• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शेयर बाजार में आई बहार! बड़ी गिरावट के बाद सेंसेक्स और निफ्टी में जोरदार उछाल

Writer D by Writer D
13/07/2026
in Business
0
Stock Market

Stock Market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

घरेलू शेयर बाजार (Share Market) आज शुरुआती कारोबार के दौरान रिकवरी करता हुआ नजर आ रहा है। पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ जाने की वजह से बने वैश्विक दबाव के कारण घरेलू बाजार में आज के कारोबार की शुरुआत लगभग 0.70 प्रतिशत की गिरावट के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद पहले 20 मिनट तक मामूली उतार चढ़ाव के साथ कारोबार होता रहा। इसके बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया। लिवाली का सपोर्ट मिलने पर सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में तेजी आने लगी। खरीदारी के सपोर्ट से हुई रिकवरी के कारण पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स की कमजोरी घट कर 0.36 प्रतिशत और निफ्टी की कमजोरी कम होकर 0.38 प्रतिशत रह गई थी।

शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट की दिग्गज कंपनियों में से टीसीएस, एचसीएल टेक्नोलॉजी, ओएनजीसी, एनटीपीसी और एचडीएफसी लाइफ के शेयर 2.61 प्रतिशत से लेकर 0.63 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, इंटरग्लोब एवियशन, टाटा स्टील, मारुति सुजुकी, बजाज फिनसर्व और नेस्ले के शेयर 1.87 प्रतिशत से लेकर 1.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,743 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,287 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,456 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से आठ शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 22 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 12 शेयर हरे निशान में और 38 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 602.04 अंक यानी 0.78 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 76,963.35 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होने के बाद बिकवाली के दबाव की वजह से यह सूचकांक फिसल कर 76,857.43 अंक तक चला गया। हालांकि पहले 20 मिनट के कारोबार के बाद ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिससे इस सूचकांक ने निचले स्तर से रिकवरी करना शुरू कर दिया। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 280.84 अंक की गिरावट के साथ 77,288.55 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 167.50 अंक यानी 0.69 प्रतिशत टूट कर 24,039.40 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही वैश्विक दबाव की वजह से पहले 20 मिनट के कारोबार में ही यह सूचकांक फिसल कर 24,000.20 अंक के स्तर तक गिर गया। इसके बाद खरीदारों ने लिवाली शुरू कर दी, जिससे इस सूचकांक की चाल में सुधार होने लगा। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 92.65 अंक की कमजोरी के साथ 24,114.25 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सेंसेक्स 827.57 अंक यानी 1.08 प्रतिशत की मजबूती के साथ 77,569.39 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 244.10 अंक यानी 1.02 प्रतिशत की उछाल के साथ 24,206.90 अंक के स्तर पर शुक्रवार के कारोबार का अंत किया था।

Tags: niftysensexShare Marketstock market
Previous Post

इस बीमारी में रामबाण है जामुन, जाने इसके फायदे

Next Post

कुवैत में अमेरिकी बेस पर ईरानी हमला, वाशिंगटन से तेहरान तक मंचा हड़कंप

Writer D

Writer D

Related Posts

RBI Governor Sanjay Malhotra
Business

रुपये में गिरावट पर RBI सख्त, गवर्नर बोले- हर जरूरी कदम उठाने को तैयार

14/10/2026
UPI
Business

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज टला, दिवाली तक राहत

13/10/2026
Inflation
Business

सितंबर में महंगाई का झटका, खुदरा दर 5.54% पर पहुंची

13/10/2026
Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
Business

बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी उछले

06/10/2026
Next Post
Iranian attack on US base in Kuwait

कुवैत में अमेरिकी बेस पर ईरानी हमला, वाशिंगटन से तेहरान तक मंचा हड़कंप

यह भी पढ़ें

Like Ishaqzaade, Sandeep Aur Pinky Faraar too got emotional after getting love

इश्कजादे की तरह एसपीएफ़ को भी प्यार जुनून अरुण अरुण

09/06/2021
gold

60 साल बाद बन रहा खरीदारी का महामुहूर्त, दिवाली से पहले घर ले आएं ये चीजें

26/10/2021
Mayawati

‘कांग्रेस जब सत्ता में नहीं होती तो…’, आरक्षण को लेकर राहुल गांधी की सफाई पर भड़कीं मायावती

11/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version