• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बेरोजगार युवाओं के साथ अन्याय नहीं होने देगी कांग्रेस : लल्लू

Writer D by Writer D
05/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, लखनऊ
0
अजय कुमार लल्लू ajay kumar lallu

अजय कुमार लल्लू

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बेरोजगार युवाओं को पुलिस द्वारा लाठी-डंडों से पीटने के मामले में योगी सरकार पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी बेरोजगार युवाओं के साथ अन्याय नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि पिछड़ों-दलितों की संतानों पर लखनऊ में पुलिस की यह लाठियां क्रूर भाजपा सरकार और घमंडी मुख्यमंत्री के सत्ता में आखिरी कील साबित होगी। शिक्षक भर्ती में ओबीसी, एससी व एसटी अभ्यर्थियों की हकमारी उत्तर प्रदेश नहीं भूलेगा। कांग्रेस पार्टी इस लड़ाई में प्रदेश भर के समस्त बेरोजगार युवाओं के साथ खड़ी है और उनके साथ किसी भी कीमत पर अन्याय नहीं होने देगी।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित प्राथमिक विद्यालयों में 69 हजार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण नियमों के अनुपालन में व्यापक स्तर पर घोटाला हुआ है। सरकार इसकी जांच कराने की बजाय अभ्यर्थियों के साथ लगातार दमनकारी रवैया अपनाते हुए लाठी-डंडों से पीटने जैसा क्रूरता का अमानवीय व्यवहार कर रही है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सरकार युवाओं की आवाज दबाने के बजाय बेरोजगार युवाओं की समस्याओं को सुलझाने का नैतिक कार्य करें। यह मुद्दा राजनीति का नहीं बल्कि एक पीढ़ी के भविष्य का है। युवा विरोधी योगी सरकार इस भर्ती प्रक्रिया में हुए भ्रष्टाचार और धांधली को स्वीकार करें। साथ ही तत्काल भर्ती प्रक्रिया निरस्त करे या भर्ती घोटाले की निष्पक्ष जांच करवाये।

अखिलेश के लिए उनका परिवार ही पूरा प्रदेश, मेरे लिए प्रदेश की जनता ही परिवार : योगी

अजय कुमार लल्लू ने कहा 59 हजार शिक्षक भर्ती घोटाले में राज्य पिछड़ा आयोग की सिफारिश को भी योगी सरकार ने दरकिनार कर दिया है। अभ्यर्थियों द्वारा प्रस्तुत तथ्यों के आधार पर करीब 20 हजार सीटों पर आरक्षण घोटाले की बात सामने आई है। तानाशाही योगी सरकार किसी भी तरह के आरक्षण घोटाले से इनकार कर रही है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं का पेपर लीक होना और भर्तियों में व्यापक स्तर पर घपला-घोटाला करना उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की पहचान बन चुकी है। आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में अब उत्तर प्रदेश का युवा बेरोजगार ही प्रदेश से भाजपा का सफाया कर इनका अहंकार चूर करेगा।

Tags: ajay kumar lalluLucknow Newsup news
Previous Post

जैकलीन फर्नांडिस को को पुलिस ने लिया हिरासत में, जानें पूरा मामला

Next Post

RLD नेता के काफिले पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

Pudina Chole
Main Slider

लंच या डिनर में ट्राई करें इस राज्य की रेसिपी, फटाफट करें बनाने की तैयारी

15/11/2025
Rumali Roti with Veg Kabab
Main Slider

वीकेंड बनेगा स्पेशल, घर पर बनाएं ये स्ट्रीट फूड

15/11/2025
Saphala Ekadashi
Main Slider

क्यों खास है उत्पन्ना एकादशी, जानें धार्मिक महत्व

15/11/2025
birthday
Main Slider

रिश्तों के प्रति वफादार होते हैं नवंबर में जन्मे व्यक्ति

15/11/2025
Utpanna Ekadashi
Main Slider

उत्पन्ना एकादशी पर करें राशिनुसार ये उपाय, बरसेगी श्री हरि कृपा

15/11/2025
Next Post

RLD नेता के काफिले पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार घायल

यह भी पढ़ें

Kanwariyas

इस दिन से शुरू होगी कांवड़ यात्रा, ऐसे करें भगवान शिव का जलाभिषेक

27/06/2024
Akhilesh Yadav

‘नोटिस-चेतावनी’ के लाल कार्ड बांटकर वोटरों पर दबाव बना रहा प्रशासन, अखिलेश यादव ने लगाया आरोप

19/11/2024
Sumaiya Rana

सपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुमैया राना हाउस अरेस्ट, CAA के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की थी आशंका

15/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version