• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इमरान खान और बुशरा की शादी गैर-इस्लामिक करार, खान दंपति को 7 साल की जेल

Writer D by Writer D
03/02/2024
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Imran Khan

Imran Khan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कराची। पाकिस्तान में चुनाव प्रचार अपने अंतिम दौर में चल रहा है और वोटिंग के लिए अब एक हफ्ते से भी कम समय ही बचे हैं। लेकिन इस बीच एक स्थानीय कोर्ट ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) और बुशरा बीबी की शादी को अवैध (Un-Islamic) करार दे दिया है। ‘गैर-इस्लामिक निकाह’ मामले में जेल में बंद इमरान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को 7 साल कैद की भी सजा सुनाई गई है।

2022 के बाद से ही इमरान खान (Imran Khan) को लगातार सजा सुनाई जा ही है। 71 साल के इमरान की यह चौथी सजा है। इस सजा से अगले हफ्ते (8 फरवरी) होने वाले चुनावों से पहले पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के संस्थापक की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इस हफ्ते की शुरुआत में, इमरान खान को सिफर मामले (Cipher Case) में 10 साल और तोशाखाना मामले (Toshakhana Case) में 14 साल की सजा सुनाई गई थी। अब इद्दत मामले में इमरान को 7 साल की जेल की सजा सुनाई गई है, जिससे अब तक उन्हें 31 साल की जेल की सजा सुनाई जा चुकी है।

शादी के खिलाफ पूर्व पति ने किया केस

बुशरा बीबी के पहले पति, खावर मनेका ने शादी के खिलाफ कोर्ट में केस दाखिल किया था, जिसमें उनकी ओर से यह आरोप लगाया गया था कि उन्होंने दो विवाहों के बीच अनिवार्य विराम या इद्दत का पालन करने की इस्लामी प्रथा का उल्लंघन किया। मनेका ने अपनी पूर्व पत्नी और इमरान खान पर शादी से पहले निजी संबंध बनाने का भी आरोप लगाया, जिसमें पत्थर मारकर मौत की सजा देना का अपराध है।

स्थानीय मीडिया जियो न्यूज ने कहा, “शुक्रवार को रावलपिंडी के अदियाला जेल परिसर के अंदर 14 घंटे तक मामले की सुनवाई के अगले दिन आज शनिवार को सीनियर सिविल जज कुदरतुल्ला ने फैसला सुनाया।” मीडिया में कहा गया कि कुदरतुल्ला ने दोनों पर 5 लाख रुपये का आर्थिक दंड भी लगाया। फैसला सुनाए जाने के समय इमरान और बुशरा दोनों ही कोर्ट रूम कक्ष में मौजूद थे।

इद्दत मामले में अपनी सजा के ऐलान के बाद, इमरान खान (Imran Khan) ने रिपोर्ट्स से कहा कि उनके खिलाफ यह मामला उन्हें और उनकी पत्नी बुशरा बीबी दोनों को “अपमानित” करने के लिए बनाया गया था।

इमरान खान को 10 साल की जेल , इस मामले में सुनाई गई सजा

एक अन्य मीडिया हाउस डॉन डॉट कॉम ने इमरान खान के हवाले से कहा, “इतिहास में अपने तरह का यह पहला उदाहरण है जहां इद्दत से संबंधित मामला शुरू किया गया है।” उन्होंने यह भी कहा, “यह भी पहली बार है कि जब किसी को तोशखाना भ्रष्टाचार मामले में 14 साल की कैद की सजा सुनाई गई है।

बुशरा बीबी ने तलाक प्रमाणपत्र को मनगढ़ंत करार दिया

कोर्ट में सुनवाई के दौरान कल शुक्रवार को, अभियोजन पक्ष के चार गवाहों से जिरह पूरी हो गई थी, जबकि इमरान खान और बुशरा बीबी ने 13 सवालों के जवाब देते हुए एक साझा बयान दिया था, लेकिन कोर्ट ने अतिरिक्त गवाह पेश करने के बचाव पक्ष के अनुरोध को खारिज कर दिया। साथ ही मामले से बरी करने की याचिका और क्षेत्राधिकार संबंधी दलीलों को भी खारिज कर दिया गया।

बुशरा बीबी ने 14 नवंबर, 2017 के तलाक प्रमाणपत्र को मनगढ़ंत करार दिया, जिसमें यह दावा किया गया है कि उन्होंने अप्रैल 2017 में मनेका से मौखिक तौर पर तीन तलाक लेने के बाद अप्रैल से अगस्त 2017 तक अपनी अनिवार्य इद्दत की अवधि पूरी कर ली थी। इमरान खान के साथ बुशरा की शादी 1 जनवरी, 2018 को हुई थी और कथित तौर पर यह दावा किया जाता है कि उन्होंने पीटीआई नेता के प्रधानमंत्री रहते हुए ऑफिस पर अपना खासा प्रभाव डाला था।

Tags: # world newsbushraimran khaninternational NewsPakistan News
Previous Post

भीषण गर्मी में नहीं होगी बिजली की किल्लत, अधिकतम मांग को पूरा करने में मिलेगी सहायता

Next Post

दिव्यांगजन सरकार और समाज के प्रोत्साहन के हकदार : सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

himba tribes
अंतर्राष्ट्रीय

जीवन में सिर्फ एक बार नहाती है यहां की महिलाएं, जानिए इस अनोखी जनजाति के बारे में

24/06/2026
Keir Starmer
Main Slider

ब्रिटिश प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर ने दिया इस्तीफा

22/06/2026
Twin blasts trigger panic in Pakistan's Bannu
अंतर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान के बन्नू में दोहरे धमाकों से दहशत, सात लोगों की मौत, कई घायल

20/06/2026
Nino Guerrero, leader of the notorious gang Tren de Aragua
Main Slider

अमेरिका की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक! वेनेजुएला में खूंखार गैंग का सरगना ढेर

13/06/2026
US confirms attack on MT Marywex
अंतर्राष्ट्रीय

MT मैरीवेक्स पर अमेरिकी हमले की पुष्टि, सभी 24 भारतीय नाविक सुरक्षित

09/06/2026
Next Post
CM Yogi

दिव्यांगजन सरकार और समाज के प्रोत्साहन के हकदार : सीएम योगी

यह भी पढ़ें

CM Vishnu Dev Sai paid tribute to Dr. Shyama Prasad Mukherjee

राष्ट्रवाद के मजबूत स्तंभ थे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी: CM साय

23/06/2026
श्री श्याम निशानोत्सव

राजधानी में रही श्री श्याम निशानोत्सव की धूम, बाबा की ध्वजा थामे निकले श्याम भक्त

18/03/2021
Rabari Kheer made once in Iftari, will be eaten by people

इफ्तारी में बनाए रबड़ी खीर, खाकर हो जाएंगे दिवाने

07/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version