• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पिछड़ों वंचितों और गरीबों का अपमान करती हैं कांग्रेस: स्वतंत्रदेव

Writer D by Writer D
30/07/2022
in उत्तर प्रदेश, चित्रकूट
0
swatantradev

swatantradev

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चित्रकूट। भगवान श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान को लेकर कांग्रेस को घेरने कर रणनीति पर चर्चा हुई। पांच सत्रों में वक्ताओं ने आजादी के बाद से सत्तारूढ रहीं कांग्रेस को विफलताओं के लिए कोसते हुए 2014 के बाद सत्ता पर आई मोदी सरकार कार्यकाल में हुए ऐतिहासिक विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यो के लिए जमकर सराहना की। साथ ही 2024 का लोकसभा एवं 2027 का यूपी विधानसभा चुनाव जीतने के लिए जनता के बीच जाकर इन कामों को गिनाने का सुझाव दिया गया

तपोभूमि चित्रकूट के बिंदीराम होटल में नानाजी देशमुख सभागार में आयोजित भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन के प्रथम सत्र में मोदी सरकार व गरीब कल्याण योजनाएं विषय पर जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह (Swatantradev) ने विषय रखा।

स्वतंत्र देव सिंह (Swatantradev) ने कहा कि कांग्रेस पिछड़ों, वंचितों और गरीबों का अपमान करती है। कांग्रेस ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय, कर्पूरी ठाकुर व शरद यादव जैसे लोगों का अपमान किया। समाज के सबसे वंचित आदिवासी समुदाय से आने वाली राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को सर्वाेच्च संवैधानिक पद पर पहुंचाकर भाजपा ने बता दिया कि वही यह कर सकती है तो कांग्रेस को अखर रहा है। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति का अपमान करके संवैधानिक गरिमा को ठेस पहुंचाई है, वह बर्दाश्त करने लायक नहीं है। कार्यकर्ता कांग्रेस का सच बताने को जन-जन तक जाएं।

स्वतंत्र देव सिंह (Swatantradev) ने कहा कि राष्ट्रपति का अपमान राष्ट्र का अपमान है, यह बताएं। सीख दी कि प्रत्येक पदाधिकारी एक-एक कार्यकर्ता को सजग कर जन-जन तक कांग्रेस के ऐसे काम पहुंचाएं, जिनसे देश के दबे-कुचले वर्ग को नुकसान पहुंचा है। मतलब साफ है कि भाजपा गरीबों-वंचितों व शोषितों के कल्याण के जरिए 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को चित करना चाहती है। उन्होंने मोदी सरकार में गरीबों, आदिवासियों व समाज के वंचित तबके को मिले लाभ गिनाते हुए उन्हें जन-जन तक पहुंचाने का सुझाव दिया। इस सत्र की अध्यक्षता पंचायतीराज मंत्री भूपेन्द्र चौधरी ने की।

नवनियुक्त भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मुख्यमंत्री धामी से की शिष्टाचार भेंट

दूसरे सत्र में मुख्य वक्ता उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मोदी सरकार की दूरगामी परिणाम वाली नीतियां विषय पर कोरोनाकाल में वैक्सीन बनाकर पूरे देश को बचाने का संदेश हर जन तक पहुंचाने की बात कही। इसी सत्र में वक्ता प्रदेश संगठन मंत्री कर्मवीर ने संघ के चिंतन, विचारधारा, राष्ट्र प्रथम की अवधारणा को लेकर बात की।

तीसरे सत्र राष्ट्रीय पुनर्निर्माण में भाजपा का योगदान विषय पर मुख्य वक्ता पूर्व उप मुख्यमंत्री डा.दिनेश शर्मा ने कहा कि भाजपा राष्ट्र निर्माण के लिए काम कर रही है। भ्रष्टाचार, परिवारवाद के विरोध में अभियान चलाया गया है। चौथे सत्र में मोदी सरकार की मजबूत विदेश नीति पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने भारत के प्रति विश्व में बढ़ती आस्था का पक्ष रखा। पांचवें व अब तक के दसवें सत्र में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही व रमापति राम त्रिपाठी ने 2024 और 2027 के लिए मीडिया व चुनाव प्रबंधन के तरीके बताए।

Tags: Chitrakoot newsSwatantradevup news
Previous Post

एक और कैशकांड! कांग्रेस के 3 विधायकों से भारी मात्रा में कैश जब्त, मशीनों से हो रही गिनती

Next Post

अब मरीजों को नहीं करनी होगी इमरजेंसी में भागदौड़, ये है योगी सरकार का प्लान

Writer D

Writer D

Related Posts

yogi government
उत्तर प्रदेश

समाज कल्याण के लिए तत्पर योगी सरकार, त्वरित कार्रवाई से बढ़ा भरोसा

02/05/2026
Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

एआई और स्विस तकनीक से लैस हो रहे यूपी के एक्सप्रेसवे, योगी सरकार बना रही ‘स्मार्ट रोड नेटवर्क’

02/05/2026
Rooftop Solar
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में 5 लाख के पार हुई रूफटॉप सोलर संयंत्र की स्थापना

02/05/2026
CM Yogi
Main Slider

औद्योगिक विकास के लिए मिशन मोड में पूरा कराएं इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं: मुख्यमंत्री

02/05/2026
smart prepaid meter
Main Slider

स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था में हुए बड़े बदलाव से 67 लाख से ज्यादा घरेलू उपभोक्ताओं को मिला फायदा

02/05/2026
Next Post
yogi government

अब मरीजों को नहीं करनी होगी इमरजेंसी में भागदौड़, ये है योगी सरकार का प्लान

यह भी पढ़ें

House Attached

कुख्यात माफिया अनुपम दुबे की संपत्ति होगी कुर्क

27/08/2023
Smartphones

Amazon में चल रही फोन पार्टी, बंपर ऑफर में मिल रहे है स्मार्टफोन

04/02/2023
योगी सरकार का ऑपरेशन माफिया Yogi government's operation mafia

आवश्यक खाद्य सामग्री की जमाखोरी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो : योगी

31/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version