• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भीषण गर्मी में नहीं होगी बिजली की किल्लत, अधिकतम मांग को पूरा करने में मिलेगी सहायता

Writer D by Writer D
03/02/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Obra-C Thermal Power Plant

Obra-C Thermal Power Plant

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रधानमंत्री मोदी के आशीर्वाद व मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विद्युत के क्षेत्र में आत्मनिर्भर होने की दिशा में निरंतर अग्रसर है। इसी क्रम में ओबरा-सी 2×660 मेगावॉट क्षमता की तापीय परियोजना ( Obra C Thermal Project) की पहली ईकाई से शुक्रवार को कामर्शियल उत्पादन शुरू हो गया। इससे प्रदेश को 660 मेगावॉट की अतिरिक्त बिजली मिलेगी, साथ ही प्रदेश की बिजली उत्पादन की अपनी क्षमता 7140 मेगावाट हो गई है। साथ ही प्रदेशवासियों को सस्ती बिजली उपलब्ध हो इस दिशा में राज्य सरकार ने एक कदम और आगे बढ़ाया है।

प्रदेश के नगर विकास एवं उर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने इस अवसर पर कहा कि ऊर्जा विभाग प्रदेश के सम्मानित नागरिकों को बेहतर विद्युत आपूर्ति देने में निरंतर लगा है। उन्होंने इस परियोजना से जुड़े सभी विद्युत कर्मियों सहित ऊर्जा परिवार का अभिनंदन किया और राज्य की जनता जनार्दन को हार्दिक बधाई दी।

माननीय प्रधानमंत्री जी के आशीर्वाद से व माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में ऊर्जा विभाग जनसेवा में निरंतर लगा है।

इसी क्रम में कल ओबरा-सी तापीय विद्युत परियोजना के 660 मेगावाट क्षमता की एक इकाई से कामर्शियल उत्पादन (COD) प्रारंभ कर दिया गया।

इस परियोजना से जुड़े विद्युत… pic.twitter.com/4I9JKAVQeD

— A K Sharma (@aksharmaBharat) February 3, 2024

उर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बेहतर विद्युत आपूर्ति एवं इसकी गुणवत्ता बनाये रखने के लिए संरचनागत ढांचे में बदलाव किया जा रहा है। जल्द ही यूपी में बिजली की किल्लत खत्म होगी। ओबरा-सी परियोजना ( Obra C Thermal Project) में 660-660 मेगावॉट की दो इकाइयां स्थापित की गई हैं। इसमें से पहली इकाई से विद्युत का कामर्शियल उत्पादन शुरू हो चुका है। जिससे प्रदेश की विद्युत उत्पादन क्षमता में 660 मेगावॉट का और इजाफा हुआ है। इसी प्रकार इस परियोजना की दूसरी यूनिट से भी जून, 2024 तक बिजली का उत्पादन शुरू हो जाएगा। जिससे आने वाले गर्मी के मौसम में राज्य में बिजली की अधिकतम मांग को पूरा करने में बहुत सहायता मिलेगी। साथ ही प्रदेशवासियों को बिजली कटौती से भी नहीं जूझना पड़ेगा।

मई-जून की भीषण गर्मी से पहले ही राज्य में लगभग दो हजार मेगावॉट बिजली की उपलब्धता और बढ़ जाएगी। सोनभद्र जिले में स्थित 1320 मेगावॉट की ओबरा-सी परियोजना ( Obra C Thermal Project) की 660 मेगावाट की दूसरी यूनिट से भी राज्य को बिजली मिलने लगेगी, वहीं जवाहरपुर और घाटमपुर परियोजना की 660-660 मेगावॉट की एक-एक यूनिट से भी अप्रैल तक बिजली का उत्पादन शुरू हो जाएगा।

ओबरा-सी पावर प्लांट की पहली यूनिट से उत्पादन शुरू, ऊर्जा मंत्री ने योगी का जताया आभार

उर्जा मंत्री ने बताया कि ओबरा-सी परियोजना ( Obra C Thermal Project) सुपर क्रिटिकल तकनीकि और नवीनतम पर्यावरण उत्सर्जन मानकों पर आधारित है। इस इकाई से क्षमता का 105 प्रतिशत यानी 693 मेगावॉट तक बिजली का उत्पादन किया गया। इकाई से प्रतिदिन 158 लाख यूनिट बिजली का उत्पादन होगा। परियोजना की लागत 13,005 करोड़ रुपये है। ओबरा-सी परियोजना ( Obra C Thermal Project) के शुरू हो जाने से मांग बढ़ने पर महंगी बिजली खरीदने के ग्राफ में कमी आएगी। साथ ही स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। ओबरा-सी की दूसरी इकाई से भी जल्द उत्पादन शुरू हो जाने की उम्मीद है।

भीषण गर्मियों में बिजली की किल्लत होने पर पावर एक्सचेंज से 10 रुपये प्रति यूनिट तक की महंगी बिजली खरीदनी पड़ती है। वही ओबरा सी परियोजना की बिजली लगभग पांच रुपये प्रति यूनिट होगी। इस परियोजना से प्रतिदिन 158 लाख यूनिट बिजली का उत्पादन होगा। हाल ही में जवाहरपुर परियोजना की एक इकाई से उत्पादन शुरू किया गया था। इसकी दूसरी इकाई से भी जल्द उत्पादन शुरू कर दिया जाएगा।

Tags: ak sharmaEnergy MinisterObra C Thermal Projectuppclurja mantri
Previous Post

मुस्लिम युवक ने सीएम योगी को सुनाया रामचरितमानस का पाठ, मुख्यमंत्री ने की प्रशंसा

Next Post

इमरान खान और बुशरा की शादी गैर-इस्लामिक करार, खान दंपति को 7 साल की जेल

Writer D

Writer D

Related Posts

Biogas plant
उत्तर प्रदेश

गो संरक्षण विशेष: उत्तर प्रदेश में गांवों के एक लाख घरों में लगेंगे मिनी बायोगैस प्लांट

13/06/2026
panchayati raj
उत्तर प्रदेश

पंचायती राज विभाग ने पांच वर्षों में रचा विकास का नया इतिहास

13/06/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

मोदी सरकार के 12 वर्ष: युवा शक्ति की सामर्थ्य को नई दिशा देने वाले वर्ष : केशव प्रसाद मौर्य

13/06/2026
CM Dhami
राजनीति

एडवेंचर स्पोर्ट्स की नई राजधानी बनेगा उत्तराखंड: धामी

13/06/2026
Gorakhpur International Cricket Stadium
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में तेजी से आकार ले रहा गोरखपुर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, पूर्वांचल को मिलेगी नई पहचान

13/06/2026
Next Post
Imran Khan

इमरान खान और बुशरा की शादी गैर-इस्लामिक करार, खान दंपति को 7 साल की जेल

यह भी पढ़ें

cm tirath

राज्य में ऑक्सीजन के अभाव में किसी मरीज की न हो मृत्यु : तीरथ

25/04/2021
CM Yogi

पेयजल, सिंचाई व राहत प्रबंधन में किसी भी स्तर पर शिथिलता स्वीकार्य नहीं : मुख्यमंत्री योगी

01/05/2026
AK Sharma

बरसात में कहीं पर भी जल भराव की समस्या न हो, एके शर्मा ने अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

05/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version