• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पक्षकार के बजाए निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए आगे आए युवा पीढ़ी

Jai Prakash by Jai Prakash
30/05/2025
in उत्तर प्रदेश, विचार, सिद्धार्थनगर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सिद्धार्थनगर। बदलते परिवेश में पत्रकारिता के क्षेत्र में भी काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। पहले निष्पक्ष पत्रकारिता होती है, पर अब अमूमन पक्षकार बनकर पत्रकारीय दायित्व का निर्वहन किया जा रहा है। इसके पीछे कहीं न कहीं अध्ययन और शिक्षा का घोर अभाव देखा जा रहा है। ऐसे में युवा पीढ़ी को पक्षकार के बजाए निष्पक्ष पत्रकारिता की ओर कदम बढ़ाने की आवश्यकता है।
उपरोक्त आशय का विचार जिले के वरिष्ठ पत्रकार सत्य प्रकाश गुप्त ने व्यक्त किया। वह शुक्रवार को हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर सिद्धार्थ प्रेस क्लब के तत्वावधान में आयोजित वर्तमान पत्रकारिता की चुनौतियां, दायित्व एवं समाज विषयक विचार संगोष्ठी को बतौर अध्यक्षीय संबोधन कर रहे थे। वरिष्ठ पत्रकार नजीर मलिक ने कहा कि पत्रकारिता के मापदंड में बदलाव आया है। पहले राष्ट्र और समाज लिए सेवा का बीड़ा उठाया जाता था, अब ऐसा नहीं है। कहा कि पत्रकारिता की गरिमा को अक्षुण बनाए रखने की जिम्मेदारी सभी की है। प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष रवींद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि एक बनाकर समाज में पत्रकारिता पेशे की छवि बेहतर बनाए जाने की जरूरत है। जितेंद्र पांडेय ने कहा कि सूचनाओं के स्रोत बढ़े तो चुनौती भी बढ़ी है। खबरों की गुणवत्ता ही पहचान दिलाती है। प्रस्तुतीकरण ऐसा हो, स्वयं के साथ दूसरों पर छवि का प्रभाव पड़े। पत्रकार दुर्गेश श्रीवास्तव ने कहा कि मान्यता, गैर मान्यता, प्रिंट और इलेक्ट्रानिक पत्रकार के रूप में अलग-अलग छाप छोड़ने जाने की अपनों की होड़ भी चुनौती दे रही है। पत्रकार साजिद अली, कृपाशंकर पट्ट, पूर्व उपाध्यक्ष प्रेस क्लब जय प्रकाश गुप्ता ने भी कहा कि अपनों की ओर से अपनों की बुराई करने, टांग खींचने के कारण अधिकारियों, राजनीतिज्ञों पर दबाव नहीं बन पा रहा है। कोई निष्पक्ष लिखना चाह रहा तो चंद लोगों के पक्षकार बन जाने से स्थिति भयावह होती जा रही है। कार्यक्रम संयोजक, सिद्धार्थ प्रेस क्लब के अध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव के संचालन में संपन्न संगोष्ठी को प्रेस क्लब के संरक्षक एमपी गोस्वामी, पूर्व अध्यक्ष परमात्मा शुक्ला, वरिष्ठ पत्रकार बीपी त्रिपाठी, श्याम सुंदर त्रिपाठी, डॉ. विनयकांत मिश्र, सिद्धार्थ विवि कपिलवस्तु के प्रो. डॉ. शरदेंदु त्रिपाठी समेत सिद्धार्थ प्रेस क्लब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद झा, प्रदीप वर्मा, सुशील मिश्रा, राकेश यादव, रजनीश सिंह श्रीनेत, रेखा वरूण, फिरोज खान, प्रदीप निषाद आदि ने भी विचार व्यक्त किया। इस मौके पर सिद्धार्थ प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष अजीत सिंह, राम सेवक चौरसिया, सुधीर श्रीवास्तव, कैलाश नाथ द्विवेदी, अजय पाठक, राहुल त्रिपाठी, विपिन श्रीवास्तव, सोनू श्रीवास्तव, विनय सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, रोहित यादव, विजय श्रीवास्तव, सोनू वरूण, नीरज कन्नौजिया, परवेज अहमद, गोविंद वर्मा, संदीप कुमार मद्देशिया, राजेंद्र यादव आदि की उपस्थिति रही।

Previous Post

आढ़त बाजार शिफ्टिंग के लिए निर्धारित कैलेण्डर का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

Next Post

देश में विगत तीन वर्षों से उत्तर प्रदेश विद्युत की सर्वाधिक आपूर्ति का बनाया रिकॉर्ड: एके शर्मा

Jai Prakash

Jai Prakash

District Correspondant Siddharthnagar www.24GhanteOnline.com

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मौसम आपदाओं से निपटने के लिए यूपी में मजबूत होगी चेतावनी प्रणाली

23/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

श्रमिक राज्य की प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति, उन्हें सम्मान और सुरक्षा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी

23/05/2026
Cow Protection
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रशक्ति और आर्थिक समृद्धि का नया मॉडल बन रहा गो संरक्षण

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

बहन-बेटियों के साथ इज्जत से पेश आओ, वरना अगले चौराहे पर यमराज इंतजार करते मिलेंगे : योगी आदित्यनाथ

22/05/2026
Next Post
AK Sharma

देश में विगत तीन वर्षों से उत्तर प्रदेश विद्युत की सर्वाधिक आपूर्ति का बनाया रिकॉर्ड: एके शर्मा

यह भी पढ़ें

Akhilesh Yadav

भाजपा सरकार से न्याय की उम्मीद बेमानी: अखिलेश यादव

11/04/2023
akshay-kapil sharma

अक्षय कुमार ने कपिल शर्मा के छूए पैर, जानें इसके पीछे की वजह

08/08/2021
hathras case

हाथरस केस : “नकली भाभी” को बड़ी राहत, बचाव में उतरे मेडिकल कॉलेज के डीन

12/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version