• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिल्ली में डील पक्की, इन 4 सीटों पर लड़ेगी AAP, कांग्रेस के खाते में आईं इतनी सीटें

Writer D by Writer D
24/02/2024
in राजनीति, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
AAP-Congress Alliance

AAP-Congress Alliance

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली में कांग्रेस (Congress)  और आम आदमी पार्टी (AAP) ने शनिवार को आगामी लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) के लिए सीट बंटवारे का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस महासचिव और सांसद मुकुल वासनिक ने कहा कि दिल्ली लोकसभा में सात सीटें हैं। इनमें से आम आदमी पार्टी (AAP) चार सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इनमें नई दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली और पूर्वी दिल्ली शामिल हैं।

कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कांग्रेस तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इनमें चांदनी चौक, उत्तर पूर्व और उत्तर पश्चिम पर चुनाव लड़ेगी। इसके साथ कांग्रेस (Congress)  और आप (AAP) के बीच गुजरात, हरियाणा, चंडीगढ़ और गोवा में सीट बंटवारे की घोषणा हुई।

हालांकि पंजाब और चंडीगढ़  में आम आदमी पार्टी (AAP)  और कांग्रेस (Congress) के बीच गठबंधन नहीं हुआ है। दोनों पार्टियों अलग-अलग चुनाव मैदान में उतरेंगी। चंडीगढ़ सीट कांग्रेस (Congress)  के खाते में आई है। हरियाणा में नौ सीट पर कांग्रेस (Congress)  और एक सीट पर आप लड़ेगी।

ऐसे हुआ सीटों का बंटवारा

दिल्ली (सात सीट) : कांग्रेस- 3 और आप 4 पर चुनाव लड़ेगी।

गुजरात (26 सीट) : कांग्रेस 24 और आप 2 (भरूच और भावनगर में) पर चुनाव लड़ेगी।

हरियाणा (10 सीटें) : कांग्रेस 9 और आप 1 (कुरुक्षेत्र) पर चुनाव लड़ेगी।

चंडीगढ़ में कांग्रेस अकेली सीट पर चुनाव लड़ेगी।

गोवा में कांग्रेस दोनों सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

कांग्रेस महासचिव और सांसद मुकुल वासनिक ने कहा कि हरियाणा में 10 लोकसभा सीटें हैं। कांग्रेस 9 पर चुनाव लड़ेगी। एक सीट-कुरुक्षेत्र पर आप के उम्मीदवार होंगे। आगे कहा कि चंडीगढ़ पर लंबी चर्चा के बाद अंत में यह निर्णय लिया गया कि कांग्रेस का उम्मीदवार वहां से चुनाव लड़ेगा।

दिल्ली की सीटों का बंटवारा

कांग्रेस महासचिव मुकुल वासनिक ने कहा कि दिल्ली लोकसभा में सात सीटें हैं। आप 4 पर चुनाव लड़ेगी। जिसमें नई दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली और पूर्वी दिल्ली शामिल है। कांग्रेस तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसमें चांदनी चौक, उत्तर पूर्व और उत्तर पश्चिम पर चुनाव लड़ेगी।

आप-कांग्रेस के समझौते से भाजपा बौखलाई : पाठक

इससे पहले, आप ने एक बार फिर शुक्रवार को भाजपा पर हमला बोला है। आरोप है कि आप नेताओं को कांग्रेस से गठबंधन तोड़ने की धमकियां मिल रही हैं। ऐसा न करने की सूरत में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) की गिरफ्तारी की धमकी मिल रही है। आप का कहना है कि कांग्रेस से समझौता होकर रहेगा, बेशक केजरीवाल की गिरफ्तारी हो जाए। साथ ही चुनौती दी है कि जिस दिन केजरीवाल गिरफ्तार होंगे, पूरे देश में आप के हक में सुनामी चलेगी और भाजपा का पूरा राजनीतिक गुना-गणित बिगड़ जाएगा।

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली तालाब में गिरी, सात बच्चों समेत 15 की मौत

आप के महासचिव (संगठन) संदीप पाठक के साथ दिल्ली सरकार के मंत्री आतिशी (और सौरभ भारद्वाज पूरे मसले पर बात करने के लिए मीडिया के सामने आए। संदीप पाठक (Sandeep Pathak) के मुताबिक, हमें संदेश भेजा जा रहा है कि इंडिया गठबंधन (INDIA Alliance) को छोड़ दो। उन्होने कहा, आप केजरीवाल की गिरफ्तारी की धमकी से डरने वाली नहीं है। हम देश के लिए गठबंधन में जा रहे हैं।

दिल्ली में जीतेगा आप-कांग्रेस का गठबंधन

दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने कहा कि भाजपा 400 सीट जीतने का दावा कर रही है। लेकिन दिल्ली में फेल हो जाएगी। भाजपा दिल्ली में आप और कांग्रेस के गठबंधन से डर गई है। इसी डर में कोर्ट में चल रही सुनवाई का ईडी इंतजार नहीं कर पा रही है। आप विधायक दिलीप पांडेय ने कहा कि आप इंडिया गठबंधन के साथ ही चुनाव लड़ेगी और भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी।

Tags: AAP-Congress Alliance
Previous Post

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली तालाब में गिरी, सात बच्चों समेत 15 की मौत

Next Post

शरद पवार गुट ने लॉन्च किया पार्टी चिह्न, बोले- ‘तुतारी’ विपक्षियों के दिलों में बढ़ाएगा डर

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnudev Sai
Main Slider

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगवान जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

01/04/2026
CM Vishnudev Sai
राजनीति

सभी समाजों के सहयोग से ही विकसित छत्तीसगढ़ का सपना होगा साकार: मुख्यमंत्री

01/04/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज की शिष्टाचार भेंट

01/04/2026
CM Dhami
राजनीति

देहरादून में ब्रिगेडियर मुकेश जोशी को श्रद्धांजलि, सीएम धामी का सख्त संदेश—दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई

01/04/2026
CM Yuva Yojana
उत्तर प्रदेश

‘सीएम युवा’ योजना से मिल रहे युवाओं के सपनों को पंख, लखीमपुर के उमंग बने सफल उद्यमी

01/04/2026
Next Post
Sharad Pawar

शरद पवार गुट ने लॉन्च किया पार्टी चिह्न, बोले- 'तुतारी' विपक्षियों के दिलों में बढ़ाएगा डर

यह भी पढ़ें

प्रियंका गांधी priyanka gandhi

मेरठ किसानों के हक की लड़ाई को संघर्ष के पसीने से सींचने वाली धरती : प्रियंका गांधी

07/03/2021
gautam gambhir

गौतम गंभीर ने की जोफ्रा आर्चर और कगिसो रबाडा की तारीफ

06/10/2020
Pongal

जानें कब है पोंगल, शुभ मुहूर्त और महत्व

09/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version