• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘पीएम का दौरा उत्तराखण्ड के लिए ऐतिहासिक अवसर’, सीएम धामी ने तैयारियों में जुटने के दिए निर्देश

Writer D by Writer D
07/04/2026
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि प्रधानमंत्री का प्रस्तावित उत्तराखण्ड दौरा और दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन राज्य के लिए एक “ऐतिहासिक अवसर” है, जिसे जनभागीदारी के साथ भव्य और यादगार बनाया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री आवास में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में धामी (CM Dhami) ने सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की रूपरेखा आकर्षक और सुव्यवस्थित होनी चाहिए, जिससे यह आयोजन केवल एक सरकारी कार्यक्रम न रहकर जन-उत्सव का रूप ले सके।

उन्होंने विशेष रूप से उत्तराखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने पर जोर देते हुए कहा कि गढ़वाली, कुमाऊनी और जौनसारी लोकनृत्य एवं संगीत को भव्य रूप से शामिल किया जाए। कार्यक्रम स्थल को पारंपरिक और आधुनिक साज-सज्जा के समन्वय से सजाने तथा स्थानीय कलाकारों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने आमजन से इस आयोजन में सक्रिय सहभागिता की अपील करते हुए कहा कि लोग प्रधानमंत्री के रोड शो के दौरान राष्ट्रीय ध्वज के साथ शामिल हों और पूरे प्रदेश में उत्सव जैसा माहौल बनाएं। साथ ही, कार्यक्रम से पहले प्रदेशभर में स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश देते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि, प्रशासन और आम नागरिक मिलकर इसे स्वच्छ और यादगार बनाएं।

दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के महत्व पर प्रकाश डालते हुए धामी ने कहा कि यह परियोजना राज्य के विकास को नई दिशा देगी। इससे दिल्ली और देहरादून के बीच यात्रा समय में कमी आएगी और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही औद्योगिक और व्यावसायिक गतिविधियों में वृद्धि के साथ रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

उन्होंने (CM Dhami) कहा कि यह कॉरिडोर परिवहन, लॉजिस्टिक्स और निवेश के क्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव लाएगा और राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा। मुख्यमंत्री ने इसे उत्तराखण्ड के विकास के इतिहास में एक “स्वर्णिम अध्याय” बताया।

बैठक में राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें सचिव शैलेश बगौली, कमिश्नर विनय शंकर पांडे, जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून और अपर सचिव बंशीधर तिवारी शामिल थे।

Tags: cm dhami
Previous Post

मुख्यमंत्री योगी ने किया 6466.37 करोड़ रुपये की 325 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

Next Post

बस्तर 2.0 की शुरुआत : मुख्यमंत्री साय ने पीएम मोदी को दिया आमंत्रण, विकास का ब्लूप्रिंट सौंपा

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

विकसित भारत के निर्माण में सभी की भागीदारी जरूरी: CM Dhami

15/08/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर: मुख्यमंत्री

15/08/2026
CM Vishnudev Sai honored officers and employees of police and city army.
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय ने पुलिस एवं नगर सेना के अधिकारी-कर्मचारियों को किया सम्मानित

15/08/2026
CM Vishnudev Sai inaugurated the photography exhibition
छत्तीसगढ़

देश की आजादी में छत्तीसगढ़ के वीर नायकों का योगदान नई पीढ़ी तक पहुंचाना हमारा दायित्व : मुख्यमंत्री साय

15/08/2026
Governor-CM Dhami released the book 'Devbhoomi Samvad' and 'The Governor'
उत्तराखंड

राज्यपाल-मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि संवाद’ और ‘द गवर्नर’ पुस्तक का किया विमोचन

15/08/2026
Next Post
CM Vishnudev Sai invited PM Modi

बस्तर 2.0 की शुरुआत : मुख्यमंत्री साय ने पीएम मोदी को दिया आमंत्रण, विकास का ब्लूप्रिंट सौंपा

यह भी पढ़ें

Ajay to Yogi Adityanath

तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में लॉन्च होते साथ ही छा गई ‘अजय टू योगी आदित्यनाथ’

08/08/2023
YIDA

यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में बड़े निवेश की रफ्तार तेज, तीन कंपनियों को भूमि आवंटन

17/03/2026
Dark Circles

डार्क सर्कल हो जाएंगे नौ दो ग्यारह, इन टिप्स से मिलेगा निखरा चेहरा

22/05/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version