• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गणतंत्र दिवस से पहले रामनगरी में षडयंत्र, रेल पुल के छह बोल्ट चोरी

Writer D by Writer D
24/01/2022
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। विधानसभा चुनाव के बीच, गणतंत्र दिवस से ठीक पहले रामनगरी में बड़ी रेल दुर्घटना का षड्यंत्र सामने आया है। यहां रेल पुल के तीन हुक और तीन बोल्ट रातोंरात खोल दिए गए। स्लीपर और पटरी को पुल से जोड़कर रखने में ये बोल्ट अत्यन्त महत्वपूर्ण होते हैं। रविवार सुबह जब तक रेल कर्मचारियों की नजर पड़ी तब तक तीन प्रमुख ट्रेनें इसी पुल से धड़धड़ाती हुई गुजर गईं। इस घटना से रेलवे अधिकारी सकते में हैं।

सीनियर सेक्शन इंजीनियर एल बराइक ने इस कृत्य से रेल हादसे की आशंका व्यक्त करते हुए रेलवे सुरक्षा बल के थाना अयोध्या कैंट एवं कोतवाली अयोध्या में तहरीर दी है। आरपीएफ ने बोल्ट चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। रेल पथ की निगरानी से जुड़े एक जिम्मेदार अधिकारी ने इसके पीछे बड़े षड्यंत्र की आशंका जताई है।

रविवार सुबह करीब बजे एक रेल कर्मी ने देखा कि अयोध्या के जालपा नाला पर बने रेल पुल संख्या 297 पर बोल्ट लापता हैैं। उसने तत्काल सीनियर सेक्शन इंजीनियर (एसएसई) बराइक को इसकी सूचना दी। एसएसई के अनुसार, बोल्ट को कोई आसानी से नहीं खोल सकता है। इस घटना को सामान्य चोरी नहीं माना जा सकता है। यदि दो-तीन बोल्ट और लापता हो जाते तो ट्रेन भी पलट सकती थी।

रात 2:30 बजे के करीब ओखा-गुवाहाटी एक्सप्रेस, उसके बाद साबरमती व मरुधर एक्सप्रेस इसी पुल से होकर गुजरी थीं। कोतवाल अयोध्या देवेंद्र पांडेय ने बताया कि अधिकार क्षेत्र रेलवे सुरक्षा बल का होने की वजह से इस प्रकरण में आरपीएफ ने मुकदमा दर्ज किया है।

हवाला व्यापारियों के ठिकानों पर IT का छापा, 3 करोड़ से अधिक रुपए बरामद

इस मामले की संयुक्त जांच आरपीएफ और अयोध्या पुलिस कर रही है। जांच के बाद पता चल सकेगा कि बोल्ट चोरी करने के पीछे क्या कारण है। रेलकर्मी हर सेक्शन पर सतर्क हैं। -सुरेश कुमार सपरा, डीआरएम, लखनऊ

अंधेरे में इत्मीनान से खोले गए बोल्टः पूर्वोत्तर रेलवे के रेल पथ निरीक्षक (पीडब्ल्यूआइ) के अनुसार प्रथम दृष्टया किसी की शरारत प्रतीत हो रही है। किसी ने यह कार्य अंधेरे में किया है। उसे यह भी पता है कि कौन ट्रेन कितने बजे निकलती है? क्योंकि ट्रेन आने-जाने के दौरान यह कार्य संभव नहीं। इसमें औजार और समय भी लगता है। ध्यान न दिया गया होता तो अप्रिय घटना हो सकती थी।

Tags: ayodhya newsayodhya railway bridgecrime newsup news
Previous Post

राजनीति की शतरंज पर बिछने लगी बिसात, टिकटार्थीयों का शुरू हुआ बादशाह और वजीर का खेल

Next Post

शेयर बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स 650 अंक से ज्यादा लुढ़का

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi released the book 'Narendra Modi, the golden aura of India'
उत्तर प्रदेश

टेक्नोलॉजी रोजगार छीनती नहीं, बल्कि नए अवसर पैदा करती है : योगी आदित्यनाथ

19/09/2025
CM Dhami
Main Slider

योजनाओं के क्रियान्वयन में लाएं तेजी, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ प्राप्त कर सकें: धामी

19/09/2025
Sam Pitroda
Main Slider

पाकिस्तान में मुझे घर जैसा महसूस होता…, कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने फिर दिया विवादित बयान

19/09/2025
Explosion
क्राइम

केमिकल कंपनी में हुआ धमाका, एक मजदूर की मौत; रेस्क्यू ऑपेरशन जारी

19/09/2025
UPITS
उत्तर प्रदेश

UPITS 2025: रूस के साथ नए व्यापारिक अवसरों की मिलेगी सौगात

19/09/2025
Next Post
Share Market

शेयर बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स 650 अंक से ज्यादा लुढ़का

यह भी पढ़ें

dark chin

चिन का कालापन होगा गायब, आजमाए ये उपाय

03/03/2025
Kangana Ranaut

SC के फैसले पर कंगना : पहली बार ऐसी शक्तिशाली एकजुटता देखी

19/08/2020
Anannyah Kumari Alex

इस राज्य की पहली ट्रांसजेंडर RJ का फ्लैट में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

21/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version