• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

डॉक्टर पिता-बेटे ने जहर खाकर की आत्महत्या, नोट में लिखा- अब सहा नहीं जाता

Writer D by Writer D
06/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
suicide

suicide

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विभूतिखंड क्षेत्र डॉक्टर पिता-पुत्र ने ख़ुदकुशी कर ली है। पुलिस को 3 सुसाइड नोट मिले। बेटे के शव के पास से सुसाइड नोट मिले हैं जिस में एक में लिखा है, ‘अब सहा नहीं जाता’।

लखनऊ के विभूतिखंड क्षेत्र में पशु चिकित्सक गौरव तिवारी (45) ने पिता माधव कृष्ण तिवारी (75) के साथ जहर खाकर खुदकुशी कर ली। दोनों के शव अपने-अपने बेडरूम में पड़े मिले। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे से तीन सुसाइड नोट बरामद किए हैं। जिन्हें गौरव ने लिखा है। यह नोट गौरव ने पत्नी, छोटे भाई और बहनोई को संबोधित करते हुए लिखे हैं। शुरुआती जांच में पारिवारिक कलह की वजह से खुदकुशी करने की बात सामने आई है।

एसीपी विभूतिखण्ड प्रवीण मलिक के मुताबिक विभवखण्ड-दो निवासी माधव कृष्ण तिवारी जिला पशु चिकित्सा अधिकारी पद से रिटायर हुए थे। उनका बड़ा बेटा गौरव रायबरेली में पशु चिकित्सक था। परिवार में माधक की पत्नी सुधा, छोटा बेटा निशित और गौरव की पत्नी सुष्मिता हैं। शुक्रवार को सुधा दामाद आशीष मिश्रा के घर गईं हुईं थीं, जबकि सुष्मिता मायके गई थी। घर में गौरव और माधव कृष्ण थे। रात 8.30 बजे करीब आशीष मिश्रा ससुराल पहुंचे। जहां उन्हें ससुर और साले बेसुध हालत में पड़े मिले। आशीष ने ही विभूतिखण्ड पुलिस को सूचना दी।जिसके बाद पिता-पुत्र को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने दोनों की मौत होने की पुष्टि कर दी।

मोदी सरकार ने बजट बिगाड़ दिया- देश और घर, दोनों का! : राहुल

एसीपी के मुताबिक गौरव के कमरे से तीन सुसाइड नोट मिला है।परिवार वालों ने सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग गौरव के होने की जानकारी दी है।इस नोट में गौरव ने रोज-रोज की कलह से तंग आकर खुदकुशी करने का जिक्र किया है।

इंस्पेक्टर ने बताया कि एक नोट गौरव ने पत्नी सुष्मिता के लिए लिखा है। जिसमें उनकी मौत के बाद नौकरी करने के लिए कहा है। दूसरा नोट छोटे भाई निशित के लिए है। जिसमें सुष्मिता को दिए जाने वाले सामान की सूची है। वहीं, तीसरा नोट बहनोई आशीष के लिए लिखते हुए छोटे भाई निशित और बहन का ध्यान रखने के लिए कहा है।

किसानों का आज राष्ट्रव्यापी चक्का जाम, दिल्ली-NCR में सुरक्षाबलों के 50,000 जवान तैनात

विभवखण्ड में पिता-पुत्र के जहर खाकर जान देनी की खबर मिलने पर पड़ोसी भी अवाक रह गए। हादसे के बाद पुलिस अधिकारी जांच के लिए घर पहुंचे थे। जहां परिवार के सदस्यों से बात की गई। इस बीच पड़ोसियों ने पिता-पुत्र के बीच सम्पत्ति को लेकर तनातनी होने का जिक्र किया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक संभवत: गौरव ने पिता को जहर देने के बाद जहरीला पदार्थ खाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से दोनों की मौत के अंतराल के बारे में जानकारी मिल सकेगी।

Tags: crime nesgomtinagar policeLucknow NewsSuicidesuicide noteup newsvibhuti khand gomtinagar
Previous Post

मोदी सरकार ने बजट बिगाड़ दिया- देश और घर, दोनों का! : राहुल

Next Post

कृषि मंत्री के पास नहीं है खेती, तो वो क्या जानते होंगे किसानी : दिग्विजय

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल को मिल रही मजबूती, यूपी की दीदियों की सफलता से सीखेगा पूरा देश

23/10/2026
Main Slider

ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

23/10/2026
Deepotsav
अयोध्या

योगी सरकार के दीपोत्सव में बनेगा नया रिकॉर्ड, रामनगरी में जलेंगे 30 लाख दीप

23/10/2026
अयोध्या

दीपोत्सव से पहले चमकेगी रामनगरी, अयोध्या के प्रमुख मार्गों का होगा कायाकल्प

23/10/2026
उत्तर प्रदेश

श्रद्धा दुबे को नहीं मिली राहत, शिवा शर्मा केस में कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी

23/10/2026
Next Post
Digvijay Singh

कृषि मंत्री के पास नहीं है खेती, तो वो क्या जानते होंगे किसानी : दिग्विजय

यह भी पढ़ें

Kapil Sharma show

शत्रुघ्न सिन्हा ने ‘कपिल शर्मा शो’ पर खोले लाइफ के कई राज

14/10/2020
हत्या

कर्नाटक : अरकेश्वर मंदिर के पुजारियों की हत्या के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

14/09/2020
CM Vishnu Dev Sai

देश का नया टेक्सटाइल हब बनेगा हमारा छत्तीसगढ़: सीएम विष्णुदेव

23/04/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version