• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘दोषियों को जेल में डाला जाए’, जनता दरबार में बोले सीएम योगी

Writer D by Writer D
02/02/2023
in उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) दो  दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए हुए हैं।  गुरुवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर (Gorakhnath Mandir) के हिंदू सेवाश्रम में जनता दरबार (Janta Darbar) लगा। मौके पर मौजूद अधिकारियों को सीएम ने निर्देश दिया कि हर किसी के साथ न्याय होना चाहिए।

पीड़ितों को थाने में ही हर हाल में न्याय मिलना चाहिए और दोषियों को जेल में डाला जाए। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया कि अधिकारियों को जनता का ख्याल रखना होगा। ठंड के मौसम में कोई भी बाहर ना सोए इसके लिए रैन बसेरों में उचित प्रबंध होना चाहिए।

जनता दर्शन में बड़ी संख्या में जमीन-जायदाद और इलाज के मामले आए। मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने जनता दर्शन में मौजूद अधिकारियों को जमीन की समस्या का समाधान जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया। साथ ही इलाज के लिए धन की मांग लेकर आए लोगों पर विशेष ध्यान देने को कहा।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आगे बढ़कर वह यह सुनिश्चित करें कि किसी भी व्यक्ति का इलाज धन के अभाव में रुकने न पाए। बहुत से लोग जमीन के विवाद का मामला लेकर पहुंचे थे। इसके अलावा बहुत से इलाज के लिए धन देने की सिफारिश कर रहे थे। उन्होंने 300 से अधिक लोगों की समस्याएं सुनी।

2 साल बाद जेल से निकले पत्रकार कप्पन, हाथरस कांड में हिंसा फैलाने का था आरोप

गुरुवार की सुबह हमेशा की तरह तड़के अपने आवास से निकलने के बाद योगी ने सबसे पहले गुरु गोरखनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। विधि-विधान के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उनका दर्शन-पूजन किया। इसके बाद उन्होंने अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ के समाधि स्थल पर जाकर शीश नवाया।

मंदिर परिसर के भ्रमण और गोसेवा के बाद वह हिंदू सेवाश्रम गए, जहां सुबह से ही अपनी समस्या बताने के लिए लोग उनका इंतजार कर रहे थे। वहां आए हर-एक के पास खुद पहुंचकर उनका प्रार्थना-पत्र लिया। प्रशासन से जुड़े मामलों का समस्यात्मक आवेदन पत्र उन्होंने जिलाधिकारी कृष्णा करूणेश को दिया।

Tags: cm yogigorakhpur newsjanta darbarjanta darshan
Previous Post

2 साल बाद जेल से निकले पत्रकार कप्पन, हाथरस कांड में हिंसा फैलाने का था आरोप

Next Post

बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री संगम में लगाएंगे आस्था की डुबकी, साधु-संतों से करेंगे मुलाकात

Writer D

Writer D

Related Posts

cm yogi
उत्तर प्रदेश

संवाद से समस्या के समाधान में विश्वास करती है सरकारः मुख्यमंत्री

09/02/2026
HDFC Bank female employee misbehaved with a customer
उत्तर प्रदेश

ठाकुर हूं मैं… HDFC बैंक की महिला कर्मचारी ने कस्टमर से किया अभद्र व्यवहार, दी गालियां

09/02/2026
Ajay Gaur
उत्तर प्रदेश

सरयू नदी में मिली बस्ती से लापता दारोगा की लाश, जांच में जुटी पुलिस

09/02/2026
NICU
उत्तर प्रदेश

नर्सिंग होम के NICU में लगी आग, जन्म के कुछ घंटों में ही जिंदा जल गई मासूम

09/02/2026
CM Yogi Adityanath did 'Janata Darshan'
Main Slider

हर नागरिक की सेवा, सुरक्षा को प्रतिबद्ध है सरकारः मुख्यमंत्री

09/02/2026
Next Post
Dhirendra Shastri

बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री संगम में लगाएंगे आस्था की डुबकी, साधु-संतों से करेंगे मुलाकात

यह भी पढ़ें

सीएम योगी ने नवचयनित प्राविधिक सहायकों को नियुक्ति पत्र वितरण किए

22/10/2021
Vat Savitri Vrat

वट सावित्री पर इस मुहूर्त में करें पूजा, जानें महत्व

23/05/2025
Surendra Pal Singh Bittu

दिल्ली में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, पूर्व विधायक सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू AAP में शामिल

06/12/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version