• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भारत संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध: राजनाथ सिंह

Desk by Desk
05/11/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 

नई दिल्ली । पूर्वी लद्दाख में सीमा पर चीन के साथ सात महीने से तनाव जारी है। इसी बीच केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को कहा कि हम ‘एकपक्षवाद और आक्रामकता’ से अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

बता दें कि सिंह का यह बयान उस समय में आया है जब पूर्वी लद्दाख में सीमा पर चीन के साथ सात महीने से जारी गतिरोध की स्थित बनी हुई है। उन्होंने कहा कि भारत संवाद से मतभेदों के शांतिपूर्ण समाधान को महत्व देता है। इसके साथ ही सीमा पर शांति कायम रखने से जुड़े विभिन्न समझौतों का सम्मान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

तीसरे चरण के चुनाव प्रचार में नितीश हुए हमलावार, योगी के एक बयान पर दिया यह जवाब

राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय द्वारा आयोजित डिजिटल संगोष्ठी को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि बहरहाल, भारत एकपक्षवाद और आक्रामकता से अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि भारत शांतिप्रिय देश है और उसका मानना है कि मतभेद, विवाद में तब्दील नहीं होने चाहिए। उल्लेखनीय है कि भारत और चीन के बीच सीमा पर गतिरोध की शुरुआत छह मई को हुई और इससे दोनों देशों के रिश्तों पर काफी प्रभावित हुए हैं। दोनों पक्ष गतिरोध को दूर करने के लिए राजनयिक और सैन्य स्तर पर कई दौर की बातचीत कर चुके हैं। अब तक गतिरोध का समाधान नहीं निकला है।

पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा से पहले जान लें ये दिशा निर्देश

भारत और चीन के बीच आठवें दौर की कोर कमांडर स्तर की वार्ता शुक्रवार को होने की उम्मीद है। राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में भारत की सैन्य शक्ति बढ़ाने और रक्षा क्षेत्र के साजो-सामान का घरेलू स्तर पर उत्पादन के लिए उठाए जा रहे कदमों का भी उल्लेख किया। सिंह ने कहा कि युद्ध रोकने की प्रतिरोधी क्षमता हासिल कर के ही शांति सुनिश्चित की जा सकती है। हमने क्षमता विकास और स्वदेशीकरण के साथ प्रतिरोधी क्षमता निर्माण करने की कोशिश की है।’ रक्षा मंत्री ने पाकिस्तान के बारे में कहा कि वह आतंकवाद को राजकीय नीति के तौर पर इस्तेमाल करने पर ‘आमादा’ है।

Tags: India China Border Tensionindia china standoffindian armyladakhnarendra modiRajnath singhनरेंद्र मोदीभारत चीन गतिरोधराजनाथ सिंह
Previous Post

विदेश सचिव ने बताया बाइडेन या ट्रंप की जीत के बाद भारत से कैसे रहेंगे संबंध?

Next Post

केजरीवाल सरकार पर हाईकोर्ट ने की सख्त टिप्पणी, दिल्ली जल्द बनने जा रही है कोरोना कैपिटल

Desk

Desk

Related Posts

Exemplar
Main Slider

लीड्स 2025 रैंकिंग में उत्तर प्रदेश को मिला ‘एग्जेम्प्लर’ अवार्ड

13/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सप्ताह में एक दिन सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें मंत्रीगण: मुख्यमंत्री योगी

13/05/2026
Kedarnath
राष्ट्रीय

22 दिनों में 5.23 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन, बेहतर व्यवस्थाओं से श्रद्धालुओं में उत्साह, प्रशासन की हो रही सराहना

13/05/2026
Mother Dairy
Business

अमूल के बाद अब मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दाम, कल से इतना महंगा मिलेगा दूध

13/05/2026
cow
उत्तर प्रदेश

स्वदेशी उन्नत गोवंश से समृद्ध उत्तर प्रदेश बना रही योगी सरकार

13/05/2026
Next Post
छठ पूजा समारोह Chhath Puja ceremony

केजरीवाल सरकार पर हाईकोर्ट ने की सख्त टिप्पणी, दिल्ली जल्द बनने जा रही है कोरोना कैपिटल

यह भी पढ़ें

'नट्टू काका

‘नट्टू काका’ ने बताया- मेरी आखिरी इच्छा है मेकअप लगाकर मरूं

08/08/2020
Adar Poonawala

सीरम इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर से ठगी, अदार पूनावाला के नाम पर हड़पे 1 करोड़

10/09/2022
imran khan

FATF से डरा पाकिस्तान, कहा ब्लैकलिस्ट हुए तो बर्बाद हो जाएंगे

29/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version