• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्कूल में पढ़ाई व खेत में सिंचाई पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं : श्रीकांत शर्मा

Writer D by Writer D
30/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, मथुरा, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री श्रीकान्त शर्मा ने बुधवार को मथुरा के भूतेश्वर चौराहे से अटल चौक और निर्माणाधीन मथुरा-गोवर्धन मार्ग का राजस्थान सीमा तक निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिये कि सड़क की मरम्मत व चौड़ीकरण के कार्य में तेजी लाएं। उन्होंने गुणवत्ता की लगातार निगरानी करने के भी डीएम को निर्देश दिए।

ऊर्जा मंत्री ने गड्ढे भरने, सड़क के समतलीकरण व खुले नालों को ढंकने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्थान की डीग से लगी सीमा पर प्रवेश व स्वागत द्वार बनाने के लिए भी कहा। उन्होंने नंदगांव राजवाहा टेल का भी निरीक्षण किया। टेल की सफाई न होने पर नाराजगी जताते हुए ऊर्जा मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार के स्पष्ट निर्देश हैं कि किसानों को सिंचाई के लिए टेल तक पानी मिले। उन्होंने लापरवाही पर डीएम मथुरा को जांच के आदेश दिए।

उन्होंने मथुरा कलेक्ट्रेट सभागार में ब्रज 84 कोस में हो रहे सघन वृक्षारोपण और कार्तिक मास में आयोजित होने वाले ब्रज रज महोत्सव की तैयारियों की भी जिले के अधिकारियों के साथ समीक्षा की। उन्होंने फॉरेस्ट ब्लॉक में नेचर ट्रेल बनाने व जनपद की सीमा में यमुना के दोनों किनारों पर सघन वृक्षारोपण के लिए कहा। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में योगी सरकार में दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में नया मथुरा-वृन्दावन विकसित हो रहा है।

उत्तर प्रदेश को नम्बर वन प्रदेश बनाना हमारा संकल्प : सीएम योगी

ऊर्जा मंत्री ने मथुरा के बालाजीपुरम तंतूरा में चल रहे नालियों व नाले के कार्य का निरीक्षण भी किया। उन्होंने आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने और कार्य पूरी गुणवत्ता से करने के नगर आयुक्त को निर्देश दिये। उन्होंने स्कूलों के निरीक्षण और किट वितरण में मथुरा के औरंगाबाद पूर्व माध्यमिक विद्यालय से अक्षय पात्र फाउंडेशन द्वारा छात्राओं को राशन एवं हाइजीन किट वितरण के कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में योगी सरकार में उत्तर प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था गुणवत्तापूर्ण व रोजगार परक हो रही है। स्नातक स्तर तक बालिकाओं को निःशुल्क शिक्षा दी जा रही है बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना में 1.80 करोड़ बेटियां लाभान्वित हुई है।

उन्होंने बताया कि शिक्षा को व्यावसायिक पाठ्यक्रम से जोड़ने के लिए ब्रज के नजदीक जेवर में स्किल डेवलपमेंट यूनिवर्सिटी शुरू होने जा रही है और आसपास के क्षेत्रों में 3 महिला कॉलेज तैयार हो रहे हैं। गांवों में भी बच्चों की पढ़ाई में अंधेरा और धुआं व्यवधान न बने इसके लिए प्रदेश में 1.67 करोड़ परिवारों को उज्जवला योजना में मुफ्त गैस कनेक्शन दिया गया और 1.41 करोड़ घरों का अंधेरा दूर हुआ है।

ऊर्जा मंत्री ने मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग दी जा रही है। प्रदेश सरकार ने प्रदेश में लगभग 1,50,000 शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मियों की भर्ती की है। उन्होंने गोवर्धन के ग्राम गांठौली में परिषदीय संविलित विद्यालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को मिल रही शिक्षा, पोषण और हाइजीन को लेकर जागरुकता बढ़ाने की जानकारी ली और आवश्यक दिशानिर्देश दिए।

Tags: mathura newsshrikant sharma
Previous Post

उत्तर प्रदेश को नम्बर वन प्रदेश बनाना हमारा संकल्प : सीएम योगी

Next Post

इंटर कालेज में पहुंची स्वाती सिंह में दिखी अध्यापक के साथ ममता की भी झलक

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर योगी सरकार के मंत्रियों के लिए जिले आवंटित

12/08/2026
Heavy Rain
उत्तर प्रदेश

उप्र के 28 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 60 किमी प्रति घंटे तक चल सकती हैं हवाएं

12/08/2026
Noida International Airport
उत्तर प्रदेश

बारिश ने खोली नोएडा एयरपोर्ट की पोल? परिसर में भरा पानी, वीडियो वायरल

12/08/2026
Rakhi
Main Slider

रक्षाबंधन पर न बांधें ऐसी राखी, भाई-बहन के रिश्तों में पड़ सकती है दरार

12/08/2026
Surya Grahan on Hariyali Amavasya
Main Slider

हरियाली अमावस्या पर ग्रहण का साया, जानें भारत में क्या रहेगा असर

12/08/2026
Next Post

इंटर कालेज में पहुंची स्वाती सिंह में दिखी अध्यापक के साथ ममता की भी झलक

यह भी पढ़ें

भगवान राम सबके राम और भारतीय समाज भी राममय है : सीएम योगी

31/10/2021

कैप्टन अमरिंदर ने पीके को नियुक्त किया सलाहकार, इसके विरोध की याचिका हाईकोर्ट में खारिज

17/03/2021
UPPSC BEO Recruitment 2019

यूपी बीईओ परीक्षा में पकड़े गए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

18/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version