• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपीराइज में छाया आर्गेनिक फार्मिंग का आइडिया, शुभावरी ने जीता 25 हजार का पुरस्कार

Writer D by Writer D
23/09/2026
in उत्तर प्रदेश, सहारनपुर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सहारनपुर: योगी सरकार की पहल पर मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय में बुधवार को यूपी राइज युवा शक्ति थिंक टैंक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें युवाओं को अपने स्टार्टअप और नई सोच को विशेषज्ञों और उद्यमियों के सामने रखने का अवसर मिला। इसमें आर्गेनिक फार्मिंग से जुड़े स्टार्टअप फार्म टू फैमिली को सर्वश्रेष्ठ नवाचार चुना गया। इसके लिए नवाचार करने वाली शुभावरी चौहान को 25 हजार रुपये पुरस्कार दिया गया।
—
विद्यार्थियों का सरकार से मिले टैबलेट-स्मार्टफोन का सदपयोग करने का आह्वान

विश्वविद्यालय में कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर डा. अजय सिंह और कुलपति प्रो. वाई विमला ने किया। कुलपति ने विद्यार्थियों से सरकार की ओर दिए गए टैबलेट व स्मार्टफोन का सदुपयोग नवाचार, अनुसंधान व कौशल विकास के क्षेत्र में करने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं को नए विचारों के साथ आगे बढ़ने, अपनी क्षमताओं को विकसित करने तथा विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया। महापौर डा. अजय कुमार ने विद्यार्थियों व युवाओं को नवाचार और उद्यमिता के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

युवा बोले-सरकार बनी सहायक तो सामने आई प्रतिभा

आयोजन के दौरान शुभावरी चौहान, अक्षत शर्मा, नंदिनी, कृष्ण त्यागी, मरियम, सावन कुमार, आशीष सिंह, बुलबुल, विशाल गर्ग, प्रियांश कुमार शर्मा, जगत राम और काजल राठौर ने अपने नवाचार पर प्रेजेंटेशन दिया। युवाओं ने एक सुर में सरकार का आभार जताते हुए कहा कि योगी सरकार ने सुरक्षा देने के साथ हुनर को जाना पहचाना है। सरकार से सहायता मिली तो प्रतिभा खुद-ब-खुद सामने आ गई।

शुभावरी का स्टार्टअप फार्म टू फैमिली को सर्वश्रेष्ठ नवाचार

विश्वविद्यालय के इनक्यूबेशन सेंटर अंबिका एकेडमिक फाउंडेशन के सीईओ अभिनव पुंडीर ने बताया कि इनमें से शुभावरी चौहान के स्टार्टअप फार्म टू फैमिली को सर्वश्रेष्ठ नवाचार चुना गया। उन्होंने बताया कि शुभावरी चौहान ने आर्गेनिक फार्मिंग के क्षेत्र में नवाचार किया। उन्होंने शुभावरी आर्गेनिक्स प्राइवेट लिमिटेड फर्म बनाकर न सिर्फ अपने कृषि उत्पादों की लेबलिंग और पैकेजिंग की बल्कि उनकी बिक्री के लिए नोएडा में सप्लाई की चेन बना डाली।

सत्तू से बने प्राकृतिक पाउडर को मिली सराहना

वहीं कार्यक्रम के दौरान सत्तू से प्राकृतिक प्रोटीन पाउडर बनाने वाले आशीष सिंह के स्टार्टअप प्योर पल्स न्यूट्रिशन को रनरअप चुना गया। सत्तू से बने प्राकृतिक पाउडर को हर किसी की सराहना मिली।
कार्यक्रम में इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम में कुलसचिव कमल कृष्ण, उपकुलसचिव अनूप कुमार, प्रो. विनोद कुमार, डा. मितिका, डा. अपूर्वा, डा. संदीप कुमार, मानव आदि रहे।

Tags: UP Rise
Previous Post

UPITS: बांदा के शजर पत्थर और पारंपरिक स्वाद की भी रहेगी ट्रेड शो में धमक

Next Post

सीएम योगी 24 सितंबर को करेंगे 12 हजार करोड़ की वरुण विहार और नैमिष नगर योजना का भूमि पूजन

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

सीएम योगी 24 सितंबर को करेंगे 12 हजार करोड़ की वरुण विहार और नैमिष नगर योजना का भूमि पूजन

23/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: बांदा के शजर पत्थर और पारंपरिक स्वाद की भी रहेगी ट्रेड शो में धमक

23/09/2026
उत्तर प्रदेश

सोशल मीडिया ने प्रस्तुत किया अर्धसत्य का नया तथ्य: सीएम योगी

23/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS में प्रवाहित होगी संगम नगरी के हस्तशिल्प, खानपान और परिधानों की त्रिवेणी

23/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखेगा योगी सरकार के ‘बिजनेस-रेडी’ यूपी का दम

23/09/2026
Next Post

सीएम योगी 24 सितंबर को करेंगे 12 हजार करोड़ की वरुण विहार और नैमिष नगर योजना का भूमि पूजन

यह भी पढ़ें

World-Kidney-Day

वर्ल्ड किडनी डे पर जानिए इससे जुड़ी बीमारियों के लक्षण और बचाव

10/03/2022
Celeb pays tribute to film producer and director Ryan Stephen

फिल्म प्रोड्यूसर और डायरेक्टर रेयान स्टीफन का हुआ निधन, सेलेब्स ने दी श्रदांजलि

29/05/2021
sanjay bhusreddy

आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के निर्माण, बिक्री की रोकधाम के लिए दबिश और चेकिंग की जा रही

18/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version