• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गौतम गंभीर ने की जोफ्रा आर्चर और कगिसो रबाडा की तारीफ

Desk by Desk
06/10/2020
in Categorized
0
gautam gambhir

गौतम गंभीर

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 में अभी तक गेंद और बल्ले के बीच जबर्दस्त मुकाबला देखने को मिला है। गेंदबाज हो या फिर बल्लेबाज, दोनों ही इस टूर्नामेंट में अपनी काबिलियत को साबित करने में जुटे हैं। ऐसे में इन दोनों के बीच रोज ही रोचक मुकाबला देखने को मिल रहा है।

मैच में कभी गेंदबाज हावी होते हैं, तो कभी बल्लेबाज। इस सीजन में 19 मैच के बाद किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल जहां ऑरेंज कैप की लिस्ट में टॉप पर हैं, तो पर्पल कैप की दौड़ में दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा सबसे आगे चल रहे हैं।

श्रेयस अय्यर की अगुवाई में दिल्ली कैपिटल्स के हाथों विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 59 रन से मिली हार के बाद कमेंटेटर बने भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज और कोलकाता नाइटराइडर्स के पूर्व कप्तान गौतम गंभीर ने रबाडा, जोफ्रा आर्चर, पैट कमिंस जैसे गेंदबाजों की तारीफ की। इसके साथ ही उन्होंने इस बात की ओर इशारा किया कि इन गेंदबाजों की तरह ही टूर्नामेंट में युजवेंद्र चहल भी काफी प्रभावशाली रहे हैं, लेकिन उन्हें खास तवज्जो नहीं दी जा रही है।

जल्द ही किंग्स XI पंजाब के प्लेइंग XI में शामिल होंगे क्रिस गेल

ईएसपीएनक्रिकइन्फो से बातचीत के दौरान गंभीर ने कहा, “युजवेंद्र चहल शानदार हैं। हम लगातार राशिद खान, जोफ्रा आर्चर और पैट कमिंस की बात करते हैं, लेकिन आईपीएल में चहल खासकर इस सीजन में उन्हीं के बराबर खड़े हैं। हमें चहल के बारे में और बात करनी चाहिए। दूसरे गेंदबाजों का काफी प्रचार हो रहा है, लेकिन चहल ने आरसीबी के लिए शानदार काम किया है।”

आईपीएल 2020 में चहल के प्रदर्शन की बात करें, तो उन्होंने अपने खेले गए पांच मुकाबलों में अभी तक आठ विकेट हासिल किए हैं। इस दौरान उनका औसत 18 का रहा है, जबकि इकॉनमी रेट 7.57 का।

इसके अतिरिक्त वे पर्पल कैप की लिस्ट में कगिसो रबाडा के बाद दूसरे नंबर पर काबिज हैं। रबाडा ने सोमवार (5 अक्टूबर) को दुबई में खेले गए मैच में बैंगलोर के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के लिए 24 रन देकर 4 विकेट झटके थे, जिसकी बदौलत वे इस सीजन में फिलहाल सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

Tags: "Yuzvendra Chahal NewsGautam Gambhir NewsYuzvendra Chahal IPL Wicketगौतम गंभीर आईपीएलयुजवेंद्र चहलयुजवेंद्र चहल आईपीएलयुजवेंद्र चहल आईपीएल विकेट
Previous Post

जल्द ही किंग्स XI पंजाब के प्लेइंग XI में शामिल होंगे क्रिस गेल

Next Post

जानें कैसे कराएं PM Kisan सम्मान निधि योजना में रजिस्ट्रेशन

Desk

Desk

Related Posts

forehead
Categorized

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

28/06/2026
Vishnu Paudel
Categorized

नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल अदालत में पेश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ सकती है रिमांड

23/06/2026
CM Yogi
Categorized

दिल्ली अग्निकांड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया गहरा शोक

03/06/2026
Sawan
Categorized

कब शुरू होगा भगवान शिव का प्रिय महीना? जानिए सावन सोमवार और पूजा का महत्व

02/06/2026
Peanut
Categorized

मूंगफली से बनाएं ये टेस्टी डिश, कभी भी उठाए इसका लुत्फ

21/05/2026
Next Post

जानें कैसे कराएं PM Kisan सम्मान निधि योजना में रजिस्ट्रेशन

यह भी पढ़ें

Glowing Skin

फाउंडेशन की नहीं पड़ेगी जरूरत, यह DIY फेस पैक देगा इंस्टेंट ग्लो

11/07/2026

सुरजेवाला ने कहा- कांग्रेस का गुपकार गैंग से कोई संबंध नहीं  

17/11/2020
Arbaaz's wife Shura Khan gave birth to a daughter

चाचू बन गए सलमान खान, अरबाज की पत्नी शूरा खान ने दिया बेटी को जन्म

05/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version