• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कांग्रेस ने हमेशा फैलाया भ्रम और भ्रष्टाचार: सीएम भजनलाल

Writer D by Writer D
17/11/2024
in Main Slider, राजनीति, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
CM Bhajan Lal

CM Bhajan Lal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जलगांव/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal) ने कांग्रेस पर हमेशा भ्रम और भ्रष्टाचार फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि उसने हमेशा झूठ, लूट एवं तुष्टीकरण की राजनीति की और भ्रम और भ्रष्टाचार ही फैलाया जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2014 के बाद देश में परिवर्तन आया है।

श्री शर्मा (CM Bhajan Lal) ने महाराष्ट्र प्रवास के दौरान रविवार को जलगांव में प्रवासी राजस्थानी सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने प्रवासी राजस्थानियों से डबल इंजन की सरकार में महाराष्ट्र के विकास को गति देने के लिए भाजपा-महायुति प्रत्याशी सुरेश दामू भोले को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि श्री मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2014 के बाद देश में परिवर्तन आया है और गरीब कल्याण की योजनाओं, विकास कार्यों के माध्यम से भाजपा सरकार ने देश की तकदीर बदलने का काम किया है जबकि 2014 से पहले कांग्रेस की सरकार में घोटालों और भ्रष्टाचारों की नई इबारतें लिखी जाती थीं।

उन्होंने (CM Bhajan Lal) कहा कि कांग्रेस ने हमेशा झूठ, लूट, और तुष्टीकरण की राजनीति की है और भ्रम और भ्रष्टाचार ही फैलाया है। राजस्थान में हमारी डबल इंजन की सरकार ने 11 महीनों में ही संकल्प पत्र के 50 प्रतिशत वादों को पूरा करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में भी महायुति सरकार विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। उन्होंने कहा कि राजस्थान और महाराष्ट्र शक्ति और भक्ति की धरती है। राजस्थानियों की राष्ट्रीयता, सांस्कृतिक एकता और देश के विकास में अहम भूमिका रही है तथा उन्होंने दुनिया के हर कोने में प्रदेश का नाम रोशन किया है। राजस्थानी समाज के सामाजिक सरोकारों से जुड़े होने के कारण अन्य लोगों पर भी विशेष प्रभाव होता है।

हरियाणा के खिलाड़ियाें ने बढ़ाया हमेशा तिरंगे का मान : नायब सैनी

उन्होंने (CM Bhajan Lal) कहा कि राजस्थान में हमारी सरकार 9 से 11 दिसंबर को राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट का आयोजन करने जा रही है। इससे निवेश के नए अवसर के साथ ही प्रदेश के विकास को नई ऊंचाई मिलेगी। उन्होंने प्रवासी राजस्थानियों से इस निवेश सम्मेलन में भागीदार बनने के लिए आमंत्रित किया।

मुख्यमंत्री (CM Bhajan Lal) विधानसभा चुनाव के तहत महाराष्ट्र प्रवास पर है और लगातार तीन दिन से भाजपा-महायुति प्रत्याशियों के समर्थन में प्रवासी राजस्थानी कार्यक्रम में सहभागिता निभा रहे हैं। इस दौरान श्री शर्मा के प्रति राजस्थानी प्रवासियों में बड़ा उत्साह देखने को मिल रहा है। जलगांव में आयोजित इस सम्मेलन में सकल राजस्थानी समाज ने मुख्यमंत्री के सम्मान में हर वर्ष 17 नवम्बर को राजस्थानी सम्मेलन के आयोजन की घोषणा की।

Tags: CM Bhajan Lalrajasthan news
Previous Post

हरियाणा के खिलाड़ियाें ने बढ़ाया हमेशा तिरंगे का मान : नायब सैनी

Next Post

दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, कल से लागू होगा GRAP-4

Writer D

Writer D

Related Posts

hair fall
Main Slider

बढ़ रहा है बालों का झड़ना, तो इन आसान टिप्स से करें उनका बचाव

12/05/2026
Rampur shines once again in CM dashboard ranking
उत्तर प्रदेश

सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर चमका रामपुर, पूरे प्रदेश में मिला पहला स्थान

11/05/2026
CM Yogi
Main Slider

हमने पिछली सरकारों के गड्ढों को भरा, अब यूपी को बुलेट ट्रेन की स्पीड से आगे बढ़ाने की बारी: सीएम योगी

11/05/2026
Rooftop Solar
उत्तर प्रदेश

रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन में यूपी का बड़ा रिकॉर्ड, लखनऊ देश में नंबर-1

11/05/2026
CM Dhami
Main Slider

नया भारत आतंकवाद का जवाब घर में घुसकर देता है: धामी

11/05/2026
Next Post
GRAP

दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, कल से लागू होगा GRAP-4

यह भी पढ़ें

share market

मजबूती के साथ शुरू हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स ने भी दिखाई तेजी

27/05/2022
murder

अज्ञात बदमाशों ने की मां-बेटी की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

27/11/2020
नेता की गोली मारकर हत्या

यमन :  इस्लाह पार्टी के नेता की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

31/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version