• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एक और कैशकांड! कांग्रेस के 3 विधायकों से भारी मात्रा में कैश जब्त, मशीनों से हो रही गिनती

Writer D by Writer D
30/07/2022
in Main Slider, झारखंड, राष्ट्रीय
0
cash
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में एक और कैशकांड सामने आया है। पश्चिम बंगाल में झारखंड के 3 विधायकों (MLA) के पास से पुलिस ने शनिवार को भारी संख्या में नगदी (Cash) बरामद करने का दावा किया है। जानकारी के मुताबिक कैश की गिनती के लिए काउंटिंग मशीन मंगवाई गई है। हावड़ा सिटी पुलिस के डीसीपी साउथ प्रतिक्षा झाखरिया ने बताया कि राजेश कश्यप, नमन विक्सेल कोंगारी और इरफान अंसारी के पास से यह नगदी मिली है। ये तीनों झारखंड कांग्रेस के नेता हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक स्वाति भंगलिया मौके पर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर रानीहाटी मोड़ पर विशेष जांच अभियान चलाया गया था। इसी बीच झारखंड के जामताड़ा से आ रही एक कार को रोक लिया गया। कार के अंदर जामताड़ा के तीन कांग्रेस विधायक राजेश कच्छप, नमन विक्सल और इरफान अंसारी मौजूद थे। गाड़ी के अंदर से बेहिसाब नकदी बरामद की गई है।

जांच के बाद पता चलेगा कितना कैश (Cash)

एसपी ने कहा कि फिलहाल यह बताना संभव नहीं है कि कार से बरामद कैश कितना है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि बैंक अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है। नगदी की गिनती मतगणना मशीन से की जा रही है। उन्होंने कहा कि विधायकों से पूछताछ की जा रही है। विधायकों की कार पर जामताड़ा विधायक का बोर्ड भी लगा हुआ था। मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस ने कैश के साथ जामताड़ा के 3 कांग्रेस विधायकों को गिरफ्तार कर लिया है। अब ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि झारखंड के कांग्रेस विधायक इतना कैश लेकर आखिर बंगाल में किससे मिलने जा रहे थे।

नवनियुक्त भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मुख्यमंत्री धामी से की शिष्टाचार भेंट

बता दें कि इससे पहले अर्पिता मुखर्जी के घर से 50 करोड़ से ज्यादा का कैश बरामद किया जा चुका है, जिसा पार्थ चटर्जी का बताया जा रहा है। अब कांग्रेस विधायक की कैश के साथ पकड़े गए हैं। कार में मिला कैश कितना है, फिलहाल ये साफ नहीं हो सका है। मशीन से गिनती होने के बाद ही इस बारे में कुछ भी साफ हो सकेगा। एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार से कैश बरामद किया है।

 

Tags: Bengal Newshawda newsJharkhand newsKolkataNational news
Previous Post

नवनियुक्त भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मुख्यमंत्री धामी से की शिष्टाचार भेंट

Next Post

पिछड़ों वंचितों और गरीबों का अपमान करती हैं कांग्रेस: स्वतंत्रदेव

Writer D

Writer D

Related Posts

Papdi Chaat
Main Slider

घर पर ही बनाएँ चटपटी स्ट्रीट स्टाइल पापड़ी चाट, मिनटों में हो जाएगी तैयार

28/06/2026
MDMK passes resolution to break away from DMK alliance
राजनीति

एमडीएमके ने डीएमके से तोड़ा नाता, वाइको बोले- चुनावी गठबंधन पर बाद में होगा फैसला

27/06/2026
JP Nadda reached Uttarakhand, CM Dhami welcomed him
राजनीति

जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

27/06/2026
Road named after Trump in Hyderabad
अंतर्राष्ट्रीय

हैदराबाद में ट्रंप के नाम पर सड़क, US राष्ट्रपति ने कहा- Thank You

27/06/2026
Shoaib Akhtar
Main Slider

फिर सामने आया पाक का टेरर लव! शोएब अख्तर के भाई के जनाजे में शामिल हुआ लश्कर आतंकी

27/06/2026
Next Post
swatantradev

पिछड़ों वंचितों और गरीबों का अपमान करती हैं कांग्रेस: स्वतंत्रदेव

यह भी पढ़ें

Uttarakhand assembly session

उत्तराखंड में महिलाओं को आरक्षण व धर्मांतरण पर रोक सरीखे दो ऐतिहासिक विधेयक पास

30/11/2022
pm modi

अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी को बड़ी सौगात देंगे पीएम मोदी

23/02/2024

कोरोना पर WHO की बड़ी चेतावनी, युवाओं में भी मौत का खतरा, करें ये काम….

31/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version