुणों का खजाना भी हैं। जामुन को ब्लैक प्लम या जावा प्लम के नाम से भी जाना जाता है। जामुन (Jamun) के सेवन सेहत को कई तरह से फायदे पहुंचाता हैं। ये डायरिया, गठिया, पेट दर्द, डायबिटीज, पाचन, पेचिस संबंधी कई बीमारियों को ठीक करने में फायदेमंद है। आज इस लेख में हम जानेंगे कि गर्मियों में जामुन खाने से क्या क्या फायदे होते है?

शरीर मे रक्त की मात्रा बढ़ती है

आयरन और विटामिन सी युक्त जामुन (Jamun)  शरीर में हीमोग्लोबिन को बढ़ाता है। शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ने से रक्त ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ जाती है। जिस कारण शरीर में खून की कमी पूरी हो जाती है और आप स्वस्थ रहते हैं। इसके अलावा जामुन में उपस्थित आयरन तत्व खून को विशुद्ध करने में मदद करता है।

त्वचा सम्बन्धी बीमारियों को दूर करता है

जामुन (Jamun) एस्ट्रिंजेंट गुणों से युक्त होता है, जो हमारी त्वचा को स्वस्थ रखने में सहायता करता है। इसे खाने से त्वचा पर होने वाली फुंसी की समस्या खत्म हो जाती है। अगर आपकी त्वचा से तेलीय पदार्थ स्रावित होता है तो जामुन का सेवन जरूर करें। इससे त्वचा फ्रेश रहेगी। जामुन स्किन समस्याओं को दूर कर त्वचा को साफ रखने में हमारी सहायता करता है।

मोटापा भगाने में मददगार

फाइबर से भरपूर जामुन में कैलोरी बहुत कम होती है। इसमें विटामिन सी, फॉस्फोरस, आयरन, मैग्नीशियम और फोलिक एसिड भी पाया जाता है। ये सभी तत्व हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में हमारी मदद करते है। इसके सेवन से पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है, जिससे आपको बार-बार भूख का एहसास नहीं होता है। इसका नियमित सेवन बढ़ते हुए वजन को कम करने में हमारी मदद करता है।

इम्यूनिटी बूस्टर में सहायक

जामुन (Jamun) में विटामिन, मिनरल, एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं। जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करके शरीर का स्टैमिना बढ़ाते हैं। और हमें स्वस्थ रखने में सहायक होते है।

दांतों के लिए लाभदायक

जामुन, मसूड़ों और दांतों के लिए लाभदायक होता है। जामुन की पत्तियों में एंटी बैक्टीरियल तत्व होते हैं। इसका सेवन मसूड़ों से निकलने वाले खून को रोकने में सहायता करता है साथ ही यह संक्रमण को फैलने से रोकता है। जामुन की पत्तियों को सुखाकर टूथ पाउडर के रूप में प्रयोग किया जा सकता हैं। इसमें एस्ट्रिंजेंट गुण होते हैं जो मुंह के छालों को ठीक करने में भी सहायता करता है। इसके अलावा, मुंह के छालों में जामुन की छाल के काढ़े का इस्तेमाल करना भी फायदेमंद होता है।

हृदय के लिए लाभदायक

पोटैशियम से भरपूर जामुन, दिल के लिए बेहद लाभदायक होता है। प्रति 100 ग्राम जामुन में लगभग 55 मिलीग्राम से ज़्यादा पोटेशियम मौजूद होता है। हाई ब्लड प्रेशर, हृदय से जुड़ी बीमारी और हार्ट अटैक जैसी बीमारियों के खतरे को दूर रखने में ये फल लाभदायक होता है। जामुन धमनियों को स्वस्थ रखता है और उसे सख्त होने से रोकता है।

इंफेक्शन को रोकने में सहायक

जामुन (Jamun) में एंटी बैक्टीरियल, एंटी इंफेक्टिव और एंटी मलेरियल गुण होते हैं। इसके साथ ही जामुन में मैलिक एसिड, टैनिन, गैलिक एसिड, ऑक्सैलिक एसिड और बेट्यूलिक एसिड भी होते हैं। इसके सेवन से शरीर में कॉमन इंफेक्शन भी दूर रहता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

जामुन (Jamun) डायबिटीज के लिए फायदेमंद फल माना जाता है। ये बार-बार पेशाब लगने की समस्या और अधिक प्यास लगने वाले डायबिटीज के लक्षणों को कम करने में हमारी मदद करता है। इसके अंदर लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कम करता है। जामुन के पेड़ की छाल और पत्तियां डायबिटीज के इलाज के लिए बहुत ही उपयोग की जाती हैं।

आंखों की बीमारी के लिए लाभदायक

जामुन हीमोग्लोबिन के स्तर को बनाये रखने में मदद करता है और इसमें मौजूद आयरन तत्व रक्त को शुद्ध करने का कार्य करता है। ये त्वचा के लिए लाभकारी होने के साथ-साथ आंखों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है। जामुन में कई तरह के मिनरल, विटामिन सी और ए पाए जाते है जो हमे स्वस्थ रखने में सहायक होते है।

Tags: jamun antioxidantsjamun for diabetesjamun for skinjamun for weight lossjamun fruit benefitsjamun health benefitsjamun juice benefitsjamun nutritionjamun recipessummer fruits for health
Previous Post

Selfie में दिखेंगी परफेक्ट, ट्राई करें ये टिप्स

Next Post

शेयर बाजार में आई बहार! बड़ी गिरावट के बाद सेंसेक्स और निफ्टी में जोरदार उछाल

Writer D

Writer D

Related Posts

Makhana Chaat
फैशन/शैली

शाम की चाय के साथ खाएं मखाने के ये स्नैक्स, स्वाद भी और सेहत भी

09/08/2026
Devshayani Ekadashi
Main Slider

कामिका एकादशी पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, पापों से मिल जाएगी मुक्ति

09/08/2026
Panchamrit
Main Slider

सावन में पंचामृत से करें भोलेनाथ का अभिषेक, पूर्ण करेंगे सभी मनोकामनाएं

09/08/2026
Eyelashes
फैशन/शैली

आंखों की खूबसूरती बढ़ाती है पलकें, इससे बनाएं इन्हें घना

09/08/2026
Tulsi
धर्म

तुलसी के साथ जरूर लगाएँ ये पौधा, घर में आएगी बरकत

09/08/2026
Next Post
Stock Market

शेयर बाजार में आई बहार! बड़ी गिरावट के बाद सेंसेक्स और निफ्टी में जोरदार उछाल

यह भी पढ़ें

CM Dhami

ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती से युवा बनेंगे नौकरी देने वाले: सीएम धामी

11/01/2023
Bigg Boss OTT

Bigg Boss OTT: आलिया सिद्दीकी पर भड़की पूजा भट्ट, कह दी ये बड़ी बात

27/06/2023
Part of a 4-storey building collapses in Virar

ताश के पत्तों की तरह ढह गई इमारत, अब तक 15 की मौत; रेसक्यू जारी

28/08/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version