• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, सांसद गीता कोड़ा ने थामा बीजेपी का दामन

Writer D by Writer D
26/02/2024
in झारखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Congress MP Geeta Koda joins BJP

Congress MP Geeta Koda joins BJP

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रांची। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले झारखंड में कांग्रेस (Congress) को एक बड़ा झटका लगा है। यहां सिंहभूम से कांग्रेस सांसद और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा (Geeta Koda) ने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया और बीजेपी में शामिल हो गईं। झारखण्ड के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने गीता कोड़ा को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलवाई।

इससे दो दिन पहले दक्षिण तमिलनाडु में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा था। विलावनकोड निर्वाचन क्षेत्र से तीन बार की कांग्रेस विधायक विजयाधरानी ने पार्टी को अलविदा कहते हुए बीजेपी का दामन थाम लिया।

कुछ समय पहले महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने कांग्रेस छोड़ने के एक दिन बाद मंगलवार को बीजेपी ज्वाइन कर ली थी। उनका उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राज्य पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने बीजेपी में स्वागत किया। बीजेपी में शामिल होने के बाद भी अशोक चव्हाण ने कहा कि मैं आज बीजेपी में शामिल हुआ हूं। मुझे मौका देने के लिए पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा और देवेंद्र फडणवीस सहित सभी का आभार मानता हूं।

नॉर्थ ईस्ट में भी कांग्रेस को झटका

अरुणाचल प्रदेश में भी कांग्रेस को झटका लगा है। कांग्रेस विधायक निनॉन्ग एरिंग और वांगलिन लोवांगडोंग पार्टी छोड़ बीजेपी में शामिल हो गए। इसके अलावा नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के मुत्चू मिथि और गोकर बसर भी बीजेपी में शामिल हुए।

‘अब नहीं लूंगा मंत्री पद’, पूर्व सीएम को हराने वाले मंत्री ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन

अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी शेयर करते हुए कहा, “माननीय कांग्रेस विधायकों – निनॉन्ग एरिंग और वांगलिन लोवांगडोंग और 2 एनपीपी विधायकों मुच्चू मिथि और गोकर बसर का भाजपा में गर्मजोशी से स्वागत किया गया।” इन चार विधायकों के बीजेपी में आने के बाद अब पार्टी के पास सदन में 53 विधायक हो जाएंगे। इसके अलावा 3 विधायक बाहर से समर्थन दे रहे हैं।

Tags: #ranchi newscongressGeeta KodaJharkhand newsloksabha electionsloksabha elections 2024National news
Previous Post

IND vs ENG: टीम इंडिया ने घर पर जीती लगातार 17वीं टेस्ट सीरीज, गिल और जुरेल चमके

Next Post

मुख्यमंत्री साय ने वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर किया नमन

Writer D

Writer D

Related Posts

Noida International Airport
Main Slider

यूपी में विकास अब घोषणा नहीं बल्कि परिणाम है, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट साबित हुआ सफल उदाहरण

29/03/2026
Sugarcane
उत्तर प्रदेश

गन्ना उत्पादन, पौध तैयार करने और वैल्यू एडिशन में सक्रिय भागीदारी निभाएंगी महिलाएं

29/03/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर किसानों को मुआवजा मिलना शुरु, एक अप्रैल तक बारिश का भी अलर्ट

29/03/2026
CM Vishnudev Sai
राजनीति

मुख्यमंत्री साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 132वीं कड़ी

29/03/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने सुना ‘मन की बात’ का 132वां एपिसोड, बोले-पर्यटन को मिला नया आयाम

29/03/2026
Next Post
CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री साय ने वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर किया नमन

यह भी पढ़ें

green polling booths

एतिहासिक होंगे राजधानी के ग्रीन पोलिंग बूथ, मतदान संग देखें विज्ञान की झलक

23/02/2022
rajasthan PTET

राजस्थान में पीटीईटी से पहले परीक्षार्थियों और कॉलेजों को दिए गए ये निर्देश

03/10/2020
ved prakash

थाने में लटकता मिला दरोगा का शव, जांच में जुटी पुलिस

26/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version