• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CWG: ओपनिंग सेरेमनी में भारतीय दल का दिखा जलवा, 10 मी के Bull ने लूट ली महफिल

Writer D by Writer D
29/07/2022
in Main Slider, खेल
0
Commonwealth Games

CWG

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बर्मिंघम। बर्मिंघम के अलेक्जेंडर स्टेडियम में गुरुवार देर रात एक भव्य उद्घाटन समारोह के साथ 2022 राष्ट्रमंडल खेलों (Commonwealth Games ) का आधिकारिक तौर पर आगाज हो गया।

उद्घाटन समारोह में बर्मिंघम के इतिहास की झलक बखूबी दिखाई दी। सहित्य, शिक्षा, उद्योग, संगीत के साथ-साथ समारोह में इतिहास के स्याह पन्नों को भी उकेरा गया।

शाही अंदाज में पहुंचे प्रिंस चार्ल्स, पढ़ा रानी का संदेश

प्रिंस ऑफ वेल्स और डचेस ऑफ कॉर्नवाल 72 कारों के एक काफिले के साथ एस्टन मार्टिन में आयोजन स्थल में पहुंचे।

चार्ल्स ने राष्ट्रमंडल खेलों (Commonwealth Games )में महारानी का संदेश दिया। संदेश में उन्होंने कहा, ”खेल हमें एक दूसरे के साथ हमारे संबंध की याद दिलाते हैं, चाहे हम दुनिया में कहीं भी हों, राष्ट्रों के राष्ट्रमंडल परिवार के हिस्से के रूप में।”

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ इस बार गेम्स में नजर नहीं आईं. उनकी जगह प्रिंस चार्ल्स ने क्राउन (राजघराने) का प्रतिनिधित्व किया. वह अपनी पत्नी कमिला के साथ खुद गाड़ी चलाकर स्टेडियम पहुंचे. (AFP)

रानी के संदेश ने बर्मिंघम को एक अग्रणी शहर के रूप में वर्णित किया है जिसने अपने पूरे इतिहास में बहुत से लोगों को आकर्षित किया है और गले लगाया है।

संदेश में कहा गया, यह राष्ट्रमंडल की समृद्ध विविधता और एकता का प्रतीक है और एक ऐसा शहर है जो अब दोस्ती में आप सभी का स्वागत करता है।

दस मीटर ऊंचा बैल रहा आकर्षण का केंद्र

समारोह का सबसे आकर्षक 10 मीटर ऊंचा बैल था। जिसे बनाने में 5 महीने का वक्त लगा। यह बर्मिंघम के उस काले अतीत की झलक थी जब 19वीं शताब्दी में महिलाओं के साथ घंटों अमानवीय व्यवहार करके बगैर किसी या नाम मात्र की तनख्वाह देकर ऐसी मोटी चेन बनवाई जाती थीं।

ओपनिंग सेरेमनी में 10 मीटर लंबा बुल बनाया गया और इसकी मदद से बर्मिंघम ने सालों का अपना संघर्ष दिखाया. साथ ही यह भी दिखाया कि किस तरह इस शहर ने तमाम मुश्किलों को पार किया.(AFP)

इस वजह से बर्मिंघम में मजदूरों की स्थिति में सुधार के लिए 1910 में प्रसिद्ध हड़ताल हुई थी। चेन बनाने वाली महिलाओं की 10 सप्ताह बाद जीत हुई। नई न्यूनतम मजदूरी लागू होने के बाद उनकी आय दुगनी हो गई। गिरता बैल मजदूरों की जीत का प्रतीक है।

पीवी सिंधु और मनप्रीत सिंह ने किया भारतीय दल का नेतृत्व

भारतीय दल, का नेतृत्व दो बार की ओलंपिक पदक विजेता बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु और पुरुष हॉकी कप्तान मनप्रीत सिंह ने किया।

ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु, मीराबाई चानू, लवलीना बोरगोहेन, बजरंग पुनिया रवि कुमार दहिया, मनिका बत्रा, विनेश फोगट, तजिंदरपाल सिंह तूर, हिमा दास और अमित पंघाल कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनसे भारत को पदक की उम्मीद है।

भारत के 215 एथलीट राष्ट्रमंडल खेल 2022 में हिस्सा ले रहे हैं, जो 19 खेल विधाओं के 141 स्पर्धाओं में भाग लेंगे।

CWG 2022 Opening Ceremony: पीवी सिंधु और मनप्रीत सिंह ने थामा तिरंगा, खेलों का हुआ रंगारंग आगाज

महिला टी20 क्रिकेट इस साल बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेलों में अपनी शुरुआत कर रही है, जिसमें शीर्ष आठ टीमें स्वर्ण पदक के लिए प्रतिस्पर्धा कर रही हैं।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ राष्ट्रमंडल खेलों में अपने अभियान की शुरूआत करेगी। जबकि महिला हॉकी टीम घाना से भिड़ेगी।

1,875 पदक दांव पर होंगे

अंग्रेजी शहर बर्मिंघम में शुक्रवार से होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में 5,000 से अधिक एथलीट एक्शन के लिए तैयार हैं, सभी खेल आयोजनों में 1,875 पदक दांव पर होंगे, और पहली बार किसी वैश्विक, बहु-खेल आयोजन में, पुरुषों की तुलना में महिलाओं की अधिक प्रतियोगिताएं होंगी।

राष्ट्रमंडल खेलों में महिला एथलीटों के लिए 136 स्वर्ण पदक हैं, जबकि पुरुषों के लिए 134 स्वर्ण पदक हैं।

बता दें कि 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में भारत ने 66 पदक जीते। राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2010 में आया था। 2010 में भारत ने 38 स्वर्ण सहित 101 पदक जीते थे।

Tags: Commonwealth Gamescwg 2022sports news
Previous Post

यूपी में 13 IAS अफसरों का ट्रांसफर, अपूर्वा दुबे को सौंपी उन्नाव DM की ज़िम्मेदारी

Next Post

देश में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, 24 घंटे में इतने मरीजों की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Eyeliner
Main Slider

इन टिप्स के साथ लगाएं आईलाइनर, दिखेगी खूबसूरती

14/02/2026
Lipstick
Main Slider

डार्क स्किन के लिए चुने लिपस्टिक ये शेड्स, दिखेंगी गॉर्जियस

14/02/2026
Jan ki Sarkar Jan ke Dwar
Main Slider

“ जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” बना जनविश्वास का सबसे बड़ा अभियान

13/02/2026
CM Yogi
Main Slider

गिरगिट भी पश्चाताप करेगा कि ये समाजवादी मुझसे भी आगे निकल गएः मुख्यमंत्री

13/02/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

शंकराचार्य की परंपरा मर्यादा से चलती है, मनमर्जी से नहीं: मुख्यमंत्री

13/02/2026
Next Post
Corona

देश में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, 24 घंटे में इतने मरीजों की मौत

यह भी पढ़ें

flowers

देवी-देवताओं को अर्पित करें उनके पसंदीदा फूल, होगी आशीर्वाद की बरसात

09/07/2024
cm yogi in azamgarh

आजमगढ़ पहुंचे सीएम योगी, कोरोना से बचाव की तैयारियों की करेंगे समीक्षा

24/05/2021
'Super Chor' Bunty alias Devendra arrested

‘सुपर चोर’ बंटी चढ़ा पुलिस के हत्थे, बन चुकी है फिल्म, बिग बॉस में भी जा चुका

14/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version