• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री संगम में लगाएंगे आस्था की डुबकी, साधु-संतों से करेंगे मुलाकात

Writer D by Writer D
02/02/2023
in उत्तर प्रदेश, प्रयागराज, मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
0
Dhirendra Shastri

Dhirendra Shastri

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। मध्य प्रदेश के छतरपुर में स्थित बागेश्वर धाम के कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shastri) उत्तर प्रदेश के प्रयागराज शहर पहुंचे हैं। संगम में चल रहे माघ मेले में पहुंचकर वह आस्था की डुबकी लगाएंगे। इस दौरान धीरेंद्र शास्त्री निर्मोही अखाड़े के संत संतोष दास (सतुआ बाबा) के यहां साधु-संतों से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लेंगे। धीरेंद्र शास्त्री यहां हिंदू राष्ट्र को लेकर चलाई जा रही मुहिम के लिए संतों का समर्थन भी मांगेंगे। सतुआ बाबा के यहां उनके आने की तैयारियां हो चुकी हैं।

माघ मेले में पहुंचकर पंडित धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shastri) संगम की त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाएंगे। इसके बाद करीब 5 से 6 घंटे तक दूसरे संतों के कैंप में जाकर उनका आशीर्वाद भी ले सकते हैं। उनके विश्व हिंदू परिषद के कैंप में जाने की भी पूरी संभावना है। पंडित धीरेंद्र शास्त्री के आगमन को लेकर साधु संतों, कल्पवासी और उनके समर्थकों में खासा उत्साह है। सतुआ बाबा के यहां आकर लोग उनसे मिलने की जुगत लगे हुए हैं।

माघ मेले से धीरेंद्र शास्त्री  हिंदुत्व की अलख जगाकर सनातन धर्म की मजबूती के लिए एक बड़ा संदेश देकर जाएंगे। वहीं, विहिप पंडित धीरेंद्र शास्त्री की मुहिम का समर्थन कर उनके साथ खड़े होने की बात कह चुका है। माघ मेले से निकलकर शास्त्री शहर से 50 किलोमीटर दूर मेजा में मां शीतला कृपा महोत्सव में जाकर लाखों श्रद्धालुओं को कथा सुनाएंगे।

‘दोषियों को जेल में डाला जाए’, जनता दरबार में बोले सीएम योगी

बता दें कि धीरेंद्र शास्त्री तब से काफी चर्चा में हैं, जबसे महाराष्ट्र अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति ने उन पर अंधविश्वास और जादू-टोना को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। समिति के अध्यक्ष श्याम मानव ने दावा किया था कि धीरेंद्र शास्त्री ‘दिव्य दरबार’ और ‘प्रेत दरबार’ की आड़ में ‘जादू-टोना’ को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री पर आम लोगों को लूटने, धोखाधड़ी करने और उनका शोषण करने का आरोप भी लगाया था।

हालांकि, इन आरोपों पर जवाब देते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने दावा किया था कि वो कोई अंधविश्वास नहीं फैलाते और न ही किसी की समस्या दूर करते हैं। धीरेंद्र शास्त्री ने ये भी कहा था कि ‘हाथी चले बाजार, कुत्ते भौंके हजार।’ इसके बाद से धीरेंद्र शास्त्री के दावों को लेकर देशभर में बहस छिड़ गई थी। कुछ लोग इसे आस्था का मुद्दा बता रहे हैं, तो कुछ लोग अंधविश्वास बताकर धीरेंद्र शास्त्री पर सवाल खड़े कर रहे थे।

Tags: bagheswar dhamchatarpur newsDhirendra ShastriMagh Melamp newsPrayagraj Newssangamup news
Previous Post

‘दोषियों को जेल में डाला जाए’, जनता दरबार में बोले सीएम योगी

Next Post

25 लाख उम्मीदवारों को बड़ा झटका, JSSC ने रद्द की 7 हजार से अधिक की भर्तियां

Writer D

Writer D

Related Posts

August 9: Kakori Train Action Day Special
उत्तर प्रदेश

9 अगस्त: काकोरी ट्रेन एक्शन-डे स्पेशल

09/08/2026
CM Yogi issues directives for regular inspection of school vehicles.
उत्तर प्रदेश

स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर योगी सरकार सख्त, परिवहन विभाग करेगा नियमित जांच

08/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

आजीविका मिशन से मिला प्रशिक्षण तो श्वेता ने अर्जित किया सम्मान

08/08/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री का बड़ा बयान, मेरे भविष्य का फैसला महादेव या मोदी जी करेंगे

08/08/2026
Kanwar
उत्तर प्रदेश

अग्नि-5 थीम की कांवड़ बनी सावन यात्रा का आकर्षण

08/08/2026
Next Post
NEET UG 2026 exam cancelled

25 लाख उम्मीदवारों को बड़ा झटका, JSSC ने रद्द की 7 हजार से अधिक की भर्तियां

यह भी पढ़ें

char dham yatra

चार धाम यात्रा पर 18 अगस्त तक लगी रोक, सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार

29/07/2021
Twinkle

ट्विंकल बोली हीरो हैं यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की

06/03/2022
Four arrested in cashier murder case

नेपाल नागरिक स्मैक के साथ गिरफ्तार

20/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version