• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रेमी-प्रेमिका का मुंह काला कर पहनाई जूतों की माला, जुलूस निकाल कर बनाया वीडियो

Writer D by Writer D
06/02/2021
in Main Slider, आगरा, उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
garland of shoes

प्रेमी-प्रेमिका का मुंह काला कर पहनाई जूतों की माला

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के आगरा के अछनेरा थाना क्षेत्र के गांव जखा में पंचों के तुगलकी फरमान ने मानवाधिकार की धज्जियां उड़ा दीं। प्रेमी प्रेमिका को जूते की माला पहनाई गई। मुंह काला करके सिर पर जूते मारे गए। उसके बाद गांव में जुलूस निकाला गया। आरोपियों ने वीडियो भी बनाया। वीडियो में प्रधान भी दिख रहा है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस को मिला। पुलिस ने बताया कि मामला सही है। मुकदमा दर्ज करके कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

घटना सुबह करीब 11 बजे की है। गांव महुअर के मजरा गांव जखा निवासी एक विवाहित महिला के गांव के एक युवक से प्रेम संबंध हैं। बात उजागर होने पर महिला के घर क्लेश हुई थी। महिला का पति उसे लेकर शहर में ताजगंज के तोरा चौकी क्षेत्र में रहने लगा। सात दिन पहले महिला गायब हो गई। गांव में रह रहा उसका प्रेमी भी लापता था। घरवालों को यकीन हो गया कि दोनों भाग गए हैं। शुक्रवार की सुबह प्रेमी अपनी प्रेमिका को लेकर गांव में पहुंचा। अपने घर जाने लगा। दोनों एक ही बिरादरी से हैं।

कृषि मंत्री के पास नहीं है खेती, वो क्या जानते हैं किसानी : दिग्विजय

इस बात पर गांव के कुछ लोगों ने विरोध किया। गांव में पंचायत बैठी। आरोप है कि पंचायत में मौजूद पंचों ने फरमान सुनाया कि दोनों जूते की माला पहनाकर मुंह काला करके पूरे गांव में जुलूस निकाला जाए। इसी बीच किसी ने यह मांग रखी कि प्रेमी का सिर भी मुंडवा दिया जाए। ताकि लोग इससे सबक लें। कोई किसी के घर में बहन-बेटियों को प्रेम जाल में नहीं फंसाए। ऐसा ही हुआ। भीड़ में शामिल लोगों ने पहले दोनों को जूते की माला पहनाई। उसके बाद उनके चेहरे काले कर दिए। इतना ही नहीं महिला और उसके प्रेमी के सिर पर पांच-पांच जूते भी मारे। नारे लगाते हुए दोनों का गांव में जुलूस निकाला।

घटना का वीडियो बनाया गया था। गांव के ही किसी युवक ने उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यह वीडियो पुलिस तक पहुंच गया। वीडियो 48 सेकेंड का है। वीडियो में एक युवक महिला के चेहरे से जबरन घूंघट हटा रहा है। कुछ लोग बोल रहे हैं कि अब कौन से लाज मार रही है। इसके बाद प्रेमी प्रेमिका के चेहरे पर कालिख पोती जाती है। बाद में उनके सिर पर जूते मारे जाते हैं। वीडियो में कई लोग दिख रहे हैं। वीडियो देखने वालों का दावा है कि ग्राम प्रधान दाता राम भी वीडियो में दिख रहे हैं।

डॉक्टर पिता-बेटे ने जहर खाकर की आत्महत्या, नोट में लिखा- अब सहा नहीं जाता

घटना गंभीर है। वीडियो मिलने पर घटना की जानकारी हुई। गांव किरावली चौकी क्षेत्र में आता है। मुकदमा लिखकर आरोपियों को जेल भेजा जाएगा। महिला ताजगंज थाना क्षेत्र से लापता हुई थी। वीडियो गांव का ही है।

Tags: agra newscrime newsup news
Previous Post

कृषि मंत्री के पास नहीं है खेती, तो वो क्या जानते होंगे किसानी : दिग्विजय

Next Post

चक्का जाम : सड़कों पर बैठे प्रदर्शनकारी, दिल्ली में 10 मेट्रो स्टेशन बंद

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान: दयाशंकर सिंह

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी बना एक्सपोर्ट इंजन, आबकारी निर्यात नीति से खेत से विदेशी बाजार तक जुड़ी पूरी चेन

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

‘सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

इंटरनेशनल ट्रेड शो में यूपी के एग्री ‘कल्चर’ के होंगे दर्शन

21/09/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का त्वरित और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री धामी

21/09/2026
Next Post
सड़कों पर बैठे प्रदर्शनकारी

चक्का जाम : सड़कों पर बैठे प्रदर्शनकारी, दिल्ली में 10 मेट्रो स्टेशन बंद

यह भी पढ़ें

यूपी में अगले कुछ दिन तक भारी बारिश की आशंका, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

17/09/2021
death of dogs

इस जिले में फैला खतरनाक वायरस, कुत्तों की हो रही मौत, मचा हड़कंप

28/02/2021
International Trade Show

यूपी ट्रेड शो में आए एग्जिबिटर्स बोले, योगी जैसा कोई नहीं

21/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version