Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

चीन के कार्यक्रम में शामिल हुए भारत के कम्युनिस्ट नेता, BJP बोली- ये दुश्मन देश के हितैषी

नई दिल्ली. चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना को 100 साल पूरे हो चुके हैं। चीन इसका प्रचार करने के लिए पूरे देश में कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। ऐसे ही एक कार्यक्रम में भारत के कुछ नेता शामिल हुए। कार्यक्रम दिल्ली में स्थित चीनी दूतावास में आयोजित किया गया। चीन के कार्यक्रम में भारत के नेताओं को देख भाजपा ने हमला बोलते हुये कहा कि गद्दारी में इंका इतिहास सबसे पुराना है। ये दुश्मन देश के हितैषी है लेकिन भारत के नहीं।

CBSE ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, 99.67% छात्राएं पास

ANI के मुताबिक कार्यक्रम में CPIM के महासचिव सीताराम येचुरी, CPI के जनरल सेक्रेट्री डी राजा, लोकसभा सांसद डॉ. एस. सेंथिलकुमार और ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के जी. देवराजन भी शामिल हुए।

इसके बाद भाजपा ने कार्यक्रम में शामिल होने वाले वामपथी नेताओं पर निशाना साधा। बंगाल BJP अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि एक तरफ सीमा पर चीन के साथ विवाद चल रहा है, दूसरी तरफ कम्युनिस्ट नेता चीन के कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं।

टीम इंडिया के दो और खिलाड़ी हुए कोरोना वायरस से संक्रमित

घोष ने कहा कि ये लोग चीन और रूस के प्रति तो वफादार हैं, लेकिन भारत के प्रति नहीं। ये लोग चीन के चेयरमैन को अपना चेयरमैन मानते हैं। मैंने दशकों तक कम्युनिस्ट आंदोलनों को करीब से देखा है। जब अमेरिका और वियतनाम का युद्ध चल रहा था तो वामपंथी वियतनाम के समर्थन में विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।

Exit mobile version