Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कांग्रेस सांसद का डेढ़ लाख का पेन चोरी, ढूंढने में जुटी पुलिस

vijay vasant

चेन्नई। अभिनेता से नेता बने कन्याकुमारी से कांग्रेस सांसद विजय वसंत ( Vijay Vasant) का पेन चोरी हो गया है, जो उनके पिता ने दिया था। इसकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए बताई जा रही है। खास बात ये है कि इसे ढूंढने में गिंडी थाने की पुलिस जुटी हुई है। CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

यह पेन चेन्नई की एक होटल से गुम हुआ। उस समय वहां विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) का कार्यक्रम चल रहा था। पेन कब चोरी हुआ यह साफ नहीं है, लेकिन इसकी शिकायत 5 जुलाई को दर्ज कराई गई। मीडिया में यह खबर अब आई है।

विजय वसंत ( Vijay Vasant) ने बताया कि होटल के अंदर जाते समय पेन था, बाहर आकर जेब टटोली तो यह गायब था। होटल में काफी भीड़ थी। मैंने पेन ढूंढने की कोशिश की, लेकिन नहीं मिला। इसकी सूचना होटल स्टॉफ को दी। इसके बाद मैंने थाने में शिकायत दर्ज कराई। मुझे भरोसा है कि पुलिस पेन जल्द ही ढूंढ लेगी।

पूर्व प्रधानमंत्री को भाषण के दौरान मारी गोली, हालत नाजुक

विजय ने बताया कि मोंटब्लैंक कंपनी का यह पेन मेरे लिए अनमोल है। इसका इस्तेमाल मेरे दिवंगत पिता और कन्याकुमारी के पूर्व सांसद एच. वसंतकुमार करते थे। उनके निधन के बाद यह पेन मुझे विरासत में मिला।

करीब चार साल पहले पिता पेन खरीदने गए थे तो वे झिझक रहे थे कि एक कलम के लिए इतना खर्च क्यों किया जाए। मैंने जोर दिया तो उन्होंने ले लिया। इस पेन का इस्तेमाल मेरे पिता ने अंतिम समय तक किया।

Exit mobile version