• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रदेश में कांग्रेस ने आतंक और अत्याचार का राज कायम किया : शिवराज

Desk by Desk
25/10/2020
in Main Slider
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चाैहान ने कहा है कि कांग्रेस के 15 माह के शासनकाल में प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह ठप्प रहे और प्रदेश में कांग्रेस ने आतंक और अत्याचार का राज कायम किया।

श्री चाैहान ने आगर विधानसभा के कानड में भाजपा की चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में भाजपा सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं को बंद कर दिया। विकास के कार्य बंद कर दिए गए। प्रदेश में आतंक और अत्याचार का राज कायम किया गया। इनके शासनकाल में लोगों के मकान अवैध बताकर ताेड़े गए।

उन्होंने कांग्रेस छोड कर भाजपा का दामन थामने वालों का बचाव करते हुए कहा कि कांग्रेस तो स्व़ इंदिरा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, दिग्विजय के भाई लक्ष्मण सिंह सहित कई नेताओं ने छाेड़ी थी। कांग्रेस को टिकाउ- बिकाउ कहना शोभा नहीं देता। उन्होंने कहा कि हम जनता के सेवक हैं, विकास का काम करते हैं। उन्होंने कहा कांग्रेस सरकार विकास के कार्यो के लिए पैसों का रोना रोती थी। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ में विकास के कार्य करने की इच्छाशक्ति नहीं थी जबकि विकास के कार्याे के लिए वर्तमान सरकार के पास पैसों की कमी नहीं है।

मिशन शक्ति : अश्लील कॉल कर 23 महिलाओं एवं लड़कियों को प्रताड़ित करने वाला गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता के सुख-दुख में हम और हमारी सरकार उनके साथ खड़ी रही। जब भी किसानों को कोई कठिनाइयां आई तो मैं उनके बीच गया। लेकिन कमलनाथ कभी भी किसानों के बीच नहीं गए। वे क्या जाने गरीब, किसानों का दर्द। उन्होंने तो विदेश, दिल्ली और छिंदवाड़ा ने ही देखा है।

श्री चौहान ने कहा कि अभी कोरोना वायरस का संकट है। कोरोना का वैक्सीन तैयार हो रहा है। वैक्सीन तैयार होने के बाद इसकी उपलब्धता के आधार पर प्रदेश के सभी लोगों को इसकी वैक्सीन निःशुल्क उपलब्ध करवाएंगे। उन्होंने कोरोना से बचाव के लिए लोगों को मास्क लगाने की सलाह भी दी। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए सरकारी नौकरियों में भर्ती भी शुरू हो रही है। अभी पुलिस विभाग की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने वाली है और जल्द ही अन्य विभागों में भर्तियां की जाएंगी। उन्होंने कहा कि हम केंद्र के सहयोग से प्रदेश में उद्योग भी लगाने की तैयारी कर रहे हैं और यहां भी स्थानीय लोगों को 75 प्रतिशत तक रोजगार उपलब्ध करवाएंगे।

Tags: 24ghante online.comlatest political newsMadhya Pradesh Assembly by-electionMadhya Pradesh assembly by-election 2020Madhya Pradesh by-election 2020mp news
Previous Post

राज्य में हत्या, लूट, अपहरण और बलात्कार का बोलबाला है : अखिलेश

Next Post

जिसने चंबल से गद्दारी की, उसे चंबल कभी माफ नहीं करता : कमलनाथ

Desk

Desk

Related Posts

Mother's Day
Main Slider

Mother’s Day: मां को कराना चाहते हैं स्पेशल फील, तो ये आइडियाज करेंगे आपकी मदद

10/05/2026
Suji Pockets
Main Slider

Mother’s Day पर मां को खिलाएं कुछ स्पेशल, बनाएं टेस्टी सूजी पॉकेट्स

10/05/2026
Marriage
Main Slider

ये लड़कियां मानी जाती हैं बेहद भाग्यशाली, शादी के बाद खुल जाती है पति की किस्‍मत

10/05/2026
Shani Trayodashi
Main Slider

शनि जयंती पर इन चीजों का करें दान, सभी कष्ट होंगे दूर

10/05/2026
puja ghar
Main Slider

पूजा घर में न करें ये एक गलती, जीवन में आती है अशांति

10/05/2026
Next Post

जिसने चंबल से गद्दारी की, उसे चंबल कभी माफ नहीं करता : कमलनाथ

यह भी पढ़ें

virat kohli

विराट कोहली को कोरोना ने किया क्लीन बोल्ड

22/06/2022
CM Yogi

सनातन धर्म पर आघात हुआ तो मानवता पर संकट आ जाएगा: योगी आदित्यनाथ

03/10/2023
Shinde government

शिंदे सरकार का कैबिनेट विस्तार, 18 मंत्रियों ने ली शपथ

09/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version